herzindagi
image

ग‍िरग‍िट की तरह रंग बदलती है महाराष्‍ट्र की ये झील, आख‍िर वजह क्‍या है?

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थ‍ित लोनार झील (Lonar Lake) ज‍ितनी खूबसूरत है, उतनी ही इसकी कहानी भी दि‍लचस्‍प है। ये दुन‍िया की इकलौती खारी क्रेटर झील है। इसका इत‍िहास 50 हजार साल पुराना है। इसका पानी समुद्र के पानी से सात गुना ज्‍यादा खारा है। यहां हम आपको इसके बारे में द‍िलचस्‍प इत‍िहास बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 09:05 IST

भारत को व‍िव‍िधता का देश कहा जाता है। यहां आपको एक से एक अजीबो गरीब चीजें देखने को म‍िलती है। इस देश में जहां घूमने के ल‍िए एक से एक खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, वहीं खानपान में भी कोई कमी नहीं है। भारत में आपको भरपूर नेचुरल ब्‍यूटी देखने को म‍िलेगी। इसी का जीता जागता उदाहरण महाराष्‍ट्र की लोनार झील (Lonar Lake) है।

इस झील की एक खास‍ियत ये भी है क‍ि ये कभी हरे और नीले रंग की द‍िखती है तो कभी अचानक से गुलाबी हो जाती है। यही वजह है कि लोग इसे रंग बदलने वाली झील भी कहते हैं। अब लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा क‍ि आखिर झील के पानी का रंग बदलता कैसे है? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहती हैं तो हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

_lonar lake history (2)

हजारों साल पुरानी है ये झील

लोनार झील कोई आम झील नहीं है। ये करीब 50 हजार साल पुरानी बताई जाती है। माना जाता है कि यहां एक उल्कापिंड गिरा था, जिसके टकराने से ही ये झील बनी थी। दुनिया में ये अपनी तरह की बहुत ही खास झील है, क्योंकि ये बेसाल्ट पत्थरों में बना एकमात्र ऐसा क्रेटर है। ये एक राष्ट्रीय भू-धरोहर स्मारक (National Geo-Heritage Monument) भी है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra के इस शहर को क्‍यों कहते हैं इटली ऑफ इंड‍िया? यहां की खूबसूरती का राज जानकर हैरान रह जाएंगी आप

क्यों बदल जाता है झील का रंग?

असल में लोनार झील के पानी में कुछ खास तरह के बैक्टीरिया और शैवाल (Algae) पाए जाते हैं। ये बहुत अलग माहौल में भी जिंदा रह सकते हैं। बारिश के बाद जब पानी ठंडा और थोड़ा पतला हो जाता है, तब इसमें हरे रंग की काई बढ़ने लगती है। इस वजह से झील हरी या नीली नजर आती है।

मौसम के ह‍िसाब से बदलता है झील की पानी का रंग

वहीं गर्मी बढ़ने पर पानी ज्यादा खारा हो जाता है। ऐसे में नमक पसंद करने वाले बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं और गुलाबी रंग का पिगमेंट छोड़ते हैं। इसी कारण झील गुलाबी नजर आने लगती है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा क‍ि इस झील का पानी मौसम के ह‍िसाब से रंग बदलता है।

कब दिखता है गुलाबी रंग?

अगर आप झील को गुलाबी रंग में देखना चाहती हैं, तो आप मई या फ‍िर जून के महीने में इसे देखने के ल‍िए जा सकती हैं। इसे देखने का सबसे अच्छा समय यही माना जाता है। वहीं, अक्टूबर से मार्च के बीच यहां कई तरह के बर्ड्स भी देखने को मिलते हैं।

_lonar lake history (1)

कहां है लोनार झील?

लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में है। ये मुंबई से करीब 500 किलोमीटर की दूरी पर है। आजकल ये जगह ईको-टूरिज्म साइट के रूप में भी जानी जाती है। लोनार झील के आसपास आपको पुराने मंदिर, हरियाली और नेचर से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। ये जगह टूरिस्ट्स को बहुत पसंद आती है।

यह भी पढ़ें- Pre-Wedding Shoot Locations: उदयपुर की ये शाही और हसीन जगहें आपके प्री-वेडिंग शूट में लगा देंगी चार चांद, न करें म‍िस

क्यों इतनी खास है ये झील?

लोनार झील को नेशनल जियो हेरिटेज साइट भी माना जाता है। इसका खारा पानी, अलग तरह का माहौल और रंग बदलने की क्षमता इसे पूरी दुनिया में खास बनाती है। अगर आप कभी महाराष्ट्र घूमने जाएं और कुछ हटकर देखना चाहती हैं, तो लोनार झील को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। 

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- X

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।