Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

नोएडा को देश का पहला वैदिक थीम पार्क का तोहफा, क्या आप घूमने जाना चाहेंगे?

First Vedic Theme Park: नोएडा को देश का पहला वैदिक थीम पार्क का खुलने जा रहा है। आइए इस खूबसूरत और अद्भुत पार्क की खासियत के बारे में जानते हैं।  
Updated:- 2023-05-25, 12:26 IST
first vedic theme park in noida uttar pradesh in hindi

First Vedic Theme Park In Noida: नोएडा बड़ी-बड़ी इमारत और नाइट लाइफ के लिए पूरे भारत में फेमस है। यह दिल्ली-एनसीआर होने के चलते यहां लाखों लोग घूमने और पार्टी करने के लिए भी पहुंचते हैं।

नोएडा में डीएलएफ मॉल आफ इंडिया, किडजानिया, वर्ल्ड आफ वंडर, द ग्रैंड वेनिस मॉल और ग्रीन गार्डन जैसी कई बेहतरीन जगहों पर वीकेंड में हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।

इन जगहों के अलावा अब नोएडा वैदिक थीम पार्क का भी साक्षी बनाने जा रहा है। जी हां, नोएडा को देश का पहला वैदिक थीम पार्क सैलानियों के लिए खुलने जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको वैदिक थीम पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं।

नोएडा में कहां बन रहा वैदिक थीम पार्क?

इस आर्टिकल में सबसे पहले यह जान लेते हैं कि नोएडा में किस स्थान पर इस खूबसूरत पार्क का काम चल रहा है। इस खूबसूरत और अद्भुत पार्क को नोएडा सेक्टर-78 में तैयार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस पार्क को लगभग 12 एकड़ से अधिक क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है। एक खबर के मुताबिक इस अद्भुत पार्क का निर्माण साल 2021 में ही शुरू हो गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे कई लोग वेद वन पार्क के नाम से जा जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली को मिला पार्टीशन म्यूजियम का तोहफा, जानें टिकट और घूमने का समय

क्या है पार्क की विशेषता?

first ved van park in noida

इस अद्भुत पार्क की विशेषताएं आपको काफी पसंद आ सकती हैं। इस पार्क को लगभग सात पार्ट में बांटा गया है और पार्ट का अपना एक अलग ही महत्व होने वाला है।(दिल्ली का पहला बटरफ्लाई पार्क)

हर पार्क में भारतीय वेद की जानकारी मिलेगी। इतना ही नहीं, इस पार्क के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वैदिक काल में जिन जड़ी बूटियों और औषधियों का इस्तेमाल होता था वो पौधे भी इस पार्क में लगाए जा रहे हैं और सैलानियों को इनके बारे में जानकारी दी जाएगी।

ऋषियों के नाम पर तैयार हो रहा है हर पार्ट

first vedic theme park

इस खूबसूरत पार्क को जिन सात पार्ट में बांटा जा रहा है उनका नाम सप्तऋषियों (7 ऋषि) के नाम पर तैयार किया जा रहा है। इसमें हर ऋषि का नाम होगा, जैसे- कश्यप, विश्वामित्र, भारद्वाज, अत्रि आदि।

इतना ही नहीं, इस खूबसूरत पार्क में सप्तऋषियों के जीवन से जुड़ी घटना चक्र को भी सैलानियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इस पार्क के अंदर एक खूबसूरत तालाब का भी निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अगस्त्य ऋषि की कलाकृति मौजूद होगी।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से सिर्फ 4 घंटे की दूरी पर मौजूद हैं ये खूबसूरत जगहें

शाम को सैलानियों के होगा खास कार्यक्रम

इस अद्भुत पार्क में वेदों को प्रदर्शित करने के लिए कई दीवारों का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कई प्राचीन भारतीय संतों की मूर्तियां भी इस पार्क में लगाई जा रही हैं।

इस पार्क का सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र लेजर लाइट शो होने वाला है। इसमें लगभग 30 मिनट तक वेद और पुराणों की जानकारी सैलानियों को दी जाएगी।(नोएडा में घूमने की जगहें)

पार्क का टिकट क्या है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि पार्क का टिकट कितने का होगा। हालांकि, यह माना जा रहा है कि यहां प्रवेश निशुल्क होने वाला है।

इस पार्क में प्राचीन भारतीय इतिहास के बारे में जानने के साथ-साथ लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चख सकते हैं। खानपान के लिए रेस्टोरेंट की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा यहां एम्फीथिएटर का भी निर्माण किया जा रहा है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।