Kerala Travel: केरल का यह छिपा हुआ हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं, आप भी पहुंचें

Kerala Hidden Hill Station: अरब सागर के तट पर मौजूद केरल भारत का एक खूबसूरत राज्य है। दक्षिण भारतीय राज्य केरल अपने खूबसूरत समुद्र तटों, बैकवाटर्स, चाय के बागानों, झील-झरने और खूबसूरत हिल स्टेशनों के लिए प्रसिद्ध है।
केरल में स्थित खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुन्नार, वायनाड और इडुक्की का ही नाम लेते हैं। यह सच है कि इन जगहों के बारे में बहुत लोग जानते होंगे, लेकिन देवीकुलम जैसे अद्भुत हिल स्टेशन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको देवीकुलम की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार और अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कभी भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
देवीकुलम की खासियत (Why Devikulam Is So Famous)
समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद देविकुलम एक छोटा, लेकिन बेहद ही शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन है। शांत और शुद्ध वातावरण प्रेमियों के लिए यह हिल स्टेशन जन्नत का काम करता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरने देवीकुलम हिल स्टेशन की खासियत में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां स्थित सीता देवी झील एक पौराणिक झील मानी जाती है। यह चाय के बागानों के लिए भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Hidden Gems Of Kerala: पीरमेड हिल स्टेशन घूम लीजिए, तो आधे केरल का दीदार हो जाएगा
देवीकुलम में घूमने की बेस्ट जगहें (Best places to visit in Devikulam)
देवीकुलम केरल का भले ही एक छोटा हिल स्टेशन है, लेकिन यहां ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। इन जगहों पर परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-
देवी झील (Devi Lake)
देवीकुलम में स्थित देवी झील एक पौराणिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि रामायण काल में भगवान राम की पत्नी और माता सीता देवीकुलम झील के पानी में स्नान किया था। इसलिए इसे देवी झील के नाम से जाना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच में मौजूद देवी झील हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों की आकर्षित करती है। इस झील के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। झील के किनारे सुकून का पल बिता सकते हैं।
पल्लीवासल वॉटरफॉल (Pallivasal Waterfalls)
देवीकुलम मुख्य शहर से करीब 22 किमी की दूरी पर स्थित पल्लीवासल एक शानदार और खूबसूरत वॉटरफॉल है। पल्लीवासल को भारत का 32वां सबसे उंचा वॉटरफॉल माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और चट्टानों के बीच में स्थित पल्लीवासल वॉटरफॉल हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को आकर्षित करती है। वॉटरफॉल के आसपास ट्रेकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। देवीकुलम में पल्लीवासल के अलावा थूवनम वॉटरफॉल को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
देवीकुलम टी गार्डन (Devikulam Tea Garden)
देवीकुलम घूमने की बात हो रही हो और चाय बागान में घूमने की बात न हो ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। इसके लिए आप देवीकुलम टी गार्डन घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। देवीकुलम टी गार्डन करीब 3-4 एकड़ में फैला हुआ है। इस टी गार्डन में आपको हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। टी गार्डन में आप सुकून का पल बिता सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: South India Travel: सर्दियों में साउथ इंडिया घूमने का प्लान है, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड हैक्स को न करें इग्नोर
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
देवीकुलम में अन्य और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-सीता देवी मंदिर, मसाला बागान और हिल व्यू पार्क जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@explorebees,munnartourism
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।