भारत के शाही महल भारत के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास की कहानी कहते हैं। इन भव्य महलों में से बहुत से आज के समय के हैरिटेज पैलेस होटल की शक्ल ले चुके हैं, जहां कुछ वक्त गुजारकर आप भी बीते हुए सुनहरे अतीत को याद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 5 भव्य महलों के बारे में-
Amba Vilas Palace, Mysore
मैसूर का अंबा विलास पैलेस भारत के सबसे खूबसूरत महलों में से एक है। यहां मैसूर के शाही परिवार यानी वड्यार घराने के सदस्य रहते हैं। इसे रॉयल पैलेस ऑफ मैसूर भी कहा जाता है। यह महल 1897 में बना था और 1912 में जाकर पूरा हुआ था। बाद में शाही परिवार के लोगों ने ब्रिटिश आर्कीटेक्ट हेनरी इर्विन के जरिए महल का विस्तार किया था। यह महल हिंदु, मुगल, गोथिक और राजपूताना शैली से प्रभावित है। इस महल की खासियत यह है कि इसमें 14 हिंदू मंदिर और बगीचे हैं। इस महल में मैसूर का प्रसिद्ध शाही दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है।
Jai Vilas Palace, Gwalior
ग्वालियर का जय विलास पैलेस घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय परफेक्ट है। यहां धूमने के लिए भारतीयों की टिकट 100 रुपये और विदेशी सैलानियों की 600 रुपये प्रति व्यक्ति है। 1874 में बना यह महल विशाल है। इसमें 400 कमरे हैं और यह 12,40,771 स्क्वायर फीट के विस्तार में बना है। इस महल के आर्कीटेक्ट में इतालवी, टस्कन और कोरिंथियन शैलियों का प्रभाव दिखता है।
Read more:ग्वालियर में बहुत कुछ है अनोखा, यहां इंडिया के पूर्व प्रधानमंत्री का हुआ था जन्म
Laxmi Vilas Palace, Vadodara
वडोदरा का यह महल भारत के सबसे भव्य राजमहलों में से एक है। इसके इंटीरियर्स और डिजाइन इतने एलिगेंट हैं कि आपको यहां घूमने में काफी मजा आएगा। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का सबसे अच्छा है। महल घूमने के लिए भारतीयों पर 170 रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च आता है। दिलचस्प बात ये है कि यह महल इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस से चार गुना ज्यादा बड़ा है। इस महल का आर्कीटेक्चरल स्टाइल मराठा और इंडो-सारसेनिक है। यह महल 1890 में बना था और इसकी लागत उस समय में काफी ज्यादा आई थी।
Read More: दिल्ली की शान हैं ये 5 महल और हवेलियां, मुगलों की शाही जीवनशैली देखने के लिए यहां जरूर आएं
City Palace, Udaipur
भारत के सबसे भव्य शाही महलों में शुमार उदयपुर का सिटी पैलेस अपनी सांस्कृतिक समृद्धता की कहानी कहता है। यह भारत के टॉप हैरिटेज पैलेस होटल्स में शुमार है। यह महल राजपूताना और मुगल शैली के संगम का बेहतरीन नमूना है। इस महल के भीतर छोटे-छोटे 11 महल हैं। साथ ही इसमें उदयपुर का फेमस जगदीश मंदिर भी है। वैसे तो यहां महल घूमने के लिए महज 50 रुपये का खर्च है, लेकिन क्रिस्टल गैलरी, मेवाड़ साउंड एंड लाइट शो के लिए टिकट 500 और 150 रुपये के हैं।
Umaid Bhawan Palace, Jodhpur
जोधपुर का शाही उम्मेद भवन पैलेस की बात ही निराली है। यह विशाल महल सबसे बड़े प्राइवेट रेजिडेंस के तौर पर फेमस है। इसमें कुल 347 कमरे हैं। इस महल के तीन हिस्से हैं, जिनमें एक लग्जरी होटल, शाही परिवार का घर और एक म्यूजियम हैं। साथ ही इस महल का सबसे बड़ा आकर्षण है यहां के शाही घराने की गाड़ियां। यहां एक गैलरी है, जहां आप सबसे अट्रैक्टिव ऑटोमोबाइल्स को देखने का मजा उठा सकती हैं।
तो देर किस बात की, इन शाही महलों को देखने का प्लान बनाइए और यहां घूमते हुए देश के सुनहरे अतीत में चले जाइए, जब यह सोने की चिड़िया कहा जाता था। भारत का स्वर्णिम अतीत और उसकी समृद्धि विरासत देखकर आपको काफी मजा आएगा और बहुत सारी रोचक चीजें भी पता चलेंगी।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों