नए-नए शहरों की सैर और एक्साइटिंग टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स घूमने में हर महिला एंजॉय करती है। अगर आप ट्रैवलिंग की शौकीन हैं और अक्सर आप हॉलीडे वैकेशन्स पर जाना पसंद करती हैं तो आपको ऐसी जगहों पर जाने में भी दिलचस्पी होगी, जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा नहीं जानती हों। पहाड़ों, नदियों और समुद्री तटों की सैर के बाद अगर आप कुछ अनोखा देखना चाहती हैं तो दुनिया की इन अंडरग्राउंड जगहों पर आपको घूमने जाना चाहिए। इन जगहों पर आपको शांति और सुकून का अहसास होगा, साथ ही यहां का लैंडस्केप आपको अलग ही तरह का फील देगा। आइए जानते हैं दुनिया की ऐसी ही अनूठी अंडरग्राउंड जगहों के बारे में-
पुंकवा नदी के किनारे देखिए कुदरत का खजाना
चेक रिपब्लिक से 30 किमी दूर पुंकवा नदी पर Masaryk Dome जाकर आपको लगेगा कि आप किसी और ही दुनिया में आ गई हों। यहां जमीन के नीचे का एंबिएंस ऐसा है, जिसे देखकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगी। इस जगह पर पुंकवा नदी के किनारे-किनारे बनी कुदरती आकृतियां देखकर आपको लगेगा कि जैसे किसी कलाकार ने सुंदर कलाकृति का निर्माण किया हो। यहां घूमते हुए आपको Macocha Abyss देखने भी जरूर जाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: सोलो ट्रेवल में अपनी सेफ्टी से जुड़ी इन 10 अहम बातों का रखें ध्यान
पोलैंड की Wieliczka Salt Mine है अद्भुत
पोलैंड का Wieliczka Salt Mine अपने गौरवशाली अतीत की कहानी कहता है। यहां की Salt Mine लगभग 700 साल तक ऑपरेशनल रही। इसकी अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 1978 में यूनेस्को वर्ल्ड कल्चरल एंड नेचुरल हैरिटेज लिस्ट में शुमार कर लिया गया था और तब से इसे अंडरग्राउंड विलेज की संज्ञा दी जाने लगी। यहां आज भी प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं और कंसर्ट्स भी ऑर्गनाइज किए जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:घर-परिवार के साथ करें इन 5 ट्रेवलिंग डेस्टिनेशन्स की सैर
वियतनाम की Son Doong Cave
अगर आपको गुफाओं में जाना रोमांचित करता है तो आपको दुनिया की सबसे बड़ी मानी जाने वाली वियतनाम की गुफा Son Doong Cave जरूर घूमने जाना चाहिए। यह गुफा पब्लिक के लिए साल 2013 में आखिरी बार खोली गई थी। यह गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें 40 मंजिलों वाली बिल्डिंग समा सकती है। Nha-Ke Bang National Park में स्थित इस गुफा में घूमने के लिए सैलानियों को अच्छी-खासी रकम चुकानी पड़ती है। यहां चार दिन के लिए लगभग 4000 डॉलर का खर्च आता है।
ऑस्ट्रिया की Eisriesenwelt Ice Cave
अगर आपको बर्फ की विशाल चट्टानें देखने में मजा आता है तो ऑस्ट्रिया की Eisriesenwelt Ice Cave देखने में आप निश्चित रूप से रोमांचित महसूस करेंगी। यहां आपको दुनिया की सबसे बड़ी बर्फ की गुफा देखने को मिलती है। यहां आपको बर्फ के जमे हुए वॉटरफॉल्स देखने को मिलते हैं। साथ ही यहां Ice Castle room की खूबसूरती भी देखने लायक है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों