Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

Travel Guide: गांधीनगर आपको नहीं करेगा निराश, घूमने पहुंचें इन शानदार जगहों पर

गांधीनगर में ऐसे कई शानदार पर्यटन स्थल है जहां एक बार घूमने के बाद आप बार-बार घूमना पसंद करेंगे।   
Updated:- 2021-02-28, 15:29 IST
places to visit in gandhinagar

गांधीनगर! गुजरात का सबसे बड़ा और एक खूबसूरत शहर है। साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित, शांति और सुकून को अपने अंदर समेटे हुए गांधीनगर लाखों देशी और विदेशी सैलानियों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां के सुन्दर पार्क, ऐतिहासिक ईमारत और धार्मिक स्थल यहां घूमने के लिए और भी खास है। अगर आप गुजरात में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको गांधीनगर ज़रूर जाना चाहिए, क्यूंकि आज इस लेख में हम आपको गांधीनगर में घूमने के लिए कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्त, परिवार और पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं-

अक्षरधाम मंदिर

best places to visit in gandhinagar inside

जी नहीं, दिल्ली में मौजूद अक्षरधाम मंदिर के बारे में नहीं बल्कि, गांधीनगर में मौजूद अक्षरधाम मंदिर के बारे में बात हो रही है यहां। भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक गांधीनगर का अक्षरधाम मंदिर घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। गांधीनगर का यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल भी है, जहां हर साल लगभग लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के साथ साथ हिंदू देवी-देवताओं की दो सौ से अधिक मूर्तियां मौजूद है।

इसे भी पढ़ें:Happy New Year 2021: जनवरी के महीने में घूमने के लिए पहुंचें इन रोमांचक जगहों पर

संत सरोवर दम

best places to visit in gandhinagar inside

साबरमती नदी पर निर्मित संत सरोवर दम गांधीनगर के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है। स्थानीय और सैलानियों के लिए यह जगह एक फ़ेमस पिकनिक स्पॉट भी है। कहा जाता है यहां पूर्णिमा और अमावस्या जैसे उत्सवो के दौरान लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए भी आते हैं। मानसून के दौरान संत सरोवर दम को देखते ही बनता है। अगर आप गांधीनगर घूमने के लिए निकल रहे हैं, तो यहां घूमने ज़रूर पहुंचें।

इन्द्रोदा नेचर पार्क

best places to visit in gandhinagar inside

गुजरात के साथ-साथ गांधीनगर के सबसे प्रमुख और सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है इन्द्रोदा नेचर पार्क। कहा जाता है कि यह पार्क भारत का एक मात्र ऐसा पार्क है जहां डायनासोर के जीवाश्म के साथ-साथ डायनासोर संग्रहालय भी मौजूद है। अगर आप परिवार के साथ घूमने के लिए निकले हैं, तो यहां आपको ज़रूर जाना चाहिए। खासकर बच्चों के साथ घूमने निकले हैं तो ज़रूर पहुंचें।

इसे भी पढ़ें:Year Ender: नए साल में किसी भी यात्रा से पहले रखें इन बातों का विशेष ध्यान

द अडालज स्टेपवेल

best places to visit in gandhinagar inside

गांधीनगर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है 'द अडालज स्टेपवेल'। कहा जाता है कि प्राचीन समय में यहां पानी के संकट से बचने के लिए इस बाबड़ी का निर्माण करवाया गया था। द अडालज स्टेपवेल इतिहास और वास्तुकला के कारण पुरे भारत में प्रसिद्ध है। अगर आपको गांधीनगर के इतिहास के बारे में करीब से जानना है, तो आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@oneindia.com,withmmbrothers.in)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।