herzindagi
geminid meteor shower 2025 timing date in india usa canada know how to capture

Geminids Meteor Shower 2025: दिसंबर में इस दिन देख पाएंगी आसमान में सितारों की बारिश! भारत, कनाडा, अमेरिका में तारीख, समय और कैप्चर करने का सही समय जान लें

Geminids Meteor Shower Time: उल्का वृष्टि यानी तारों की बारिश का नजारा लोग अपने फोन में भी कैप्चर करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस नजारे को अगर आप फोन में रिकॉर्ड करना चाहती हैं, तो आपके पास अच्छा कैमरा होना जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2025-12-12, 09:27 IST

Geminid Meteor Shower Date: सितारों की बारिश यानी उल्कापिंड की बारिश, जिसमें आपको एक साथ हजारों तारों के टूटने का नजारा देखने को मिलता है। इसे दुनिया के सबसे सबसे खूबसूरत रात में से एक माना जाता है। साल 2025 खत्म होने वाला है और यह समय आ चुका है। साल 2025 में भारत में आपको 13 और 14 दिसंबर को यह नजारा देखने को मिलेगा। इस मौके पर आपको तारों की चमकीली लकीरें पूरे आसमान में देखने को मिलेंगी। इसे देखने के लिए आपको बस एक शांत, अंधेरा स्थान, साफ आसमान और थोड़ी-सी धैर्य की जरूरत होती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जेमिनिड उल्का वृष्टि का समय लोकेशन और कैसे आप इसे कैप्चर कर पाएंगी, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

जेमिनिड उल्का वृष्टि क्यों होती है?

जेमिनिड उल्का वृष्टि को ‘रॉक कॉमेट’ के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस नजारे को देखने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। जेमिनिड्स को हर साल होने वाली सबसे अच्छी उल्का वर्षा में से एक माना जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इसे लोग तारों का टूटना मानते हैं, लेकिन इनका दिखना मौसमी घटनाओं पर भी निर्भर करता है। इसे आसान भाषा में आप टूटते हुए पत्थर की तरह समझ सकते हैं। अंतरिक्षीय मलबे के टुकड़े जब पृथ्वी के वायुमंडल में दाखिल होते हैं, तो यह तेज गति में होने की वजह से चमकदार दिखाई देते हैं।

geminid meteor shower 2025 timing date in india usa canada know how to capture

भारत में जेमिनिड उल्का वृष्टि का सबसे अच्छा समय

भारत में इसे 13 दिसंबर की देर रात से लेकर 14 दिसंबर की सुबह तक देखा जाएगा। अगर आप सबसे खूबसूरत नजारा अपनी आंखों से देखना चाहती हैं, तो आपको देर रात तक इंतजार करना होगा। रात 1 बजे से 3 बजे के बीच आपको तारों की बारिश का सबसे खूबसूरत व्यू दिखने की उम्मीद है।

इसे भी पढे़ं- आकाश में बहते हुए तारों का नजारा देखना चाहते हैं, तो ये हैं भारत की सबसे बेहतरीन जगहें

geminid meteor shower 2025 timing date in india usa canada know how to capture1

अमेरिका और कनाडा में जेमिनिड उल्का वृष्टि का समय

13 और 14 दिसंबर को ही अमेरिका और कनाडा में भी उल्का वृष्टि का नजारा देखने को मिलेगा। हालांकि, यहां 14 दिसंबर की सुबह करीब 2 बजे आपको सबसे तेज तारों की बारिश देखने को मिलेगी।

नॉर्मल फोन में उल्का वृष्टि का नजारा कैसे कैप्चर करें

  • वैसे तो यह नजारा महंगे और अच्छे कैमरे में वाले स्मार्टफोन में ही सुंदर कैप्चर हो पाता है, लेकिन आप इसे अपने नॉर्मल फोन में भी रिकॉर्ड कर सकती हैं।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन को नाइट मोड में सबसे लंबा एक्सपोजर चुनना होगा।
  • इसके बाद फोन को किसी स्टैंड पर लगा दें। आपको इसे ऐसी जगह रखना है, जहां यह एक जगह स्थिर रहे।
  • कैमरे को आसमान की तरफ करें।
  • इसके बाद दूर की किसी एक चीज पर फोकस करें।
  • अब लगातार रिकॉर्ड करते रहें या फोटो लेते रहें।
  • इससे किसी एक न एक फोटो में उल्का का नजारा जरूर कैद हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- हाइकिंग और ट्रेकिंग में क्या होता है फर्क, जानिए यहां

geminid meteor shower 2025 timing date in india usa canada know how to capturesd

भारत में कहां देख पाएंगी टूटते तारों की बारिश का नजारा?

मुक्तेश्वर, कौसानी, वाइल्डलाइफ एरियाज, रेगिस्तान की बाहरी इलाके, कूर्ग, बेंगलुरु के आसपास की पहाड़ियां, भंडारदरा, लोनार क्रेटर, मरीन ड्राइव, जुहू बीच और नंदी हिल्स जैसी जगहों पर आपको टूटते तारों का नजारा देखने को मिल सकता है। मौसम साफ होगा, तो आप इसे पूरी तरह से देख पाएंगी। ऊंचाई वाली जगहों से यह ज्यादा अच्छा नजर आता है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।