क्या आप उन देशों के बारे में जानती हैं जो इंडियंस से कम वीजा फीस लेते हैं। साथ ही इंडियंस को वीजा ऑन अराइवल भी देते हैं। इस वजह से इन पांच देशों में इंडियंस के लिए ट्रेवल करना बेहद ही आसान है।
हम आपको उन पांच देशों की इंडियंस के लिए वीजा फीस बताने से पहले आपको ये जरूर बता दें कि वीजा ऑन अराइवल के नियम हर देश के लिए बदलते रहते हैं इसलिए वहां जाने से पहले इन देशों की वीजा ऑन अराइवल की डिटेल जरूर चेक कर लेनी चाहिए।
यहां हम वो पांच देश जो इंडियंस से कम वीजा फीस लेते हैं कि सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा की फीस के बारे में आपको जानकारी देंगे। हालांकि ये फीस एंबेसी से लेने वाले वीजा फीस की तुलना में थोड़ी ज्यादा होती है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि डॉलर का रेट भी ऊपर-नीचे होता रहता है। अगर आप पैसे बचाना चाहती हैं तो सीधा ऑनलाइन एंबेसी में वीजा के लिए अप्लाई कर सकती हैं। कई ट्रेवल साइट्स से रिसर्च करने के बाद हमने ये आंकड़े लिए हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं उन देशों के बारे में जहां इंडियंस से कम वीजा फीस ली जाती है।
इंडियन टूरिस्ट को थाईलैंड के लिए 1000 थाईलैंड बाहत मतलब लगभग 1834 रुपये वीजा फीस देनी होंगी। हालांकि सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा लगभग 1600 रुपये में मिल जाएगा। थाईलैंड इंडियंस टूरिस्टा को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी देता है। यह वीजा 30 दिन के लिए मिलता है। थाईलैंड वीजा के लिए आपको पासपोर्ट, फोटो और वापसी की कन्फर्म टिकट की जानकारी देनी होगी।
यह विडियो भी देखें
इंडियन टूरिस्ट को हांगकांग के लिए करीब 3000 रुपये वीजा फीस देनी होती है। यहां के लिए भी आप वीजा ऑन अराइवल ले सकती हैं। यह 14 दिन के लिए मान्यक होता है। यहां के वीजा के लिए भी आपको अपने पासपोर्ट, फोटो और वापसी के टिकट की जानकारी देनी होती है।
इंडियन टूरिस्ट को इंडोनेशिया के लिए लगभग 2316 रुपये वीजा फीस देनी होती है। इंडोनेशिया भी इंडियन टूरिस्ट को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यह वीजा 30 दिन के लिए मिलता है। यहां के वीजा के लिए भी आपको अपने पासपोर्ट, फोटो और वापसी की कन्फर्म टिकट की जानकारी देनी होती है।
इंडियन टूरिस्ट को श्रीलंका के वीजा के लिए लगभग 2310 रुपये देने होंगे। इंडियन टूरिस्ट को श्रीलंका के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिलती है। यह वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मिलता है। श्रीलंका वीजा के लिए भी आपको अपने साथ पासपोर्ट, फोटो और वापसी की कन्फर्म टिकट की जानकारी देनी होगी।
इंडियन टूरिस्ट को कंबोडिया के लिए 2316 रुपये खर्च करने होंगे। कंबोडिया इंडियन टूरिस्ट को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यह वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मान्य होता है। कंबोडिया वीजा के लिए आपको पासपोर्ट, फोटो, वापसी की कन्फर्म टिकट और कंबोडिया में रहने की जगह की बुकिंग डिटेल देने होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।