
इन दिनाें सोने के भाव खूब बढ़े हुए हैं। नए साल से पहले ही सोना इतना महंगा (Gold Rate Hike) हो गया है कि हर कोई हैरान गया है। सोना एक ऐसी चीज है जो आपकी संपत्ति में गिनी जाती है। अगर आपने सोना खरीद लिया है तो इसकी कीमत दिन पर दिन बढ़ती ही जाती है। पहली बार प्रति 10 ग्राम सोना 1.40 लाख रुपए तक पहुंचा है। ये इतिहास में पहली बार हुआ है। इसकी बढ़ती कीमत से हर कोई परेशान है।
शादी-ब्याह जैसे मौकों पर तो सोना जरूर खरीदा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आज जिस सोने की इतनी चर्चा हाे रही है, उसकी उत्पत्ति (Gold Origin History) कब और कैसे हुई थी? अगर नहीं, तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1766982071782.jpg)
आपको बता दें कि ये बात बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सोना खदानों से नहीं बल्कि सबसे पहले नदियों के किनारे मिला था। बताया जाता है कि जब इंसानों को धातुओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी तब उन्हें करीब 4000 ईसा पूर्व मेसोपोटामिया इलाके में नदी के किनारों पर रेत में चमकते हुए पीले-पीले टुकड़े दिखे थे। यही एकदम प्योर सोना (Pure Gold) था। इसके बाद मिस्त्र के नूबिया इलाके में भी नदी के किनारे सोना देखने को मिला।
पुराने समय में लोग मिट्टी और पत्थरों को पानी में धुला करते थे। ऐसे में नदियाें के बहते पानी में मिट्टी बह जाती थी। वहीं हैवी होने के कारण सोना नीचे ही रह जाता था। इसी तरह लोगों ने सोने को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया में जाना जाने लगा।
ये भी बताया जाता है कि सोने को ही सबसे पहले इंसानों ने इस्तेमाल किया था। उस समय लोहे और कांस के बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं थी। हालांकि, अब ये लोगों के लिए इतना जरूरी हो गया है कि हर कोई इसे अपने पास रखता है।
-1766982083560.jpg)
सोना हमेशा से खास इसलिए रहा है क्योंकि ये बहुत ही दुर्लभ है। इसे जमीन से निकालना आसान नहीं होता है। इसके अलावा सोने में न तो जंग लगती है और न ही ये अपनी चमक खोता है। हालांकि, कई बार रखे-रखे इसका रंग जरूर थोड़ा काला हो जाता है, लेकिन इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। इसकी खास बात ये है कि आप इसे गलाकर गहनों और सिक्कों का रूप दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- संभलिए जरा! सोना बेचने पर नहीं तो लग जाएगा चूना, जानिए कब और कैसे Gold Selling पर मिल सकता है फायदा
आज के समय में Gold Rate इसलिए भी बढ़ रहे हैं क्योंकि लोग इसे सेफ इंवेस्टमेंट मानते हैं। मांग बढ़ने और सीमित सप्लाई की वजह से इसकी कीमत लगातार बढ़ती जा रही है।
तो जब भी सोने का जिक्र हो ये तो जरूर समझ लीजिएगा कि ये सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि इंसान और सभ्यता के साथ जुड़ी एक कहानी है। नदी किनारे मिले सोने का सफर हजारों साल पुराना है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।