Weekend Trip: दिल्ली से 5-6 घंटे की दूरी पर हैं ये शानदार और खूबसूरत जगहें, वीकेंड में अपनों के साथ पहुंच जाएं

Destinations From Delhi At Distance Of 5 to 6 hr: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। खासकर, भाग-दौड़ भारी जिंदगी से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह सुकून का पल हर कोई बिताना चाहता है।
देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली एनसीआर की भाग-दौड़ भारी जिंदगी से हर कोई वाकिफ है। दिल्ली के राजीव चौक से लेकर चांदनी चौक और नोएडा से लेकर गुरुग्राम की भाग-भारी जिंदगी कई बार लोगों को परेशान कर देती है।
लोग जब भाग-दौड़ भरी जीवन से परेशान हो जाते हैं, तो फिर किसी शांत और खूबसूरत जगह घूमने के लिए पहुंच जाते हैं। खासकर, वीकेंड में कई लोग कुछ घंटों की ड्राइव करके किसी हसीन जगह पहुंचना चाहते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से 5-6 घंटे की ड्राइव पर स्थित कुछ शानदार और शांत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनों के साथ वीकेंड में पहुंच सकते हैं।
शिवपुरी (Shivpuri)

दिल्ली और दिल्ली एनसीआर से 5-6 घंटे की ड्राइव पर स्थित किसी शानदार और शांत घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको शिवपुरी पहुंच जाना चाहिए। शिवपुरी योग नगरी ऋषिकेश से कुछ ही दूरी पर मौजूद है।
शिवपुरी बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, झील-झरने और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां आप अपनों के साथ सुकून का पल बिता सकते हैं। शिवपुरी में आपको कई टेंट कैम्प मिल जाएंगे, जहां आप रात को स्टे कर सकते हैं। रात के समय ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच कैम्प में बोनफायर का लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-दिल्ली से शिवपुरी की दूरी करीब 256 किमी है।
- समय- पर्सनल गाड़ी से जाने में करीब 5-5:30 घंटे का समय लग सकता है।
- नोट: आप दिल्ली से उत्तराखंड रोडवेज बस लेकर शिवपुरी जा सकते हैं। इसके लिए कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बस मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Udaipur Travel: उदयपुर के पास में स्थित हैं ये शानदार जगहें, क्या आपने एक्सप्लोर किया क्या?
लैंसडाउन (Lansdowne)

उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित लैंसडाउन एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। लैंसडाउन को प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है।
लैंसडाउन, शांत वातावरण के साथ खूबसूरत और मनमोहक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। लैंसडाउन की हसीन वादियों में स्थित टिप-इन-टॉप जैसी शानदार जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां से हिमालय के शानदार दृश्य देख सकते हैं। लैंसडाउन के पहाड़ों में आप घंटों ट्रेकिंग कर सकते हैं।
- दूरी-दिल्ली से शिवपुरी की दूरी करीब 296 किमी है।
- समय- पर्सनल गाड़ी से जाने में करीब 5-6 घंटे का समय लग सकता है।
- नोट: आप दिल्ली से उत्तराखंड रोडवेज बस लेकर लैंसडाउन जा सकते हैं। इसके लिए कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बस मिल जाएगी।
जयपुर (Jaipur)

अगर आप पहाड़ों की ठंडी हवा से दूर रेगिस्तान के बीच में मौज-मस्ती बिताना चाहते हैं, तो फिर आपको राजस्थान के जयपुर में पहुंच जाना चाहिए। गुलाबी नगरी के नाम से प्रसिद्ध, जयपुर एक विश्व प्रसिद्ध डेस्टिनेशन माना जाता है।
जयपुर में आप शाही मेहमान नवाजी का शानदार लुत्फ उठा सकते हैं। जयपुर में आप हवा महल, आमेर किला, नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जयपुर में आप जयगढ़ फोर्ट की ऊंचाई से शहर का शानदार नजारा देख सकते हैं।
- दूरी-दिल्ली से शिवपुरी की दूरी करीब 257 किमी है।
- समय- पर्सनल गाड़ी से जाने में करीब 5-6 घंटे का समय लग सकता है।
- नोट: आप दिल्ली से राजस्थान रोडवेज बस लेकर जयपुर जा सकते हैं। इसके लिए कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बस मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: माउंट आबू के पास में स्थित हैं ये शानदार जगहें, सर्दियों में बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
आगरा (Agara)

पहाड़ी और रेगिस्तान वाली जगहों को निकलकर अब प्यार की नगरी यानी ताजमल की नगरी में पहुंचते हैं। जी हां, उत्तर प्रदेश का आगरा शहर को ताजमहल की नगरी के जाना जाता है, जहां दिल्ली और दिल्ली एनसीआर वाले वीकेंड में घूमने पहुंचते हैं।
ताजमहल के चलते आगरा एक विश्व प्रसिद्ध डेस्टिनेशन माना जाता है। इस ऐतिहासिक शहर में स्थित ताजमहल के अलावा, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मरियम का मकबरा और जामा मस्जिद जैसी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-दिल्ली से शिवपुरी की दूरी करीब 221 किमी है।
- समय- पर्सनल गाड़ी से जाने में करीब 3-4 घंटे का समय लग सकता है।
- नोट: आप दिल्ली से उत्तर प्रदेश रोडवेज बस लेकर आगरा जा सकते हैं। इसके लिए कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बस मिल जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,arnab1312/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।