झांसी! भारतीय इतिहास के सबसे समृद्ध और गौरवपूर्ण शहरों में से एक

बेतवा नदी के किनारे स्थित झांसी शहर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ सम्पूर्ण भारत के लिए एक गौरवपूर्ण शहर है। इस शहर पर 'झांसी की रानी' ने कई वर्षों तक राज्य किया, जिनकी कहानी आज भी झांसी की गलियों से लेकर सम्पूर्ण भारत में गूंजती है। जानकारी के लिए बता दें कि इस शहर का नाम पहले बलवंतनगर था, बाद में झांसी किले के नाम पर इस शहर को जाना जाने लगा। इतिहास के शौक़ीन और सैलानियों के घूमने लिए झांसी आज भी बेस्ट जगहों में से एक है। इस शहर में झांसी फोर्ट के साथ-साथ अन्य ऐसे कई ऐतिहासिक महल और प्रसिद्ध स्थल है, जहां आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में झांसी के कुछ फेमस टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में जानते हैं।
झांसी फोर्ट

सबसे पहले जिक्र उस महल के बारे में जिस महल से इस शहर को पहचान मिली, यानि झांसी फोर्ट के बारे में। लगभग 17वीं में राजा बीर सिंह देव द्वारा निर्माण करवाया गया यह महल झांसी के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि इस किले के अंदर भगवान गणेश जी के एक भव्य मंदिर के साथ एक म्यूजियम भी है। इस महल के अंदर एक युद्ध स्मारक और रानी लक्ष्मीबाई पार्क भी है। इस फोर्ट के ऊपरी हिस्से से झांसी का मनोरम नज़ारा देखते ही बनता है। यहां आप सुबह आठ से शाम पांच बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:Valentine Day 2021: पार्टनर के साथ पहुंचें मध्य प्रदेश की इन रोमांटिक जगहों पर
बरुआ सागर

प्राकृतिक सुन्दरता और ऐतिहासिक आकर्षणों से परिपूर्ण झांसी में घूमने के लिए बरुआ सागर भी एक फेमस पर्यटक स्थल है। इसे झील के रूप में भी जाना जाता है। स्थानीय लोगों के लिए यह एक पसंदीदा पिकनिक की जगह भी है। इस झील के आसपास मौजूद ऐसे कई ऐतिहासिक महल भी है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इस झील में आप बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। अगर झांसी जा रहे हैं, तो यहां ज़रूर पहुंचें।
हर्बल गार्डन

झांसी में घूमने के लिए एक और बेहतरीन जगह है हर्बल गार्डन। कहा जाता है कि हर्बल गार्डन का नाम बुंदेलखंड में पाए जाने वाले सफेद बाघों के नाम पर भी है। यहां अमूमन हर समय सैलानी नज़र आ जाते हैं। कहा जाता है कि यह गार्डन औषधीय जड़ी बूटियों का एक समृद्ध घर है। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर यह गार्डन किसी भी सैलानी के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। अगर आप परिवार के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो झांसी की इस बेहतरीन जगह पर घूमने के लिए ज़रूर पहुंचें। यहां आप सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच कभी भी जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:बिहार का गौरव है ये शहर, ज़रूर जाएं यहां घूमने
रानी महल

रानी महल यानि महारानी लक्ष्मीबाई का निवास स्थान। कहा जाता है कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में इस महल का कुछ हिस्सा नष्ट हो गया था लेकिन, अब इसे एक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। इस संग्रहालय में आपको महारानी लक्ष्मीबाई के साथ-साथ सम्पूर्ण झांसी के इतिहास के बारे में जानकारी मिल जाएगी। दो मंजिला ईमारत में छह हॉल भी है। यहां आप सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसी तरह आप झांसी म्यूजियम और सेंट जूड चर्च जैसी फेमस जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।('झांसी की रानी' रेजिमेंट की वीरांगनाओं ने देश की आजादी के लिए उठाए थे हथियार)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.letsflyaway.in,www.tourmyindia.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।