Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:51 PM IST

पठानकोट में हैं तो इन चीजों का आनंद अवश्य लें

अगर आप पठानकोट में घूमने गई हैं तो वहां पर कई बेहतरीन जगहों को देख सकती हैं और कुछ बेहतरीन एक्टिविटीज का आनंद ले सकती हैं।
Updated:- 2021-05-02, 12:00 IST
main BEST PLACE OF PATHAN

पठानकोट पंजाब का एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। इसका एक समृद्ध इतिहास है और यहां पर देखने लायक कई बेहतरीन जगहें हैं। पठानकोट में आपको फोर्ट से लेकर कई खूबसूरत मंदिर स्थित हैं। इसके अलावा यहां की हरियाली और बेहतरीन दृश्य आपको अपनी ओर आकर्षित करेंगे। वैसे पठानकोट की सबसे खास बात यह है कि यहां पर आपके पास नई चीजों को एक्सपीरियंस करने के लिए काफी कुछ है। पंजाब में मुक्तेश्वर मंदिर से लेकर नूरपुर फोर्ट आदि कई जगहों पर घूम सकती हैं और यहां के आध्यात्मिक पक्ष से लेकर इतिहास से रूबरू हो सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको पठानकोट में घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको पठानकोट में रहते हुए एक बार जरूर देखना चाहिए-

मुक्तेश्वर मंदिर में करें दर्शन

inside  pathan koat place

पठानकोट में हॉलिडे वेकेशन के दौरान आपको सबसे पहले प्रसिद्ध मुक्तेश्वर मंदिर के दर्शन करने चाहिए। यह पठानकोट से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर को पूरे शहर में सबसे अधिक पवित्र स्थान माना जाता है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और करीबन 350 साल पुराना है। यह मंदिर मुक्तेश्वर के शिखर पर स्थित है। पठानकोट में इस मंदिर में दर्शन करना सबसे बेहतरीन एक्टिविटीज में से एक माना जाता है।

नूरपुर किले में घूमने जाएं

inside  Nourjaha fort

नूरपुर का किला पठानकोट के टॉप अट्रैक्शन में से एक है और इसलिए हर किसी को यहां पर एक बार जरूर जाएं। किला पठान राजपूतों के शासनकाल के गौरवशाली दिनों को प्रदर्शित करता है। किले के नाम के पीछे की कहानी यह है कि शाहजहाँने इसका नाम अपनी पत्नी नूरजहाँ के नाम पर रखा था। किले के अंदर एक कृष्ण मंदिर है जो अनादि काल से सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित कर रहा है। भूकंप के कारण इसकी संरचना को गंभीर नुकसान हुआ, लेकिन अभी भी यह पठानकोट में गर्व से खड़ा है। यह स्थान न केवल दिन बिताने के लिए एक शानदार जगह है, बल्कि शहर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में भी जानकारी देता है। आप किले में अद्भुत तस्वीरें भी क्लिक कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- राफ्टिंग से लेकर बर्ड वॉचिंग के लिए बेहतरीन प्लेस है कोलाड, जरूर जाएं घूमने

रंजीत सागर बांध को देखें

inside  ranjeet sagar

पठानकोट में करने के लिए अनोखी चीजों में से एक रंजीत सागर बांध का दौरा करना भी है जो रावी नदी पर स्थित है। यह पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी घूमने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। बांध पंजाब के इंजीनियरों की कड़ी मेहनत को दर्शाता है। यह बांध पूरे पंजाब की सबसे बड़ी पनबिजली परियोजना है। इसका उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। आप नदी पर स्थित बांध के आसपास टहल सकती हैं और एक अच्छा वक्त बिता सकती हैं।

नोवेल्टी मॉल में करें शॉपिंग

inside  SHAHA JAHA PALAVCE

पठानकोट में सबसे अच्छी चीजों में से एक पठानकोट के इस प्रसिद्ध मॉल में घूमने जाना भीहै। यह शहर के सबसे लोकप्रिय मॉल में से एक है। नोवेल्टी मॉल में एक पीवीआर भी है। आप पीवीआर में फिल्म देख सकती हैं, शॉपिंग का लुत्फ उठा सकती हैं। बाद में, आप फूड कोर्ट में अपने टेस्ट बड को शांत कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-बेहद रोमांचित है कुन्नूर की ये ख़ूबसूरत जगहें, टेंशन भूल मिलेगा सुकून का एहसास

शाहपुरकंडी किले को करें एक्सप्लोर

inside shahpukundi

पठानकोट का अपना एक समृद्ध इतिहास है। यहां पर नूरपुर किले के अलावा आप शाहपुरकंडी किले को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। शाहपुरकंडी किला पठानकोट शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। यह किला रावी नदी पर स्थित है और यहां से कई खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य नजर आते हैं जो आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देंगे। कहा जाता है कि यह किला शाहजहाँ के एक प्रमुख द्वारा बनवाया गया था और यह 16 वीं शताब्दी का है। किले का एक किनारा अब एक रेस्टहाउस है, जहां आप रुकने का आनंद ले सकती हैं।

अभी कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आप शायद यहां ना घूम पाएं। लेकिन एक बार हालात नियंत्रण होने के बाद आप इन जगहों पर जाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- travel websites and social media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।