आपने भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म तो देखी ही होगी। अगर नहीं देखी है, तो इसका गाना 'तुम क्या मिले' तो जरूर सुना होगा। इस गाने में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक ऐसे सुंदर नजारे में शूटिंग कर रहे हैं, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
चारो तरफ बर्फ की चादर और हरे भरे पेड़ों का ये सुंदर नजारा विदेश में नहीं बल्कि भारत में है। अगर आप अपने हनीमून के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो इससे अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती।
कहां स्थित है यह सुंदर नजारा
गाने में नजर आ रहा है यह सुंदर नजारा जम्मु कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर का है। सर्दियों के मौसम में इस जगह का नजारा बिल्कुल ऐसा ही होता है, जैसा आप इस गाने में देख सकते हैं।(इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)
हनीमून के लिए यह जगह भारत की सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है, क्योंकि यहां आपको बर्फ का ऐसा सुंदर नजारा देखने को मिलेगा, जो आपने शिमला-मनाली में भी नहीं देखा होगा।
आप कम खर्चे में इस सुंदर जगह पर यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यहां होटल और खाने-पीने का खर्चा कम है। आपको 2000 से 3000 में आसानी से होटल मिल जाएंगे। ध्यान रखें कि यहां परिवहन साधन के लिए आपको खर्चा करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बर्फ पड़ने पर गाड़िया कम चलती हैं।
इसे भी पढ़ें- यहां हुई थी रणबीर कपूर के गाने Tu Hai Ki Nahi की शूटिंग, आप भी बनाएं रोड ट्रिप का प्लान
घूमने के लिए फेमस जगह
अगर आप यहां हनीमून का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अफरवात पीक गुलमर्ग में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप आसपास के गांवों में घूमने जा सकते हैं। यह जगह चट्टानी पहाड़ों और हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी हुई है। सर्दियों के मौसम में आपको यहां चारो तरफ बस बर्फ ही नजर आएगी। फोटोग्राफी के शौकीन कपल्स यहां आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मनाली के इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
खिलनमर्ग
अगर आप गुलमर्ग आ रहे हैं, तो आपको खिलनमर्ग जरूर जाना चाहिए। इस पहाड़ यूज सर्दियों में स्कीइंग के लिए किया जाता है, यह खिलनार्ग से गुलमर्ग तक लगभग 600 मीटर करी ढलान वाली जगह है।
अलपत्थर झील
चारो तरफ बर्फ का नजारा और बीच में सुंदर झील। आप सोच सकते हैं कि यह झगह सर्दियों में कितनी सुंदर नजर आती होगी। किसी सुंदर और शांत जगह जाना चाहते हैं, तो आपको यहां जाने का प्लान जरूर जाना चाहिए। पार्टनर के साथ फोटो के लिए इससे अच्छा बैकग्राउंड कही और नहीं मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta, Youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों