herzindagi
travel destination  big

साल 2018 में इंडिया में इन 5 जगहों पर लें विदेश के मजे

अगर आप इंडिया में Foreign Destinations के मजे लेना चाहती हैं तो इन 5 जगहों पर जाना ना भूलें। ये जगहें foreign के लिए भी चैलेंजिंग हैं। जहां आप कम खर्च में भरपूर मजा ले सकती हैं। अगर आपका foreign में घूमने का मन है और आपका बजट भी कम है तो आप 2018 में इंडिया की इन 5 जगहों पर घूम सकती हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2017-12-28, 15:36 IST

हमारे आसपास कई ऐसी जगहें हैं जिसकी खूबसूरती देखते ही मैं अपनी तमाम टेंशन थोड़े टाइम के लिए भूल जाती हूं। शायद आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता होगा। जब भी बेस्ट लोकेशन की बात की जाती है तो ज्यादातर लोगों के मन में पहला नाम किसी foreign destination का ही आता है लेकिन इंडिया में कई ऐसी जगहें हैं जो foreign destination को टक्कर देती हैं। ज्यादातर ऐसा होता है कि जब भी हम थोड़ा फन करना चाहते हैं तो सबसे पहला खयाल किसी foreign destination का आता है लेकिन मेरे हिसाब से रोमांटिक हो या फिर फन किसी भी नजरिए से इंडिया में ऐसी जगहों की कमी नहीं है जहां आप कम बजट में foreign  वाले मजे ले सकती हैं। आज हम इंडिया की उन जगहों के बारे में बात करेंगे जो आपको foreign वाला मजा देंगी या यूं कह लीजिए ये जगहें foreign के लिए भी चैलेंजिंग हैं। जहां आप कम खर्च में भरपूर मजा ले सकती हैं। अगर आपका foreign में घूमने का मन है और आपका बजट भी कम है तो आप 2018 में इंडिया की इन 5 जगहों पर घूम सकती हैं।

खजियार, स्विज़रलैंड जाने की क्या जरूरत हैं!

travel destination

Image Courtesy: Pxhere 

पथरीली मिट्टी की भीनी-भीनी सोंधी सी महक, दूर-दूर तक फैली हरियाली के बीच मन मचलाने वाली रंगीन शाम किसे पसंद नहीं होगी। हम बात कर रहे हैं 'खजियार' की। डलहौजी से खजियार की दूरी लगभग 24 किलोमीटर है। खूबसूरत झीलें और ऊंचे-लंबे हरे-भरे पेडों के बीच बसे इस खजियार को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है।यहां घूमने लायक फेमस जगहें काला टोप (वाइल्डलाइफ सेंच्यूरी), खजियार लेक, गोल्डन देवी मंदिर हैं। ठंड में तो इस जगह पर स्नोफॉल होता है। वैसे अगर आप अप्रैल के बाद मई की झुलसाने वाली गर्मी से छुटकारा पाना चाहती हैं तो यहां घूमने आ सकती हैं। यहां बेहद ठंड रहती है इसलिए अप्रैल से जून के महीनों में यहां आना सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।  अगली बार अगर आप स्विटज़रलैंड घूमने का मन बना रही हो तो एक बार उससे पहले खजियार जरूर घूम आएं।

औली, अलस्का से बहुत कुछ मिलता-जुलता है यहां

travel destination

Image Courtesy: Pxhere 

ऊंचे-ऊंचे आसमान छूते सफेद चमकीले पहाड़, मीलों दूर तक फैली सफेद बर्फ की चादर और दूर दूर तक दिखते बर्फीली चोटियों के दिलकश नजारें...नहीं इसके लिए foreign जाने की जरुरत नही ऐसी जगह तो इंडिया में ही मौजूद है, हम बात कर रहे हैं औली की जो की उत्तराखंड में है। औली उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत हिस्सा है, जहां के गढ़वाल में एक छोटा-सा resort है। इस resort की खास बात ये है कि यह resort अलस्का resort की तरह है। अगर आप अलस्का में रिसोर्ट का मजा लेने के लिए सोच रही हैं तो उत्तराखंड हो आइए। यहां बर्फ से ढकी चोटियां बहुत ही सुन्दर दिखाई देती हैं। अगर आप ट्रेकिंग करने के शौकीन हैं तो यहां कई ट्रेकिंग ट्रेल्स मिलेंगे। ठंड में आप यहां जमकर घूम सकती हैं क्योंकि ठंड में यहां बर्फ से ढकी चोटियों को देखने का अलग ही मजा है।

यह विडियो भी देखें

अंडमान निकोबार, स्पेन जाने की क्या जरूरत है!

travel destination

Image Courtesy: Pxhere 

अंडमान निकोबार की बात करें तो ये जगह बंगाल की खाड़ी में बसी हुई है। भारत की 7 द्वीप समूह में से एक अंडमान निकोबार का भी नाम है। ये जगह स्कूवा डाइविंग के लिए फेमस है। अगर आप स्कूवा डाइविंग के शौकीन हैं और विदेश में जाकर इसका मजा लेना चाहती हैं तो पहले यहां घूम आइए। अगर आपने फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा देखी होगी तो स्कूबा डाइविंग से परिचित जरूर होंगी लेकिन आपको इसके लिए स्पेन जाने की जरूरत नहीं। बैग पैक कीजिए और अंडमान निकोबार हो आइए।

Read more- जानिए दिव्यांका को थाईलैंड में क्या मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

चित्रकूट फॉल, यह है कनाडा के फेमस फॉल जैसा

travel destination

Image Courtesy: Pxhere 

आर आपको नैचुरल जगहों से लगाव है तो चित्रकूट की सैर करने जरूर जाएं। यह सबसे खूबसूरत नजारों में से एक है। यहां पानी के झरने पर जिंदगी तैरती हुई दिखाई देती है। इतनी ऊंचाई से गिरते हुए पानी को देखकर आप प्रकृति की शान और सौंदर्य का अहसास कर सकती हैं। सुंदर वॉटरफॉल में समय बिताना आपको यादगार पल दे सकते हैं।मॉनसून के समय यानि जुलाई से सितंबर में इस शानदार चित्रकूट वॉटरफॉल को देखने का सबसे सही समय है। कभी-कभी बारिश के बाद यहां पर आकाश में सुंदर इंद्रधनुष देखने को मिलेगा, यहां पर आने का  सबसे बड़ा फायदा यही है। इंडिया घूमने आए विदेशी यहां घूमने, मस्ती करने और तस्वीरें लेने जरूर ही आते हैं। ये वॉटर फॉल कनाडा के नायग्रा फॉल की तरह ही है। तो अगर आप वॉटर फॉल का मजा लेना चाहती हैं तो इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर लें।

Read more- जानिए कश्मीर के इस पोस्ट ऑफिस में क्या है अनोखा ?

मंडी, स्कॉटलैंड से मिलता-जुलता है बहुत कुछ

travel destination

Image Courtesy: Pxhere 

हिमाचल प्रदेश में बसे मंडी की खूबसूरत वादियों में बह जाने को दिल करता है। यहां का मौसम किसी जन्नत से कम सुहाना नहीं है। घुमावदार पहाड़ियां, ऊंचे पेड़ और बर्फ की बीछी चादरें, सोच कर ही यहां जाने का दिल करता है। अगर आप विदेश घूमने का शौक रखती हैं तो पहले अपने देश की इस खूबसूरत सी जगह को एक बार घूम आइए जनाब फिर आप विदेश की यात्रा भूल जाएंगी। मनाली, शिमला और डलहौजी घूमने निकले हैं तो एक चक्कर यहां भी मार लीजिए,  आपका मन खूश हो जाएगा। यहां की घूमावदार पहाड़ियां स्कॉटलैंड के रोलिंग हिल्स से जरा भी कम नहीं हैं। आपको पहाड़ों में घूमना है तो स्कॉटलैंड की बजाए मंडी घूम सकती हैं। अगर आप विदेश घूमने का मन बना रही हैं तो मेरी मानिए इंडिया की इन जगहों पर भी हो आइए। ये जगहें हैं तो इंडिया में लेकिन मजा विदेश का ही देंगी।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।