Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:48 PM IST

एक बार जरूर करें इस बस की सवारी जो कभी तैरती है पानी में तो कभी दौड़ती है सड़क पर

ऐसी बस की सवारी जरूर करनी चाहिए जो कभी पानी में तैरती है तो कभी सड़क पर दौड़ती है। ऐसी बस में किया गया सफर जिंदगी भर याद रहेगा।
Updated:- 2018-06-19, 16:44 IST
unique wonder bus

ऐसी बस की सवारी जरूर करनी चाहिए जो कभी पानी में तैरती है तो कभी सड़क पर दौड़ती है। ऐसी बस में किया गया सफर जिंदगी भर याद रहेगा। इस बस में सफर करने के लिए आपको दुबई जाना होगा। ज्यादातर लोग दुबई को डेजर्ट सफारी के लिए ही जानते हैं लेकिन इसके साथ-साथ यहां आप एक ऐसी बस में सवारी कर सकती हैं जो पानी में भी तैरती है और सड़कों पर दौड़ती है। 

दुबई एक बहुत ही खूबसूरत देश है और यहां पर टूरिस्ट के देखने के लिए बहुत कुछ है। दुबई का मिरकल गार्डन तो वर्ल्ड फेमस है और साथ ही यहां का सोना, डेजर्ट सफारी, वॉटर स्पोर्ट्स टूरिस्ट्स को बहुत आकर्षित करते हैं। इसके अलावा यहां कि खास जगहों और चीजों में से जो चीज टूरिस्ट्स को सबसे ज्यादा पसंद है वो है पानी में तैरने वाली बस, ये बस सड़क पर दौड़ती और पानी में भी चलती है। 

unique wonder bus

वंडर बस जिसकी सवारी आपको रहेगी याद 

पानी में तैरने वाली ये बस यहां आने वाले टूरिस्ट को पूरी दुबई के दर्शन कराती है। इस बस की खास बात ये है कि इसमें बैठने वाले टूरिस्ट को साउंड सिस्टम के साथ ही बाथरूम आदि की सुविधाएं भी मिलती हैं। इस बस का नाम है वंडर बस। 

वंडर बस का सफर बुर्ज़ुमन सेंटर से शुरू होता है और दुबई की खास-खास जगहों की यात्रा कराने के बाद ही यह सफर पूरा होता है। इस बस में बैठने के लिए टूरिस्ट्स की काफी भीड़ लगी रहती है। 

Read more: गोवा जितने खर्चे में थाईलैंड के इस शहर में बिताएं मस्ती भरे कुछ पल

एक पल में वंडर बस पानी में तैरती दिखती है तो दूसरे ही पल यह बस सड़क पर दौडती नजर आती है इसलिए टूरिस्ट्स इस बस में किया गया सफर कभी भूल नहीं पाते हैं। टूरिस्ट्स की सुविधाओं के साथ ही इस बस में सुरक्षित यात्रा के लिए जीवन सुरक्षा जैकेट और आग बुझाने वाले उपकरण भी लगाए गए हैं। 

unique wonder bus

यहां आपको बता दें कि इस बस को उसी हिसाब से बनाया गया है जिससे ये सड़क और पानी दोनों ही जगहों पर चल सके। जो टूरिस्ट दुबई घूमने के लिए आते हैं वे इस बस में जरूर बैठते हैं और इसकी अनोखी यात्रा को अपने दिल में कैद करके अपने साथ ले जाते हैं। 

unique wonder bus

वंडर बस की सुविधाएं 

Al Diyafa Tourism Dubai द्वारा शुरू की गई वंडर बस आपको सभी टूरिस्ट प्लेस का सफर करवाएगी। यह पहली ऐसी बस है जिसमें आपको बाथरूम, साउंड सिस्टम, टीवी और डीवीडी प्लेयर जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। हर बस में करीब 38 से 42 सीटें हैं और इसका सफर करीब 1.5 घंटे का होता है। इस बस में बैठकर दुबई का नजारा लेने का मजा आपके सफर को यादगार बना देगा।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।