Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

हाब्बन वैली: खूबसूरत वादियों में बसी इस घाटी के बारे में जानें

हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन जगहों में से एक हाब्बन घाटी है, आइए इस घाटी के बारे में करीब से जानते हैं।
Updated:- 2021-10-21, 10:37 IST
habban valley

हिमाचल प्रदेश अपनी अलौकिक सुंदरता के कारण भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इस राज्य में ऐसी कई जगहें हैं जहां घूमने जाने के बाद वापिस घर आने का मन नहीं करता है। चिटकुल, बैरोट, लांगजा और पब्बर घाटी आदि जगहों पर घूमने का एक अलग ही मज़ा है। हिमाचल की वादियों में मौजूद हाब्बन घाटी भी कुछ इसी तरह है। प्राकृतिक दृश्यों से परिपूर्ण यह घाटी यक़ीनन आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होने वाली है। इस लेख में हम आपको हब्बान घाटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं, तो आइए जानते हैं।

खूबसूरत वादियां

habban valley himachal pradesh inside

चंडीगढ़ से लगभग 115 और दिल्ली से 345 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हाब्बन घाटी बेहतरीन वादियों के लिए जानी जाती है। घने जंगल, जंगली पेड़-पौधे, जंगली फूल, उंचे-उंचे पहाड़ आदि नजारों में परिपूर्ण हाब्बनघाटी निराले अनुभव दे जाती है। समुद्र तल से लगभग 3 हज़ार में भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद हाब्बन घाटी में बारिश या फिर बारिश के बाद यहां घूमने का अपना ही मज़ा है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली से तक़रीबन 275 किमी की दूरी पर है खूबसूरत सिरमौर हिल स्टेशन

फलों का कटोरा

habban valley himachal pradesh inside

जी हां, आपने सही सुना। हिमाचल की ये घाटी फलों का कटोरा के नाम से भी प्रसिद्ध है। पेड़ों से फल को तोड़कर खाने का एक अलग ही मज़ा है। सेब के बगीचे के अलावा अखरोट, नाशपाती, बब्बूगोशा आदि फलों के लिए यह घाटी प्रसिद्ध है। हाब्बन से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद इस बगीचे में स्थानीय अधिकारी की अनुमति लेकर घूमने के लिए जा सकते हैं।(नुब्रा घाटी के बारे में जानें)

ट्रैकिंग का उठाएं लुत्फ़

habban valley himachal pradesh inside

अगर आप वादियों में घूमने के साथ-साथ ट्रैकिंग का शौक करते हैं, तो फिर आपको यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए। हरे जंगलो के बीच ट्रैकिंग करने का एक अलग ही मज़ा है। हर तरफ चिड़ियों की चहचाहट और ठंडी हवा आपका यक़ीनन मन मोह सकती हैं। खासकर, सुबह में प्रकृति का अद्भुत नज़ारा उठना आप न भूलें।

इसे भी पढ़ें:कुशीनगर में इन जगहों पर घूमने के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी ज़रूर उठाएं लुत्फ़

कैसे पहुंचे हाब्बन घाटी

habban valley himachal inside

हाब्बन घाटी जाने के लिए आप दिल्ली या चंडीगढ़ से भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप सोलन व राजगढ पहुंचकर यहां से बस या टैक्सी लेकर जा सकते हैं। यहां रुकने के लिए डोरमैट्री वाला रेस्ट हाउस या फिर सरकारी रेस्ट हाउस में भी रूक सकते हैं। यहां मौजूद छोटे-मोटे ढाबे व दुकानों में बेहतरीन फूड्स का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@travelplanet.in,namasteindiatrip.files)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।