चित्तौड़गढ़ राजस्थान का एक पॉपुलर डेस्टिनशन है और अक्सर अलग-अलग जगहों से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। राजस्थान राज्य के दक्षिण-पूर्वी कोने पर स्थित, यह एक ऐसा शहर है जहां पर आप प्राचीन इमारतों से लेकर समृद्ध संस्कृति और लोककथाएं पा सकते हैं। चित्तौड़गढ़ एक समय मेवाड़ की राजधानी थी। यहां पर होने वाले युद्ध की चर्चा आज भी लोग करते हैं।
चित्तौड़गढ़ में स्थित चित्तौड़गढ़ किला ऐतिहासिक रूप से बेहद ही महत्वपूर्ण है। यह आपको उस समय में ले जाता है जब रानी पद्मावती ने राज्य की अन्य महिलाओं के साथ जौहर किया था। चित्तौड़गढ़ किले को जल किला भी कहा जाता है। आप किले के अंदर महलों के साथ-साथ मीनारें और मंदिर भी देख सकते हैं। ये सभी 700 एकड़ भूमि के क्षेत्र को कवर करते हैं। चूंकि यह एक यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और देश के सबसे बड़े किलों में से एक है, इसलिए इसकी महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। हालांकि, जब आप यहां पर हैं तो आसपास की कई बेहतरीन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं,, जिन्हें चित्तौड़गढ़ किले के करीब देखा जा सकता है-
पद्मिनी पैलेस (Padmini Palace)
यह महल चित्तौड़गढ़ किले के मध्य में स्थित है। यह महल रानी पद्मिनी का प्रिय घर बना रहा, जिसे रानी पद्मावती के नाम से भी जाना जाता है। चित्तौड़गढ़ की बहादुर रानी, जो अपनी अतुलनीय सुंदरता के लिए जानी जाती है। यह चित्तौड़गढ़ में देखने लायक सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। जब आप इस महल का दौरा करेंगे तो आपको उनकी बहादुरी की कहानियों के बारे में और भी बहुत कुछ जानने को मिलेगा।
मीरा मंदिर (Meera Temple)
जब आप चित्तौड़गढ़ किलेका दौरा करते हैं तो आपको उसके पास ही मीरा मंदिर भी अवश्य जाना चाहिए। यह मीरा के भगवान कृष्ण के प्रति सच्चे प्रेम और भक्ति का प्रमाण है। इसे राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक माना जाता है। भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का आकर्षण इस मंदिर को चित्तौड़गढ़ में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगह बनाता है। मीरा भजनों के माध्यम से अपनी भक्ति व्यक्त करने में घंटों और दिन बिताती थीं। लोग आज भी यहां पर इकट्ठा होते हैं और श्रीकृष्ण के भजन गाते हैं।
इसे भी पढ़ें: इस महल में हुई थी बरसों पहले सूर्यवंशम फिल्म की शूटिंग, 4 बार मिल चुका है बेस्ट हेरिटेज होटल का पुरस्कार
कालिका माता मंदिर (Kalika Mata Temple)
चित्तौड़गढ़ किले के परिसर से कुछ ही दूरी पर स्थित कालिका माता मंदिर यह मंदिर देवी कालिका को समर्पित है जो क्षत्रिय राजपूतों के मोरी पनवार वंश की कुलदेवी हैं। मंदिर में जटिल नक्काशी और मूर्तियों के साथ बेहतरीन आर्किटेक्चर का नमूना देखा जा सकता है। इसे राजस्थान के सबसे पवित्र धार्मिक स्थानों में से एक माना जाता है। यह मंदिर शुरू में सूर्य भगवान को समर्पित था और इसे बप्पा रावल ने बनवाया था। बाद में, मां काली की प्रतिमा महाराणा हमीर द्वारा स्थापित की गई और तब से मंदिर का नाम कालिका माता मंदिर पड़ गया।
फ़तेह प्रकाश पैलेस (Fateh Prakash Palace)
चित्तौड़गढ़ किले के परिसर के पास स्थित फतेह प्रकाश पैलेस एक हेरिटेज होटल है जो राजस्थान की शाही विरासत की झलक पेश करता है। इस महल का नाम महाराणा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया था। इस पैलेस में भगवान गणेश की एक मूर्ति है जो बिल्कुल दिव्य दिखती है। आप महल के म्यूजियम में बेहतरीन वॉल पेंटिंग, म्यूरल्स व मूर्तियां आदि देखकर हैरान रह जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: हरिद्वार की इन छिपी हुई जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, जन्नत से कम नहीं है यहां का नजारा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- wikipedia
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों