Lesser Known Wonders of Telangana: दक्षिण भारतीय राज्यों में शामिल तेलंगाना एक प्रमुख राज्य होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। इसलिए यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
तेलंगाना, भारत का 28वां राज्य माना जाता है। यह आंध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना है। इस राज्य में स्थित वारंगल, हैदराबाद, निजामाबाद और आदिलाबाद जैसी जगहों पर घूमने का एक अलग ही मजा है।
तेलंगाना की धरती पर मौजूद महबूबनगर भी एक ऐसी शानदार और मनमोहक जगह है, जहां घूमने के बाद इस राज्य की कई चर्चित जगहों को भूल जाएंगे। इस राज्य की खूबसूरती और इतिहास आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको महबूबनगर की कुछ चर्चित और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में जानने के बाद आप भी छुट्टियों में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
महबूबनगर में किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले महबूबनगर ओल्ड झील ही पहुंचते हैं। यह झील हर दिन हर हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है।
महबूबनगर ओल्ड झील के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इस झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी माना जाता है। मानसून में इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। यह झील शहर के बीच में स्थित है, इसलिए यहां कई लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, वीकेंड में कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Mysore Travel: मैसूर की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं पास में स्थित ये जगहें, वीकेंड में बनाएं प्लान
महबूबनगर में स्थित मयूरी इको अर्बन पार्क एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। यह पार्क इस शहर के लैंडमार्क के रूप में ही काम करता है। इस पार्क को प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे बेहतरीन स्थान माना जाता है।
मयूरी इको अर्बन पार्क करीब 12 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क को महबूबनगर में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। इस पार्क में हजार से बी अधिक किस्म के पेड़-पौधों को देखा जा सकता है। इस पार्क में कबाड़ से निर्मित कई पशुओं को भी देखा जा सकता है। पार्क के एक झील है, जिसके किनारे बैठकर सुकून का पल बिता सकते हैं।
पिल्लाला मर्री मिनी जू एंड डियर पार्क प्रकृति और वन्यजीवों का शानदार मिश्रण माना जाता है। यह पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का भी काम करता है। इसलिए इस पार्क को शहर के मुख्य आकर्षण स्थानों में से एक माना जाता है।
पिल्लाला मर्री मिनी जू एंड डियर पार्क के बारे में कहा जाता है कि यहां एक करीब 700 साल से भी अधिक पुराना बरगद का पेड़ है। बरगद का पेड़ पार्क में स्थित कई जानवरों के लिए आश्रय का भी काम करता है। इस पार्क में बच्चों के लिए लिए अलग से पार्क का निर्माण किया गया है, जहां बच्चे आराम से खेल सकते हैं। इस पार्क में एक विशाल शिव मूर्ति भी स्थापित है। इसके अलावा यहां एक विज्ञान संग्रहालय भी मौजूद है।
महबूबनगर में स्थित पुराना तालाब शहर का एक आकर्षण केंद्र माना जाता है। इस तालाब के आसपास में मौजूद हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इसे पक्षियों का घर भी बोला जाता है।
पुराना तालाब असल खूबसूरती मानसून में देखने को मिलती है, जब यह पानी से लबालब भरा रहता है। इस तालाब के किनारे कई लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, वीकेंड में यहां सबसे अधिक लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं।
इसे भी पढ़ें: Dewri Temple: 700 साल पुराना है रांची का दिउड़ी मंदिर, यहां हर भक्त की मुराद होती है पूरी
महबूबनगर में अन्य और भी ऐसी कई शानदार और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-श्री रंगनायका स्वामी मंदिर, श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, कोइलसागर बांध, अंजनीस्वामी मंदिर, फराहाबाद और आलमपुर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@mahabubnagar.memes,roamaround
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।