वीकेंड आने से पहले लोग घूमने का प्लान बनाने लग जाते हैं और ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां कम बजट में खूब मस्ती की जा सके। अगर आप भी वीकेंड पर कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए नोएडा एकदम परफेक्ट है। क्योंकि नोएडा की नाइटलाइफ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। क्योंकि दिल्ली और नोएडा में कई ऐसे वीकेंड स्पॉट्स मौजूद हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी से लेकर डांसिंग आदि का लुत्फ उठा सकते हैं।
लेकिन अगर आप डांसिंग एरिया पर जाने के बजाय कहीं एडवेंचर जगह की तलाश में हैं, तो आपके लिए नोएडा से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती। इसलिए आज हम आपको नोएडा में मौजूद कुछ अम्यूजमेंट पार्क के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप वीकेंड पर पार्टी करने के लिए अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
ग्रेट इंडिया प्लेस थीम पार्क
आप वीकेंड पर नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस थीम पार्क में जाने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि यहां आप न सिर्फ अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं बल्कि आप कई मजेदार चीजें कर सकते हैं। आपको यहां कई तरह की वाटर राइड्स और राइड का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। हालांकि, आप यहां किसी भी दिन आसानी से जा सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप यहां वीकेंड पर ही जाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें- दिल्ली के इन अम्यूजमेंट पार्कों में घूमने जाएं और वीकेंड का भरपूर मजा लें
पता- प्लॉट नंबर ए-2, सेक्टर 38-ए, नोएडा
ओह मैक्स ड्रिम गर्ल थीम पार्क, नोएडा
जब भी आप नोएडा के बेस्ट प्लेसेस की बात की जाती है, तो इसमें ओह मैक्स ड्रिम गर्ल थीम पार्क का नाम जरूर शामिल किया जाता है। क्योंकि ये एक ऐसी जगह है जहां आप अपने दोस्तो के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। आप यहां कई तरह की गतिविधियां कर सकते हैं और वो भी बहुत ही सस्ते दामों पर। आपको यहां कई तरह की राइड्स में बैठने के अलावा, वाटर राइड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आपको यकीनन यहां बहुत मजा आएगा।
पता- ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल, ब्लॉक एच, बीटा II, ग्रेटर नोएडा
मस्ती जोन, नोएडा
यह नोएडा का सबसे फेमस और खूबसूरत जगहों में से एक है। यह गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है। क्योंकि यहां आपको स्कीइंग करने का मौका मिलेगा। आप यहां अपने दोस्तों के साथ कई सारी गतिविधियां भी कर सकती हैं। यहां आपको आर्टिफिशियल इग्लू भी मिल जाएगा, जहां आप अपने परिवार, दोस्तों के साथ तस्वीरें भी ले सकती हैं। यहां आपको कई तरह के फूड पॉइंट मिल जाएंगे, जहां आपको कई सारे डिशेज खाने का भी मौका मिलेगा।
पता- ब्लॉक बी, सेक्टर स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा
वेदा एडवेंचर्स थीम पार्क, नोएडा
अगर आप खुले मैदान में घूमना आता है तो आपके लिए वेदा एडवेंचर्स एकदम परफेक्ट जगह है। यहां आपको कई सारी गतिविधियों को करने का भी मौका मिलेगा। अगर आप अपने दोस्तों के साथ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सुबह से जाएं। हालांकि, आपको यहां का टिकट अलग खरीदना होगा और अंदर खाने-पीने और मस्ती करने का अलग से चार्ज देना होगा। (नोएडा की इन जगहों पर उठाएं स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ)
इसे ज़रूर पढ़ें- भारत में मौजूद ये एम्यूजमेंट पार्क थ्रिल और एक्साइटमेंट से हैं भरपूर
पता- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, शफीपुर रोड गांव शफीपुर, सेक्टर 148, ग्रेटर नोएडा
हालांकि, ऊपर बताई गई जगहों के अलावा, आप क्लब, कैफे और पब भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-(@Freepik and Google)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।