Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

स्पीति वैली हुई पुरानी, अब यह वैली बनी सैलानियों की पहली पसंद

अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की असीम खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आपको इस वैली में ज़रूर पहुंचना चाहिए।  
Updated:- 2022-07-13, 12:48 IST
know all about sainj valley in hindi

भारत का हिमाचल प्रदेश अपनी अलौकिक सुंदरता के कारण सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। इस खूबसूरत शहर में ऐसी कई अद्भुत जगहें हैं जहां हर दिन हजारों सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस शहर में मौजूद कांगड़ा वैली, किन्नौर घाटी, सोलंग वैली और हब्बन वैली जैसी जगहों पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।

लेकिन, इस राज्य में एक ऐसी भी जगह है जिसके बारे में लगभग सभी सैलानी अनजान है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'सैंज वैली' के बारे में। इस लेख में हम आपको सैंज वैली के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी इस अलौकिक वैली में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

सैंज वैली

sainj valley details in hindi

हिमाचल प्रदेश में मौजूद सैंज घाटी कुल्लू से लगभग 46 किमी की दूरी पर है। हिमाचल की वादियों की गोद में बसी ये घाटी कई अलौकिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह घाटी एक जीवंत नजारा प्रस्तुत करती है जिसे देखने के बाद लगभग हर कोई इसी घाटी में बस जाना चाहेगा। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे और हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी। एक तरह से किसी भी नेचर लवर के लिए यह घाटी किसी जन्नत से कम नहीं है।

इसे भी पढ़ें:एक ऐसा अनोखा गांव जहां हर किसी को बुलाने के लिए बनी है अलग धुन

सैंज वैली में क्या है खास?

sainj valley in hindi

सैंज वैली सिर्फ अलौकिक सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई कारणों की वजह से भी बेहद लोकप्रिय है। यहां मौजूद छोटे-छोटे गांव आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकते हैं। यहां आप घने जंगलों के बीच घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। नेचर लवर के साथ-साथ एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी यह घाटी किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां की हवा आपको अपना बनाने पर मजबूर कर सकती है।(हाब्बन वैली)

शांघड़ गांव घूमने पहुंचे

sainj valley village

जी हां, अगर आप सैंज वैली घूमने के निकल रहे हैं तो फिर आपको शांघड़ गांव में ज़रूर पहुंचना चाहिए। सैंज घाटी के अंतिम छोर पर मौजूद यह गांव सैलानियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस गांव और समूचे सैंज वैली में मौजूद खूबसूरत झरने भी सैलानियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गांव और सैंज वैली को पर्यटक का केंद्र बनाने के लिए कई योजना की शुरुआत हुई है।

इसे भी पढ़ें:घूमने का असली मजा है इन तैरने वाले होटल में रुकना, आप भी पहुंचे

कैसे पहुंचे?

सैंज वैली पहुंचना आसान नहीं है, इसलिए यहां सैलानी भी बहुत कम पहुंचते हैं। उबड़-खाबड़ सड़क मार्ग और दुर्गम होने के चलते यहां पहुंचना आसान नहीं होता है। अगर आप यहां जाना चाहते हैं तो आपको कुल्लू पहुंचना होगा। कुल्लू से लोकल बस लेकर आप सैंज वैली पहुंच सकते हैं। कुल्लू मुख्यालय से सैंज वैली की दूरी लगभग 60 किमी है। मनाली से भी यहां जा सकते हैं।(हिमाचल की इन Unexplored जगह)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ और कमेंट ज़रूर करें।

Image Credit:(@travelmax,vargiskhan)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।