गोवा जितने खर्चे में थाईलैंड के इस शहर में बिताएं मस्ती भरे कुछ पल

दिन हो या रात हो जहां हर एक नजारा दिल को लुभाता हो ऐसी एक जगह थाईलैंड में है। अगर आप इंडिया में गोवा जैसी जगहे पर जाने का प्रोग्राम बना रही हैं तो आप इसी खर्चे में थाईलैंड की यह जगहें घूमने जा सकती हैं।
बॉलीवुड स्टार्स हो या फिर हॉलीवुड तमाम सेलिब्रिटी थाईलैंड के शहरों में मस्ती भरे सुकून के दो पल बिताते हुए नजर आ जाएंगे जैसे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को थाईलैंड बहुत ज्यादा पसंद है। प्रियंका ही नहीं टीवी की दुनिया का जाना-माना नाम दिव्यांका त्रिपाठी भी अपने हसबैंड विवेक दहिया के साथ रोमांटिक टाइम इस्पेंड करने थाईलैंड जाती रहती हैं, उन्होंने अपना बर्थडे भी थाईलैंड में ही सेलिब्रेट किया था। थाईलैंड में सैलानियों की पसंदीदा जगहों में बैंकांक, पटाया व फुकेट जैसे तटीय इलाके के अलावा उत्तर में चियांग माई और दक्षिण में क्राबी भी है। क्राबी भी अपने खूबसूरत समुद्र तटों और समुद्र में पसरे पड़े बेमिसाल द्वीपों के लिए प्रसिद्ध है।
दीपा और रोहित जो कई बार गोवा घूमने के लिए जा चुके हैं, इस बार उन्होंने अपने बेटे के साथ गोवा जाने का प्लान बनाया, बजट डिसाइड होने के बाद जब उसी बजट में और भी जगहों के बारे में सर्च किया गया तो उन्हें पता चला कि इस खर्चे में अपनी फैमली के साथ थाईलैंड भी घूमा जा सकता है। मतलब गोवा जितने खर्चे में दीपा और रोहित ने अपने बेटे के साथ एक हफ्ता थईलैंड के फुकेट शहर में मस्ती भरे पल बिताए।

तो चलिए आपको लेकर चलते हैं थाईलैंड के फुकेट शहर में...
फुकेट में हर एक नजारा है खूबसूरत
बैंकाक से 862 किलोमीटर दक्षिण में फुकेट है। थाईलैंड के इस सबसे बड़े द्वीप को अंडमान समुद्र का हीरा भी कहा जाता है। फुकेट प्रांत में कुल 40 छोटे-बड़े द्वीप हैं। मुख्य द्वीप उत्तर में दो पुलों के जरिये फांग नगा प्रांत से जुड़ा हुआ है। अंडमान समुद्र में फुकेट की जो बाकी तीन दिशाएं हैं उन्हें समुद्र की गहराइयां छानने के लिए बेहतरीन डाइविंग साइट्स में से एक माना जाता है। दूरी के लिहाज से थाईलैंड भारत के सबसे नजदीकी देशों में से है।
Read more: जानिए दिव्यांका को थाईलैंड में क्या मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

यूं तो फुकेट का हर एक कोना अपनी तरफ आकर्षित करता है, यहां घूमने और मस्ती लायक तमाम जगहे हैं जहां जाकर जिंदगी के मजे लिए जा सकते हैं। आपको बताते हैं उन जगहों के बारे में जिन्हें आप अपनी फुकेट ट्रेवलिंग लिस्ट में टॉप पर ही रखें ताकि यह जगहें कहीं आप देखने ना भूल जाएं।
Read more: दिव्यांका के पति से जानिए उनके ट्रेवल के बेहद ही मजेदार किस्से
फुकेट की फेमस जगहें
बैंबू राफ्टिंग नेचर टूर: फैंग नगा खाड़ी के जंगली इलाकों में राफ्टिंग का मजा ही कुछ और है। जहां आपका सामना ढेर सारे जानवरों मसलन हाथी, मगमच्छों से होगा। सफारी के लिए भी ये जगह मस्त है, तो तोन प्लिंग वॉटरफॉल को आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

फी फी द्वीपों की यात्रा, स्पीड बोट से: अगर आप फुकेट जाएं तो स्पीडबोट से फी फी आईलैंड्स जाना ना भूलें। फी फी द्वीपसमूह में कुल 6 द्वीप आते हैं। जहां के नजारे बेहद शानदार हैं। यहां बीचों की अपनी एक अलग खासियत है।
फैंग नगा खाड़ी: फुकेट की यात्रा पर निकेल और फैंग नगा खाड़ी नहीं तो मजा नहीं आएगा। कुल 10 घंटों का ये टूर आप पूरे जीवन नहीं भूल पाएंगे। ये जगह कायाकिंग सागर में है।
Read more: Bangkok से यह ख़ास चीज़ लेकर आए देबिना और गुरमीत, इनकी ट्रेवल की कहानी है ज़रा हटके
फैंटा सागर का कमला बीच टूर: कमला बीच जाकर हाथियों से मिल सकते हैं जो स्थानीय संस्कृति को भी समझने में मजा आएगा। यहां शॉपिंग की शानदार जगहे हैं और साथ ही एडवेंचर सेंटर भी। खाने के लिए ढेर सारे पकवान मिलेंगे तो मस्ती के लिए बीच भी।

फैंग नगा खाड़ी का मजा क्रूज पर: फैंग नगा गए और क्रूज पर घूमकर मस्ती नहीं की तो आपका थाईलैंड आना बेकार ही माना जाएगा। यहां जेम्स द्वीप और तैरते गांव कोह पैन यी शानदार जगह हैं।
फुकेट द्वीप पर शहर का मजा: फुकेट एक खूबसूरत शहर है। जहां आपको फुकेट की संस्कृति को करीब से जानने और समझने का मौका मिलेगा। यहां टूर के दौरान आप एक साथ तीन बीचों पर निगाह दौड़ा सकते हैं।

सफेद पानी में राफ्टिंग का मजा: जंगल, पानी, जानवर, स्पीड, रोमांच का मजा आपको यहीं मिलेगा। पूरी दुनिया में यहां की राफ्टिंग मशहूर है।
फुकेट संरक्षित क्षेत्र: 350 एकड़ में फैले जंगल के बीच खतरनाक गाड़ियों का सफर यादगार बन जाता है फिर जंगली जानवों के बीच रोमांच को महसूस करने का अपना ही मजा है।
Read more: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंनजरी से जानिए सोलो ट्रिप के मजेदार किस्से
फुकेट में ले स्पा का मजा: फुकेट की बात आती है तो लोग यहां बीच किनारे मस्तीर करने के साथ-साथ स्पाम का आनंद भी उठाते हैं। इसके अलावा यहां कई योगा सेंटर भी हैं, साथ ही चांदनी रोशनी में पार्टी करने का यहां अपना ही एक अलग मजा है।

दीपा और रोहित की फुकेट ट्रेवल डायरी के दिलचस्प किस्से जानने के बाद आप भी फुकेट में घूमने का प्लान बना सकती हैं और वो भी गोवा जितने खर्चे में।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।