क्या आपको पता है कि एक ऐसा आइलैंड है जहां महिलाओं की एंट्री सख्त मना है और यह आइलैंड जापान में स्थित है। इस आइलैंड के बारे में सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि इस आइलैंड को वर्ल्डय हैरिटेज साइट की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।
हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जो वर्ल्डा हैरिटेज साइट की लिस्टल में शामिल है लेकिन यहां पर महिलाओं की एंट्री सख्त मना है। मतलब यहां पर सिर्फ पुरुष ही जा सकते हैं। लेकिन यहां पर पुरुषों और महिलाओं के बीच भेदभाव की बात भी बेमानी है। आपको सुनकर जरूर हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है।
असाही शिंबून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जापान के साउथ-वेस्ट में स्थित ओकिनोशिमा आइलैंड पर धार्मिक कारणों से केवल पुरुषों को जाने की अनुमति है। यहां तक कि जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं उन्हें वहां से कोई भी यादगार चीज लाने की भी इजाजत नहीं है। इस अखबार के अनुसार वहां से लौटनेवाले घास तक नहीं ला सकते हैं।
Image Courtesy: I2.wp.com
दरअसल वर्ल्ड हैरिटेज साइट्स की लिस्ट में जापान के साउथ-वेस्ट हिस्से में स्थित ओकिनोशिमा द्वीप को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया था। पोलैंड के क्राकोव में संयुक्त राष्ट्र के सालाना शिखर सम्मेलन के दौरान ओकिनोशिमा आइलैंड को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया। इसी सम्मेलन में यूनेस्को ने इंडिया के अहमदाबाद शहर समेत दुनिया के 33 स्थलों को विश्व विरासत का दर्जा दिया गया और साथ ही ब्रिटेन के लेक डिस्ट्रिक्ट को भी इस सूची में जगह दी गई।
Read More: साल 2018 में इंडिया में इन 5 जगहों पर लें विदेश के मजे
लेकिन इस लिस्टम की सब जगहों में से ओकिनोशिमा आइलैंड बेहद खास है क्योंमकि यहां पर केवल पुरुष ही जा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एक तीर्थ स्थाोन है। वास्तव में ओकिनोशिमा का मतलब है ‘केवल पुरुष’। पुरुषों को भी इस आइलैंड के तट पर जाने से पहले निर्वस्त्र होना पड़ता है। वे ऐसा करने के बाद ही यहां स्थित तीर्थस्थल के दर्शन कर सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Image Courtesy: I2.wp.com
ऐसा कहा जाता है कि इस आइलैंड पर महिलाओं की पाबंदी भेदभाव स्व्रूप नहीं है बल्कि यह सदियों पुरानी परंपरा है जिसे वे नहीं बदलना चाहते हैं। यह एक ऐतिहासिक स्थल है। ओकिनोशिमा कभी समुद्री सुरक्षा के लिए प्रार्थना स्थल था। इस आइलैंड पर 17वीं सदी में निर्मित ओकित्सु मंदिर है। यहां स्थायी तौर पर एक पुजारी रहते है जो आइलैंड की देवी की आराधना करते हैं। मुनाकाता ताइशा के पुजारियों को इस मंदिर में पूजा करने की अनुमति मिली हुई है।
Read More: ये वो 5 देश हैं जो इंडियंस से कम वीजा फीस लेते हैं
Image Courtesy: I2.wp.com
हर साल 27 मई को 200 लोगों को इस आइलैंड पर जाने की अनुमति दी जाती है। ये लोग 1904-05 में रूस-जापान युद्ध के दौरान शहीद हुए नौसैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने वहां जाते हैं। यह द्वीप पूर्व में कोरियाई प्रायद्वीप और चीन से व्यापार के लिए जाना जाता रहा है।
जापान में एक ऐसी जगह है जहां पैर रखते ही आपको हजारों खरगोश एक साथ घेर लेंगे। जापान की Ōkunoshima जगह ऐसी है जहां एंट्री करते ही रैबिट आपको घेर लेते हैं। जापान का यह खूबसूरत आइलैंड जहां चारों तरफ आपको हजारों की संख्या में खरगोश दिखाई देंगे इसलिए इसे रैबिट आइलैंड भी कहा जाता है।
हालांकि इस आइलैंड में इतने खरगोश कहां से आए, इस बारे में किसी को कुछ खास नहीं पता है।
इस जगह के बारे में जानने के बाद आपके भी मन में ख्याल आया होगा कि कैसे लगता होगा जब एकदम से कई सारे खरगोश एक साथ आपको घेर लेते होंगे।
जापान में Ōkunoshima आइलैंड के अलावा एक और जगह ऐसी हैं जिसके बारे में जानने के बाद आप वहां एक बार ही सही जरूर जाना चाहेंगी। क्या आपने क्वाची फूजियन जगह का कभी नाम सुना है, अगर नहीं सुना तो आज इसके बारे में जरूर जान लीजिए।
जापान में क्वाची फूजियन नाम की एक जगह है जिसके बारे में एक बार पढ़ने के बाद आप इस जगह पर जरूर जाना चाहेंगी। इस जगह पर 150 प्रकार के फूल खिलते हैं जो सुरंग की तरह बने हुए जाल से लिपटे हुए होते हैं। यह जगह इतनी ज्यादा सुंदर है कि अगर आपको फोटो खिंचवाने का शौक ना भी हो तो आप इस जगह पर जरूर फोटो खिंचवाना चाहेंगी। क्वाची फूजियन में अप्रैल से लेकर मई की शुरुआत में काफी चेहल पहल होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।