दिल्ली से पहाड़ों पर कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो परिवार के साथ इन 3 सुरक्षित जगहों पर चले जाएं

चाहे गर्मी हो या सर्दी, अगर दिल्ली वालों से फेवरेट टूरिस्ट स्पॉट की बात की जाएगी, तो उनकी जुबान पर पहला नाम पहाड़ आता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां उन्हें साफ मौसम, साफ वातावरण और खाली सड़कों पर घूमने का मौका मिलता है। दिल्ली वालों के लिए पहाड़ों पर घूमना सस्ता भी पड़ता है, क्योंकि यहां से कई हिल स्टेशन पास में पड़ते हैं।
अगर आप दिल्ली से ठंड के मौसम में अपने पूरे परिवार के साथ कहीं जाना चाहते हैं, तो आपको ऐसी जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए, जो ज्यादा ऊंचाई पर न हो। क्योंकि यहां से आपको वापस आने में परेशानी भी नहीं होगी और खर्चा भी कम हो। कम ऊंचाई वाली जगहों पर सुविधाएं मिलना भी आसान होता है, इसलिए अगर कुछ होता है, तो जल्दी आप तक सुविधाएं पहुंच जाएंगी।
दिल्ली से 270 किमी के अंदर हिल स्टेशन

परवाणू नाम से फेमस हिल स्टेशन के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते। इसलिए यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है। अगर आप परिवार के साथ शांति और सुकून के पल बिताने के लिए अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां जाने का प्लान बना सकते है। परवाणू हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित, यह छोटा सा शहर खूबसूरत सेब के बगीचे और स्वादिष्ट फल उत्पादन के लिए जाना जाता है।
- ऊंचाई- यह समुद्र तल से 932 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
- दिल्ली से परवाणू- लगभग 268 किमी की दूरी पर है। आप 4 से 5 घंटे में यहां पहुंच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- हनीमून मनाने के लिए जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश, तो इन जगहों पर जाना न भूलें
दिल्ली से मात्र 250 किमी के अंदर हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले में स्थित ‘नाहन’ नाम से फेमस इस जगह पर एक बार आप गए हैं, तो यहां 1 हफ्ते से पहले वापस नहीं नहीं आएंगे। इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का मिश्रण, जहां हरा-भरा सुंदर नजारा पर्यटकों को घूमने के लिए मजबूर करता है। बच्चों को यहां घूमना पसंद आएगा, साथ ही कम ऊंचाई पर होने की वजह से आपको यहां जाने और वापस आने में ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करनें पडेंगे। यह हिमाचल प्रदेश का यह बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है।
- ऊंचाई- यह समुद्र तल से 2500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
- दिल्ली से नाहन- लगभग 248 किमी की दूरी पर है। आप 4 से 5 घंटे में यहां पहुंच जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Himachal Pradesh Travel: चंडीगढ़ वाले ऊना के पास में स्थित इन शानदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन, खुशी से झूम उठेंगे
दिल्ली से 300 किमी के अंदर है खूबसूरत हिल स्टेशन

दिल्ली वालों के लिए उत्तराखंड स्वर्ग की तरह है। अगर आप 300 किमी के अंदर कोई अच्छी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप परिवार के साथ लैंसडाउन जा सकते हैं। लैंसडाउन में आपको अन्य जगहों के मुकाबले भीड़ भी कम देखने को मिलेंगी। लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल जिले में एक शहर है। यह हिल स्टेशन उन लोगों के लिए भी एक अच्छा अनुभव है जो दिल्ली से यात्रा करना चाहते हैं। ऊंचे-ऊंचे देवदार के पेड़, खूबसूरत पहाड़ियां और झीलें जैसी कई मौज-मस्ती की चीजें है। यह उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।
- ऊंचाई- यह समुद्र तल से 1,701 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
- दिल्ली से लैंसडाउन- लगभग 282 किमी की दूरी पर है। आप 6 से 7 घंटे में यहां पहुंच जाएंगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।