मानसून में महाराष्ट्र के इस अद्भुत और मनमोहक हिल स्टेशन घूम आएं, जीवन गुलजार हो जाएगा

Monsoon Destination In Maharashtra: मानसून में महाराष्ट्र के लोनावाला, महाबलेश्वर या माथेरान घूमकर बोर हो गए हैं, तो हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां शायद आप भी नहीं गए होंगे। खूबसूरती देख खुशी से झूम उठेंगे।
image

Maharashtra Monsoon Places: देश के पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। साल 1960 में गठित महाराष्ट्र पर्यटक केंद्र का हब भी माना जाता है। यह एक तरफ अरब सफर से घिरा हुआ है, तो दूसरी तरफ सह्याद्री पर्वतमाला से घिरा हुआ है। सह्याद्री पर्वतमाला में ऐसे कई शानदार और अद्भुत हिल स्टेशन्स हैं, जो मानसून में हजारों पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। महाराष्ट्र के लवासा, खंडाला, पंचगनी या इगतपुरी के बारे में तो लगभग हर कोई जानता होगा, लेकिन म्हैसमल हिल स्टेशन के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको म्हैसमल की खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं। मानसून में म्हैसमल घूमना किसी सपने से कम नहीं लगेगा।

महाराष्ट्र में म्हैसमल कहां है?

म्हैसमल की खूबसूरती और खासियत बताने से पहले आपको बता दें कि इसे कई लोग महिसमाल हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा, म्हैसमल को कई लोग 'मराठवाड़ा का महाबलेश्वर' भी बोलते हैं।
म्हैसमल हिल स्टेशन, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित है। यह मुख्य शहर से करीब 37 किलोमीटर दूर है। आपको यह भी बता दें कि म्हैसमल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 349 किमी और मालेगांव से महज 136 किमी दूर है।

म्हैसमल हिल स्टेशन क्यों प्रसिद्ध है?

mhaismal hill station

म्हैसमल, महाराष्ट्र का एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो सह्याद्री पर्वतमाला की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। म्हैसमल, भले ही एक छोटा, लेकिन काफी सुंदर और मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। म्हैसमल को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत का काम करता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने म्हैसमल की खूबसूरती में चार चांद लगाने काम काम करते हैं। म्हैसमल को औरंगाबाद का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। मानसून में म्हैसमल की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए मानसून में यहां सबसे अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

पर्यटकों के लिए क्यों खास है म्हैसमल?

mhaismal hill station in maharashtra

एक तरफ जहां, लोनावाला, महाबलेश्वर या माथेरान में पर्यटकों को भीड़ देखी जाती है, तो दूसरी तरफ म्हैसमल, भीड़-भाड़ से दूर शांत और शुद्ध वातावरण के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां कई लोग क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करने पहुंचते हैं।
म्हैसमल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ियों, जंगलों और लुभावने दृश्यों के लिए खूब जाना जाता है। म्हैसमल, पर्यटकों के बीच मानसून एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। मानसून में यहां कई लोग ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग और कैम्पिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।

म्हैसमल के आसपास घूमने की जगहें

mhaismal hill station best places

म्हैसमल और इसके आसपास में ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, दौलताबाद किला, हिल व्यू पॉइंट, वैली पॉइंट, आखतवाडा गांव और लामण गांव को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:जुलाई में पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेहतरीन रोमांटिक जगहें, जल्दी से ट्रिप प्लान कर लीजिए

औरंगाबाद से म्हैसमल कैसे पहुंचें?

औरंगाबाद से म्हैसमल पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए औरंगाबाद मुख्य शहर से टैक्सी या कैब लेकर आराम से पहुंच सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि म्हैसमल, महाराष्ट्र के अन्य कई बड़े शहरों से भी सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik,eindiatourism

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP