Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:31 AM IST

Bigg Boss 19 में फैमिली वीक बनेगा गेम चेंजर! पहली बार रिश्तेदारों के हाथ में होगी ऐसी पॉवर जो फिनाले से पहले बदल देगी कंटेस्टेंट्स की किस्मत

बिग बॉस 19 में यह हफ्ता फैमिली वीक है और धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट्स की फैमिली घर में एंट्री करने वाली है। कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर के पापा के घर में आने का प्रोमो भी आउट हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस बार रिश्तेदारों के हाथ में गेम का रूख बदलने की पॉवर हो सकती है।  
Updated:- 2025-11-17, 16:50 IST
image

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं हुआ और घर में इस वक्त टॉप-9 कंटेस्टेंट्स हैं। शो अपने फिनाले से बस कुछ हफ्ते दूर है। इस वीकेंड के वार को रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है और ज्यादातर फैंस को यह रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि वीकेंड के वार की होस्टिंग तो सलमान खान के अलावा और कोई कर ही नहीं कर सकता है। इधर, घर में आज से फैमिली वीक शुरू हो रहा है और सभी घरवालों के फैमिली मेंबर्स उनसे मिलने और उनके साथ वक्त बिताने इस हफ्ते घर में आएंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि फैमिली मेंबर्स की ये एंट्री इस बार पूरा गेम बदल सकती है। फैमिली की एंट्री के साथ ही मेकर्स एक बड़ा ट्विस्ट डालने की तैयारी हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि फैमिली वीक में क्या कुछ हो सकता है?

बिग बॉस 19 फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स के घर से आएंगे ये सदस्य

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है और कुछ प्रोमो भी सामने आए हैं। घर में कुनिका सदानंद के बेटे और अशनूर कौर के पापा आ चुके हैं। खबरें ये भी हैं कि घर में कुनिका की दोनों पोतियां भी आएंगी। बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना की पत्नी, फरहाना की मम्मी और अमाल के पापा घर में आएंगे। इसके अलावा बाकी सदस्यों के फैमिली मेंबर्स की भी घर में एंट्री पक्की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 से तगड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद इस हफ्ते बाहर हुई यह कंटेस्टेंट; मेकर्स का ट्विस्ट या कम वोट, आखिर क्या बना एविक्शन की वजह?

फैमिली के आने से शो में होगा बड़ा खेल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

बिग बॉस की अपडेट्स फैंस तक पहुंचाने वाले एक्स अकाउंट बीबी तक और फिल्म विंडो की रिपोर्ट्स की मानें तो घर में हर दिन तीन सदस्यों के परिवार वाले आएंगे। इस बार मेकर्स ने फैमिली मेंबर्स के हाथों में बड़ी पॉवर देने की प्लानिंग की है। बताया जा रहा है कि फैमिली मेंबर्स के हाथों में अगले कैप्टन का चुनाव करने, किसी को एविक्शन के बचाने या टिकट टू फिनाले से जुड़ा कोई फैसला लेने की पॉवर हो सकती है। ऐसे में देखना होगा कि फैमिली की एंट्री किस सदस्य की किस्मत पलटती है?

अमाल मलिक को आड़े हाथों लेंगी गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला

खबरों की मानें तो गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा घर में कदम रखते ही अमाल मलिक पर बरसेंगी और गौरव को फेक कहने के लिए उन्हें खरी-खोटी सुनाएंगी और उनके बर्ताव पर सवाल खड़े करेंगी। इसके अलावा भी घर में काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

  

यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 में फिनाले से कुछ हफ्ते पहले पलट जाएगा पूरा गेम, इस कंटेस्टेंट की हो रही है वापिसी; फैंस बोले यही होगा विनर

बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स की फैमिली की एंट्री घर में काफी कुछ बदलने वाली है। ऐसे में फैंस को फैमिली वीक का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।