Noida Best Park: 26 जनवरी पर फैमिली संग घूमें नोएडा के ये 2 खूबसूरत पार्क, लेजर शो से लेकर खाने-पीने का उठाएं लुत्फ

Noida Best Park: यदि आप भी 26 जनवरी की छुट्टी वाले दिन दोस्तों और फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान नहीं रही हैं, और आप दिल्ली एनसीआर में रहती हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल में नोएडा के शानदार पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको आप गणतंत्र दिवस की छुट्टी वाले दिन एक्सप्लोर कर सकती हैं।  
things to do in noida
things to do in noida

गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। ऐसे में इस दिन पूरे देश में पूर्ण अवकाश रहता है। स्कूल-कॉलेज से लेकर ऑफिस, दुकानें अधिकतर सब कुछ बंद रहता है। ऐसे में हर कोई इस दिन को अपने तरीके से स्पेंड करता है। कुछ लोग घर पर रहकर तो कुछ घर के बाहर होकर एन्जॉय करते हैं। बहुत जल्द 26 जनवरी का पर्व आने वाला है। ऐसे में यदि आप अभी तक इस बात लेकर कंफ्यूज हैं, कि हॉलिडे और क्या किया जाए, तो आज हम इस आर्टिकल में आपको नोएडा के दो बेस्ट प्लेस बताने जा रहे हैं। जहां आप पूरे दिन एन्जॉय कर सकती हैं। साथ ही, यहां आप खाने-पीने के लेजर लाइट शो का भी लुत्फ उठा सकती हैं। ऐसे में ओवरऑल आप अपनी छुट्टी को पूरा दिन स्पेंड कर पाएंगी। इन पार्क में आप परिवार और दोस्तों की टोली के संग जाकर पिकनिक मना सकती हैं। तो हो जाइए तैयार और जान लीजिए टिकट से लेकर पहुंचने का रास्ता तक पूरी जानकारी।

वेद वन पार्क

ved van

यह भारत का पहला वैदिक पार्क है। यह कई हजार गुना क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस पार्क का उद्घाटन सीएम योगी द्वारा किया गया था। यह पार्क घनी आबादी वाली ऊंची-ऊंची सोसायटी के बीच बना हुआ है। वैदिक थीम पर बने इस पार्क में आपको स्कल्पचर और आर्ट के जरिये वेदों के बारे में जानकारी मिलेंगी। इन पत्थर की मूर्तियों पर वैदिक श्लोक भी लिखे हुए हैं। चार वेदों के आधार पर यहां अलग-अलग जोन भी बनाए गए हैं। साथ ही, इस पार्क में आपको कई जड़ी-बूटियों के पेड़-पौधे भी लगे हुए हैं। यहां पहुंचकर आप खुद को प्रकृति के बेहद नजदीक पाएंगे। इस जगह पर फोटोशूट के लिए कई स्पॉट भी बने हुए हैं। जहां आप सुंदर-सुंदर तस्वीरें ले सकती हैं। पार्क के बीच में काफी बड़ा तलाब बना हुआ है। शाम के समय यहां लेजर लाइट शो होता है। इस आधे घंटे के शो में वेद-पुराणों की पूरी जानकारी प्रदान की जाती है।

इसके अलावा यहां खाने-पीने की भी अच्छी व्यवस्था है। नोएडा के सेक्टर-78 में स्थित इस पार्क की एंट्री फीस 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए 10 रुपये, 12 से ऊपर आयु वालों के लिए 20 रुपये निर्धारित है। वहीं दिव्यांगों और सीनियर सिटीजन के लिए निःशुल्क प्रवेश है। लेजर लाइट शो होने के बाद आपको एंट्री फीस नहीं देनी होगी। इस पार्क में आप अपनी कार, टैक्सी और ई-रिक्शा, ऑटो आदि से भी पहुंच सकते हैं।

वेदा एडवेंचर पार्क

advencture park

नोएडा के सेक्टर 150 में स्थित यह पार्क बेहद खूबसूरत है। यहां आपको एक से बढ़कर एक एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिलेंगी। यहां आप ऊंट की सवारी, जिपलाइन, क़्वेड बाइक राइड, स्काई एडवेंचर, बलून राइड जैसी बहुत सी एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। युवाओं के लिए यहां 200 रूपये की टिकट है। ऐसे में इस पार्क में आप पूरे दिन फैमिली और दोस्तों संग एन्जॉय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Weekend Trip: नोएडा के इन अम्यूजमेंट पार्क में अपने दोस्तों के साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/self

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP