Gujarat Famous Hidden Gems: हिंदुस्तान के पश्चिम में स्थित गुजरात एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह खूबसूरत राज्य कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी के पास में स्थित है।
गुजरात जिस तरह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत, प्राकृतिक परिदृश्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह कुछ चर्चित जगहों के चलते भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
गुजरात की भूमि पर स्थित चर्चित और खूबसूरत जगहें, जैसे-रन ऑफ कच्छ, सोमनाथ, पोरबंदर, गांधीनगर, जूनागढ़ और पाटन को एक्सप्लोर करने दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं।
गुजरात की चर्चित जगहों से दूर वांकानेर भी एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको वांकानेर की खासियत और यहां मौजूद कुछ शानदार और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
गुजरात में वांकानेर कहां है? (Where Is Wankaner In Gujarat)
वांकानेर में स्थित खूबसूरत जगहों के बारे में बताने से पहले आपको यह बता दें कि यह शहर गुजरात के मोरबी जिले में स्थित है। यह खूबसूरत शहर मच्छू नदी के किनारे बस हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि वांकानेर गुजरात की राजधानी गांधीनगर से करीब 234 किमी दूर स्थित है। इसके अलावा, वांकानेर शहर राजकोट से करीब 64 किमी, जामनगर से करीब 114 किमी और गुजरात के सुरेंद्रनगर से करीब 102 किमी दूर स्थित है।
इसे भी पढ़ें:Rajasthan Travel: सर्दी खत्म होने से पहले राजस्थान की इस शानदार जगह घूम आएं, खूबसूरती देख झूम उठेंगे
वांकानेर का इतिहास (Wankaner History)
वांकानेर शहर का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। जी हां, किंवदंती के अनुसार इस खूबसूरत की स्थापना चार दोस्तों ने मिलकर की थी। कहा जाता है कि चार दोस्तों से एक दो संत भी थे।
एक अन्य किंवदंती के अनुसार वांकानेर का निर्माण 16वीं शताब्दी के आसपास में हुआ था और करीब 18वीं शताब्दी में किले बंद किया गया था। कहा जाता है कि किसी जमाने में इस शहर पर राजा अमर सिंह जी का राज्य था और उनके काल में कई महलों का निर्माण भी हुआ था। वांकानेर पर राजपूत वंश का भी शासन रहा है।
वांकानेर की खासियत (Why Wankaner Is So Famous)
गुजरात के मोरबी जिले में स्थित वांकानेर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ समृद्ध विरासत और जीवंत गुजरती संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां का शांत वातावरण सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
वांकानेर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। यहां ऐसे कई महल और पैलेस मौजूद हैं, जो पर्यटकों को अतीत की याद दिलाते हैं। वांकानेर से कुछ दूर आगे बढ़ते हैं, तो कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है।
वांकानेर सैलानियों के लिए क्यों खास है? (Why Wankaner Is For Travel)
वांकानेर सैलानियों के लिए काफी खास स्थान माना जाता है। यह शहर उन लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है, जो गांधीनगर, रन ऑफ कच्छ, सोमनाथ और पोरबंदर की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह सुकून का पल बिताना चाहते हो।
वांकानेर शांत वातावरण के साथ-साथ शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। अगर गुजरात घूमने वाले पर्यटक किसी अनदेखी और खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो वांकानेर उनके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:Surat में परिवार के साथ जाएं इन 3 मंदिरों के दर्शन करने, जानें लोकेशन से लेकर सब कुछ
वांकानेर में घूमने की बेस्ट जगहें (Wankaner Best places To Visit)
वांकानेर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई ऐतिहासिक महल, फोर्ट, पैलेस और मंदिरों के लिए जाना जाता है। इस शहर का सबसे मुख्य आकर्षण रंजीत विलास पैलेस है। इस पैलेस के अलावा, वांकानेर में आप मच्छू डैम, रामपारा वन्यजीव अभयारण्य और स्वामीनारायण मंदिर जैसी शानदार और धार्मिक जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@vibrant.holiday,i.ytimg
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों