
शादी के बाद हनीमून पर जाने का रिवाज कोई नया नहीं है। क्योंकि विदेशों में इसका चलन ज्यादा था। लेकिन जैसे-जैसे लोगों के पास पैसे बढ़े हैं, लोग शादी के बाद हनीमून पर भी भारी खर्चा करने लगे हैं। देखा जाए, तो हनीमून भी शादी की तरह ही जरूरी है, क्योंकि नए जोड़े को एक-दूसरे को समझने के लिए यह अच्छा मौका होता है। लेकिन कपल्स के लिए शादी के बाद एक अच्छी लोकेशन ढूंढना एक बड़ा टास्क हो जाता है। क्योंकि वह अपने पहले दिन को किसी भी हाल में खराब नहीं करना चाहते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां जाने के बाद आप निराश नहीं होने वाले।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हिमाचल और उत्तराखंड जैसी जगहों पर अगर पैसा खर्च नहीं करना चाह रहे हैं, तो शांत नीला पानी, सफेद रेत और हरियाली भरे इस द्वीप को अपना हनीमून डेस्टिनेशन बनाएं।। यह जगह हनीमून मनाने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। रोमांच प्रेमियों के लिए यहां स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग जैसी गतिविधियां भी होती हैं।
इसे भी पढ़ें- कोलकाता वालों को हनीमून ट्रिप पर जाने में नहीं होगी परेशानी, ये 3 टूर पैकेज से बनाएं घूमने का प्लान

भारत में सबसे शानदार और छिपा हुआ हनीमून प्लेस इस जगह को माना जाता है। है। इसे ‘द लिटिल पेरिस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे अंदर फ्रांसीसी संस्कृति को जागृत करता है। यहां पेड़ों से घिरी सड़कें, विला, शांत समुद्र तट और शानदार दुकानों की सुंदरता आपका दिल जीत लेंगी। हनीमून के लिए पांडिचेरी एक आदर्श जगह है। अगर आप कम भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। यह देश की बेस्ट रोमांटिक जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ वालों के लिए खुशबरी, दिसंबर के इस टूर पैकेज में एक साथ घूम पाएंगे 5 जगहें

हनीमून डेस्टिनेशन की बात हो रही है, तो इसमें गोवा का नाम जरूर शामिल होता है। कपल्स के लिए गोवा एक पसंदीदा राज्य है। गोवा उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो बजट में विदेश जैसा मजा लेना चाहते हैं। यहां सुनहरे समुद्र तट, जीवंत संस्कृति और बजट अनुकूल होटल आपको आसानी से मिल जाएंगे। यहां बजट अनुकूल होम स्टे की तो यहां भरमार है।

तमिलनाडु में कोडाइकनाल का नाम इस लिस्ट में जरूर आएगा। क्योंकि हनीमून के लिए शांत जगह ढूंढ रहे लोगों को यह जगह पसंद आती है। यह हरे-भरे पश्चिमी घाटों के बीच बसा एक शांत हिल स्टेशन है। इस जगह को हिल दक्षिण भारत में सबसे अधिक मांग वाले हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। कपल्स यहां शांत कोडईकनाल झील पर हाउस बोट में रात गुजारने का सपना पूरा कर सकते हैं।
खंडाला महाराष्ट्र राज्य के सबसे सुंदर पर्यटक आकर्षणों में से एक है। जहां दिसंबर में लोग शिमला-मनाली जैसी जगहों पर जाते हैं, तो वहीं शांती ढूंढ रहे लोग खंडाला में हनीमून मनाने का प्लान करते हैं। यहां आप कुने फॉल्स, भाजे बौद्ध गुफाएं, हिम्मुक स्टेशन, लोहागढ़ किला, राजमाची किलों की यात्रा कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।