बारिश में प्रेमी पक्षी बेहद रोमांटिक हो जाते हैं। सुहाने मौसम में मन होता है कि किसी ऐसी जगह पर घूमने जाया जाए, जहां महबूब के साथ मौसम भी अच्छा हो। जब हवाएं चलती हैं तो दिल बाग-बाग हो जाता है। ऐसे में चाय, महबूब और खूबसूरत नजारा आखों के सामने हो तो मजा दोगुना हो जाए।
बारिश के कारण आजकल दिल्ली का मिजाज भी कुछ ऐसा ही हो गया है। अगर आप घर पर बैठ-बैठ बोर हो गए हैं, तो दिल्ली एनसीआर के नजदीक इन खूबसूरत जगहों का लुफ्त उठाएं। आज के आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां इस मौसम में घूमने जाया जा सकता है-
नीमराना फोर्ट-
नीमराना फोर्ट दिल्ली एनसिआर से करीब 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां आप 3 घंटे में बड़ी ही आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आपकी दिलचस्पी ऐतिहासिक जगहों पर घूमने की है, तो ऐसे में आपको नीमराना किला जरूर जाना चाहिए। अलवर जिले का यह किला 15वीं शताब्दी में राजा निमोला मेउ द्वारा बनवाया गया था। बारिश के मौसम मे यह जगह और भी ज्यादा रोमांटिक हो जाती है। इसलिए इस सुहाने मौसम में आपको नीमराना शहर की सैर के लिए निकल जाना चाहिए।
यह सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहता है, इसलिए आपको दिल्ली से सुबह-सुबह निकलना होगा।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ की चिलचिलाती गर्मी से हो गए हैं परेशान, तो आसपास के इन मशहूर हिल स्टेशन्स की करें सैर
लोहागढ़ किला-
दिल्ली का पड़ोसी राज्य राजस्थान अपने आलीशान किलों के लिए जाना जाता है। लोहागढ़ का यह प्रसिद्ध किला राजस्थान में स्थित है। इसका निर्माण मध्यकाल में राजा सूरजमल द्वारा करवाया गया था। माना जाता है कि ब्रिटिश ने कई बार इस किले पर आक्रमण किया, मगर वो इसे जीतने में कभी भी सफल नहीं हो पाए। यहां पर इतिहास से जुड़ा संग्रहालय भी स्थित है, जहां पर मध्यकालिन जैन मूर्तियां और हथियारों को संभालकर रखा गया है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो इस लुत्फ उठा सकते हैं।
नूर महल-
दिल्ली से थोड़ी दूरी पर स्थित नूर महल दिल्ली के लोगों के बीच काफी फेमस है। यह एक 5 सितारा होटल है, जहां राजपुताना और मुगल वास्तुकला का खूबसूरत नमूना है। वीकेंड पर लग्जरी लाइफ को एंजॉय करने के लिए यह एक परफेक्ट लोकेशन है। इसे आप अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। हालांकि इस महल में स्टे करना काफी महंगा है, जहां आपको करीब 13,000 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में मौजूद मुगल रानियों द्वारा बनवाई गई इन इमारतों के बारे में कितना जानते हैं?
पटौदी पैलेस-
देश भर में फेमस पटौदी पैलेस दिल्ली एनसीआर के गुड़गांव में स्थित है। जो कि इस मौसम में जाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह पैलेस इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है, जैसा कि आप जानते हैं कि इस पैलेस का नाता शाही परिवार से भी जुड़ा है। यह खूबसूरत पैलेस करीब 25 एकड़ में फैला हुआ है, बारिश के मौसम में यह और भी हरा-भरा नजर आता है। ऐसे में कपल्स के लिए इस सुहाने मौसम में घूमने के लिए यह एक परफेक्ट जगह है। महज दिल्ली से 2 घंटे की ड्राइव करके आप इस खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं।
तो ये थीं खूबसूरत मौसम में दिल्ली एनसीआर के पास एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट जगहें। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी खास जगहों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।