Tamil Nadu Hidden Places: तमिलनाडु की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद, छुट्टियों में आप भी घूम आएं

Tamil Nadu Travel: अगर आप भी तमिलनाडु घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार चर्चित जगहों को छोड़कर इस अद्भुत जगह पहुंच जाएं। सैलानियों की बन रही है पहली पसंद।
image

Tamil Nadu Unknown Tourist Places: तमिलनाडु दक्षिण भारतीय राज्यों में से एक है। इस खूबसूरत राज्य का गठन साल 1950 में हुआ था। तमिलनाडु के पड़ोस में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल राज्य मौजूद हैं।

बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के कोरोमंडल तट पर मौजूद तमिलनाडु देश के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है। इसलिए यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

तमिलनाडु की धरती पर ऐसी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं, जिसकी खूबसूरती दुनिया भर में प्रचलित है। तमिलनाडु की चर्चित जगहों से परे ऐसी अन्य और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत लोग ही जानते होंगे।

तमिलनाडु में स्थित पूमपुहार भी एक ऐसी अद्भुत जगह है, जिसके बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको पूमपुहार की खासियत और आसपास में मौजूद कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पूमपुहार की खासियत (Why Poompuhar Is So Famous)

Why Poompuhar Is So Famous

पूमपुहार की खासियत बताने से पहले आपको यह बता दें कि इस शहर को कई लोग पूम्पुहार के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा, इसे कावेरीपट्टिनम के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि यह शहर किसी जमाने में चोल साम्राज्य की राजधानी के रूप में जाना जाता था।
पूमपुहार बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के कोरोमंडल तट मौजूद एक खूबसूरत और मनमोहक समुद्री इलाका है। इस जगह की खासियत यहां स्थित समुद्र तट और अद्भुत नजारे हैं। यहां कई सैलानी सिर्फ समुद्री दृश्यों का नजारा देखने के लिए पहुंचते हैं। पूमपुहार को तमिलनाडु का प्रमुख बंदरगाह शहर भी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:Telangana Travel: तेलंगाना की इस खूबसूरत जगह को आपने भी नहीं किया होगा एक्सप्लोर? छुट्टियों में बनाएं प्लान

पूमपुहार में घूमने की बेस्ट जगहें (Poompuhar Best Tourist Places)

पूमपुहार में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के बाद आप चेन्नई, कुन्नूर या कन्याकुमारी जैसी चर्चित जगहों के बारे में भूल जाएंगे। जैसे-

पूमपुहार बीच (Poompuhar Beach)

Poompuhar Beach

पूमपुहार में स्थित सबसे शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पूमपुहार बीच का ही रुख करते हैं। यह बीच सिर्फ पूमपुहार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु के लिए आकर्षण के केंद्र माना जाता है।
पूमपुहार बीच से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर की खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है। यहां समुद्र की लहरों के बीच यादगार और सुकून भरा पल बिता सकते हैं। बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्यों को कैद कर सकते हैं।

लाइटहाउस पॉइंट (Lighthouse Point)

पूमपुहार शहर में स्थित लाइटहाउस पॉइंट एक आकर्षण का केंद्र माना जाता है, क्योंकि इस पॉइंट से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के अद्भुत और लुभावने नजारे दिखाई देते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाइटहाउस पॉइंट समुद्र तट, चट्टानों, नदियों और झीलों के किनारे प्रमुख स्थानों पर जहाजों के मार्गदर्शन के लिए बनाए जाते हैं।

पेरुमाल मंदिर (Perumal Temple)

Perumal Temple

पूमपुहार में स्थित पेरुमाल मंदिर, शहर का सबसे पवित्र और चर्चित मंदिर माना जाता है। यह इस शहर का सबसे पुराना मंदिर भी माना जाता है। यह पवित्र मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
पेरुमाल मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां मंदिर शहर की रक्षा करता है। इसलिए यहां हर समय भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते रहते हैं। इस मंदिर की वास्तुकला सैलानियों को खूब आकर्षित करती है।

इन चीजों का भी लुत्फ उठाएं

पूमपुहार शहर में आप अन्य कई शानदार चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। जैसे- पूमपुहार बीच के किनारे मछली पकड़ने का काम करते हैं। स्कूबा डाइविंग और अन्य वाटर स्पोर्ट्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यादगार और शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:Beautiful Villages In Bengal: पश्चिम बंगाल के इन खूबसूरत गांवों को घूमने के बाद हिमाचल और उत्तराखंड को भूल जाएंगे

पूमपुहार कैसे पहुंचें? (How To Reach Poompuhar)

पूमपुहार पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप तमिलनाडु के किसी भी शहर से पहुंच सकते हैं। पूमपुहार राजधानी चेन्नई से करीब 274 और पुदुचेरी से महज 108 किमी की दूरी पर मौजूद है। इन दोनों ही जगहों से टैक्सी या कैब लेकर आसानी से पूमपुहार पहुंच सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@tripadvisor,th-i.thgim

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP