गर्मी की छुट्टियों में परिवार संग इन पॉपुलर जगहों पर जाने से बचें

अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में इन जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो फिर उससे पहले आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।

Places To Avoid In Summer Vacation in hindi
Places To Avoid In Summer Vacation in hindi

जून-जुलाई का महीना गर्मी की छुट्टियों का समय होता है। इस समय लगभग हर स्कूल और कॉलेज में भी गर्मी की छुट्टियां हो जाती हैं। इसलिए इस समय लगभग हर कोई परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। खासकर गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ माता-पिता आसपास घूमने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई बार गर्मी के मौसम में लोग ऐसी जगह घूमने के लिए पहुंच जाते हैं जहां भूलकर भी नहीं जाना चाहिए।

ऐसे में अगर आप भी गर्मियों के मौसम में इन जगहों पर घूमने के लिए निकल रहे हैं तो फिर इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी वहां घूमने के लिए नहीं जाएंगे। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

जयपुर

Places To Avoid In Summer Vacation jaipur Inside

राजस्थान का एक ऐसा शहर जहां घूमने के लिए सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं। सर्दी के मौसम में जयपुर में देश से लेकर विदेश तक के सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप गर्मी की छुट्टियों में इस शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक नहीं बल्कि कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां, गर्मी के मौसम में इस शहर का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहता है। ऐसे में इतनी भयानक गर्मी में बच्चों के साथ घूमने निकलना आपके लिए मुसीबत बन सकता है।

इसे भी पढ़ें:पहाड़ों में मौजूद इन सरकारी गेस्ट हाउस में कम खर्चे में यादगार छुट्टियां बिताएं

आगरा

Places To Avoid In Summer Vacation tajmahal Inside

प्यार की निशानी यानि आगरा का ताजमहल देखने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग पहुंचते रहते हैं। लेकिन अगर आप परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यहां जाने से बचना चाहिए। जून-जुलाई में आगरा का तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहता है। ताजमहल ओपन में होने के चलते धूप भी अधिक लगती है। आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में आगरा घूमने की गलती लेखक भी कर चुका है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें।

गोवा

Places To Avoid In Summer Vacation Inside

गोवा भारत के सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन में से एक है। बीच पर घूमने के साथ-साथ पार्टी करना हो तो सबसे अधिक लोग इसी शहर में घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में यहां जाने के लिए एक नहीं बल्कि कई लोग माना करते हैं। समुद्र तट के किनारे घूमने के बाद भी यहां की गर्मी लोगों को परेशान कर देती है। जून-जुलाई के समय यहां का तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहता है।

तमिलनाडु

दक्षिण भारत का तमिलनाडु एक फेमस डेस्टिनेशन है। यहां मौजूद ऊटी हिल स्टेशन, कोडाईकनाल हिल स्टेशन, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महाबलीपुरम और तमिलनाडु का मशहूर शहर मदुरई घूमने के लिए लोग पहुंचते रहते हैं। लेकिन कहा जाता है जून के महीने में यहां घूमने जाने से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय यहां का तापमान बहुत अधिक रहता है और आप गर्मी से परेशान हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:मॉनसून में घूमने के लिए परफेक्ट होंगे उत्तर प्रदेश के ये खूबसूरत झरने


इन जगहों पर भी जाने से बचें

Avoid In Summer Vacation Inside

गर्मी की छुट्टियों में सिर्फ जयपुर, आगरा, गोवा या तमिलनाडु ही घूमने के लिए नहीं जाना चाहिए। बल्कि ऐसी और भी जगहें हैं जहां गर्मी के मौसम में आपको घूमने जाने से बचना चाहिए। जैसे-जैसलमेर, मध्य प्रदेश में मौजूद-मांडू, भीमबेटका, भोजपुर, विदिशा और सांची आदि जगहों पर जाने से बचना चाहिए। क्योंकि गर्मी के मौसम में यहां का तापमान कुछ अधिक ही रहता है।

Recommended Video

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP