Travel Tips: बिहार का गौरव है ये शहर, ज़रूर जाएं यहां घूमने

भारत के बिहार राज्य में स्थित एक ऐसा शहर जहां से बिहार के साथ-साथ हिन्दुस्तान का एक गहरा इतिहास जुड़ा है। प्राचीन काल में बिहार को मगध के नाम से साथ-साथ एशिया का सबसे बड़ा प्रांत भी माना जाता था। बिहार के धरती पर कई वर्षों तक मौर्य साम्राज्य, गुप्त और मुगल शासकों ने राज किया है। बिहार के इसी धरती पर मौजूद राजगीर शहर, जो आज कई प्राचीन और खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए समूचे हिंदुस्तान में फेमस है।
कहा जाता है कि राजगीर में भगवान बुद्ध और भगवान महावीर ने अपना काफी समय बिताया था। यहां के कई प्राचीन महल और ऐतिहासिक जगह आज भी घूमने के लिए बिहार में सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है। हर साल राजगीर में कई विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए आते हैं। तो आइए जानते हैं इतनी खुबियों वाले शहर में आप क्या-क्या देख सकते और किन जगहों पर घूम सकते हैं वो जानते हैं।
- शांति स्तूप
- साइक्लोपियन दीवार
- ग्लास ब्रिज
- वीरयातन संग्रहालय
शांति स्तूप

बिहार के धार्मिक स्थलों की सूची से राजगीर सबसे प्रमुख स्थलों में से एक माना जाता है। भगवन बुद्ध ने अपने जीवन के कई साल इसी स्थान पर आध्यात्मिक उपदेश देते हुए समय गुज़ारे थे। इसी आध्यात्मिक का एक प्रमुख उदहारण है 'शांति स्तूप', यानि शांति का प्रतिक। राजगीर में पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में एक है शांति स्तूप। इस स्तूप को विश्व शांति स्तूप के नाम से भी जाता जाता है। कहा जाता हैं कि इस शांति स्तूप का निर्माण जापानियों द्वारा करवाया गया था। यहां आप दोस्तों के साथ और परिवार के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:बिहार के 4 प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जिनका इतिहास है हजारों साल पुराना
साइक्लोपियन दीवार

राजगीर में शांति स्तूप के बाद सैलानियों के लिए सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल घूमने के लिए है साइक्लोपियन दीवार। कहा जाता है कि लगभग पचीस सौ साल पुरानी साइक्लोपियन दीवार पूरे राजगीर शहर को घेरती हैं, यानि एक किले में तब्दील करती है। ये भी कहा जाता है कि मौर्या शासन काल में इसका निर्माण दुश्मनों से रक्षा करने के लिए किया गया था। इस दिवार की बनावट ही सलानियों के लिए सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र है। हालांकि, मौजदा समय में कुछ भाग खंडहर में तब्दील नज़र आता है।(बिहार के 5 प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन)
ग्लास ब्रिज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैलानियों की बढ़ते संख्या को देखते हुए राजगीर में हाल में ही चीन के तर्ज पर यहां भी एक ग्लास ब्रिज का निर्माण करवाया गया है। इसके बनते ही सैलानी भी काफी संख्या में घूमने के लिए आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि ये स्काईवॉक ब्रिज नेचर एडवेंचर को बढ़ावा देगा। इस ब्रिज पर चलते हुए अपने कदमों के नीचे की धरती और दूर-दूर तक खूबसूरत नज़रों का लुफ्त उठा पाएंगे। यानि एक तरह से नेचर सफारी देखने के लिए ग्लास ब्रिज एकदम परफेक्ट जगह है।
इसे भी पढ़ें:बेहद खूबसूरत है मध्य प्रदेश का हनुवंतिया टापू, जरूर जाएं यहां घूमने
वीरयातन संग्रहालय

राजगीर में मौजूद जैन धर्म अनुयायी के साथ-साथ सैलानियों के लिए सबसे प्रमुख स्थानों में एक है वीरयातन संग्रहालय। कहा जाता है कि 24 जैन तीर्थंकरों के बारे में और इतिहास से जुड़े कई प्राचीन चीजों को इस संग्रहालय में रखी गई है। अगर आप जैन धर्म के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको इस जगह को यात्रा में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा आप बिम्बिसार की जेल, ग्रिधाकुटा और सोन भंडार जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@upload.wikimedia.org,thumbs.dreamstime.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।