केरल एक ऐसा राज्य है, जहां पर हर कोई एक बार जरूर जाना चाहता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती से लेकर प्राचीन मंदिर तक, इसे देखने लायक एक बेहतरीन जगह बनाते हैं। केरल में ही स्थित पथानामथिट्टा भी घूमने की एक बेहतरीन जगह साबित हो सकता है। यह वास्तव में केरल के एक छिपे हुए रत्न की भांति है, जिसे अक्सर यूं ही अनदेखा कर दिया जाता है।
हालांकि, यह स्थान अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण जाना जाता है। अगर आप अपनी दिनचर्या से दूर प्रकृति की गोद में खुशी का अनुभव करना चाहते हैं तो आपको पथानामथिट्टा जरूर जाना चाहिए। यहां पर प्राचीन मंदिरों और शांत बैकवाटर से लेकर हरे-भरे जंगलों और सुंदर हिल स्टेशनों तक, देखने के लिए काफी कुछ है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि पथानामथिट्टा में आपको किन जगहों पर घूमना चाहिए-
सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Temple)
केरल का सबरीमाला मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। पथानामथिट्टा की शांत पहाड़ियों में स्थित सबरीमाला मंदिर भारत के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान अयप्पा को समर्पित है और यहां पर हर साल लाखों भक्त दर्शन हेतु आते हैं। सबरीमाला के आसपास पश्चिमी घाट का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। यह एक ऐसा स्थान है जहां आस्था और भक्ति के साथ प्रकृति की भव्यता को देखने का अवसर लोगों को मिलता है।
पेरुन्थेनरुवी वॉटरफॉल (Perunthenaruvi Waterfall)
केरल के पथानामथिट्टा में स्थित पेरुन्थेनरुवी वॉटरफॉल बेहद ही खूबसूरत है और यह पथानामथिट्टा में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। हरे-भरे उष्णकटिबंधीय जंगलों और चट्टानी इलाके के बीच स्थित पेरुन्थेनरुवी वॉटरफॉल को निहारने का अपना एक अलग ही आनंद है। आप यहां के क्रिस्टल- क्लियर पानी में डुबकी लगा सकते हैं या फिर कुछ बेहतरीन तस्वीरें भी खींच सकते हैं।
गवी (Gavi)
केरल के पथानामथिट्टा जिले में स्थित गवी एक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन (इको-टूरिज्म) है। अगर आपको प्रकृति से प्यार है या फिर आप कुछ एडवेंचर्स करना चाहते हैं तो आपको यहां पर जरूर आना चाहिए। गवी में आपको हरियाली के साथ-साथ खूबसूरत झीलें देखने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, यहां का वन्य जीवन, पक्षी-दर्शन कैंपिंग के लिए एक सुखद माहौल बनाते हैं। आप यहां पर कई अलग-अलग तरह की वनस्पतियों और जीवों को देख सकते हैं और गवी झील पर नाव की सवारी कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - केरल के इन 4 खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमने जाएं
चरलकुन्नु (Charalkunnu)
केरल में पथानमथिट्टा जिले में चरलकुन्नू प्रकृति प्रेमियों और एकांत चाहने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह शांत हिल स्टेशन अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, घुमावदार घास के मैदानों और प्राचीन झरनों के साथ आपको शहरी जीवन की हलचल से ब्रेक देता है। अगर आपको फोटोग्राफी (फोटोग्राफी टिप्स) का शौक है, तब भी आप यहां पर कुछ बेहतरीन तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। चारलकुन्नु का शांत और सुखदायक वातावरण पिकनिक मनाने और आराम करने के लिए यकीनन एक बेहतरीन स्पॉट है।
इसे जरूर पढ़ें -पहली बार केरल जाएं तो इन टिप्स की मदद से अपनी ट्रिप को बनाएं मजेदार
कवियूर रॉक मंदिर (Kaviyoor Rock Temple)
यदि आप केरल की बेहतरीन संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको पथानामथिट्टा जरूर जाना चाहिए। कवियूर रॉक मंदिर राज्य में बचा एकमात्र गुफा मंदिर है जो इस क्षेत्र की संस्कृति के साथ-साथ इसके आध्यात्मिक पहलू पर भी एक प्रकाश डालता है। तमिल पल्लव शैली में स्थापित यह प्राचीन गुफा मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में बंदरों को भी देखा जा सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों