Hidden Gems Of Kerala: पीरमेड हिल स्टेशन घूम लीजिए, तो आधे केरल का दीदार हो जाएगा

Kerala Hidden Places: दक्षिण भारत में घूमने की बात होती है, तो कई लोग तमिलनाडु और कर्नाटक से पहले केरल का नाम लेते हैं। केरल साउथ इंडिया का एक प्रमुख और विश्व प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है।
केरल की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस राज्य में मौजूद मुन्नार, वायनाड और अल्लेपी के बारे में लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन पीरमेड हिल स्टेशन के बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
पीरमेड हिल स्टेशन एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जिसे राज्य का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको पीरमेड हिल स्टेशन की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
पीरमेड हिल स्टेशन की खासियत (Why peermade hill station is so famous)

पीरमेड हिल स्टेशन की खासियत बताने से पहले आपको यह बता दें कि पीरमेड केरल के इडुक्की जिले के कुमली से करीब 40 किमी दूर स्थित एक खूबसूरत जगह है। पीरमेड को इडुक्की जिले का छिपा हुआ खजाना माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 915 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद पीरमेड हरी भरी हरियाली, मनमोहक चोटियां और झील-झरने के लिए जाना जाता है। यह पीरमेड केरल का सबसे शांत हिल स्टेशन भी माना जाता है। यह हिल स्टेशन चाय, कॉफी, रबर और इलायची की खेती के लिए भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Kerala Travel: मुन्नार हुआ पुराना, केरल का ये हिल स्टेशन अब बन रहा है सैलानियों की पहली पसंद
पीरमेड में घूमने की बेस्ट जगहें (peermade hill station best places)
पीरमेड की हसीन वादियों में ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे। इन जगहों पर कभी भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने पहुंच सकते हैं।
त्रिसंकू हिल्स (Thrissanku Hills)

पीरमेड में किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले त्रिसंकू हिल्स ही पहुंचते हैं। भले ही यह मुख्य शहर से 5 किमी की दूरी पर है, लेकिन यह हिल्स किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।
त्रिसंकू हिल्स की सुंदरता यहां मौजूद हरियाली और नजारे हैं। इस हिल्स की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है और ट्रेकिंग के दौरान कई लुभावने दृश्यों को कैद कर सकते हैं। इस हिल्स की ऊंचाई से लगभग आधे पीरमेड का नजारा देख सकते हैं।
पेरू हिल्स (Peru hills)

त्रिसंकू हिल्स एक्सप्लोर करने के बाद आप पेरू हिल्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। त्रिसंकू की तरह पेरू हिल भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। खासकर, यह हिल्स चाय, कॉफी, रबर और इलायची की खेती के लिए भी जाना जाता है।
पेरू हिल्स कॉफी, रबर और इलायची के अलावा कई विलुप्त पेड़-पौधों के लिए भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस हिल्स से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्य नजर आते हैं। यहां कैम्पिंग के लिए सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं।
कुट्टिकानम (Kuttikanam)

पीरमेड की हसीन वादियों में मौजूद कुट्टिकानम एक शानदार और मनमोहक पर्यटन स्थल है। कुट्टिकानम खासकर, वॉटरफॉल के लिए जाना जाता है। यह स्थान पीरमेड के पहाड़ों में घने जंगलों के बीच में स्थित है।
कुट्टिकानम में जब छोटी-छोटी चट्टनों से होकर पानी गुजरता है, तो आसपास का नजारा देखते ही बनता है। कुट्टिकानम के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें: South India Travel: सर्दियों में साउथ इंडिया घूमने का प्लान है, तो इन ट्रैवल टिप्स एंड हैक्स को न करें इग्नोर
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें
पीरमेड में अन्य और भी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-ग्रीन पार्क आयुर्वेदिक, वलंजमकानम झरना और वागामोन पाइन वन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, पीरमेड में आप हाथी की सवारी, ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@trustamigo, nandhu_thiruvambadi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।