Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    केरल के वर्कला शहर में जरूर करें यह पांच चीजें, जिन्दगी भर याद रहेगा आपको यह सुहाना सफर

    अगर आप केरल के वर्कला शहर में हैं तो आप यहां पर कई बेहतरीन चीजों को एक्सपीरियंस कर सकती हैं। जानिए इनके बारे में।
    author-profile
    • Mitali Jain
    • Editorial
    Updated at - 2021-02-21,10:30 IST
    Next
    Article
    Varkala places

    वर्कला दक्षिणी केरल तट पर स्थित एक शहर है। यह अरब सागर पर है और यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए बेहद प्रसिद्ध है। अगर आप केरल की यात्रा पर हैं तो आपको वर्कला शहर को एक बार जरूर देखना चाहिए। यहां पर बीच का आनंद लेने से लेकर कई प्रसिद्ध व प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर सकती हैं।

    यह केरल राज्य में एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। वर्कला क्षेत्र की खासियत यह है कि इस क्षेत्र के आसपास कई द्वीप हैं जो आपको आज भी आधुनिक जीवन से अछूते समाज में एक झलक देंगे। वर्कला एक ऐसा शहर है जो हर पर्यटक के लिए कुछ ना कुछ अपने में समेटे हुए है।

    भले ही आप धार्मिक प्रवृत्ति की हों या फिर एडवेंचर्स या फिर प्रकृति प्रेमी। वर्कला आपको निराश नहीं करेगा। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप वर्कला में रहते हुए कर सकती हैं-

    इसे जरूर पढ़ें:  साउथ की इन रोमांटिक जगहों पर घूमें अपने पार्टनर के साथ

    Varkala boat ride

    वाटर स्पोर्ट्स का लें आनंद 

    वर्कला के समुद्र तट के पास वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। चूंकि इस क्षेत्र में कई समुद्र तट हैं, इसलिए आप यहां पर वाटर स्पोर्ट्स के जरिए अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट और थ्रिलिंग एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकती हैं। यह वर्कला में की जाने वाली सबसे अच्छी चीजों में से एक है। आप यहां पर जेट स्कीइंग से लेकर बनाना बोट की सवारी और पैरासेलिंग का आनंद उठा सकती हैं। यह पूरे दक्षिण भारत में एकमात्र स्थान है जहां समुद्र के साथ-साथ विशाल पहाड़ हैं जो हर आने-जाने वाले को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

    घूमें वर्कला कल्चर सेंटर

    वर्कला में पारंपरिक और आधुनिक दोनों संस्कृति है जो अपनी व्यक्तिगत प्रामाणिकता को विशिष्ट रूप से बनाए रखती है। इसलिए, केरल के वर्कला में इस संस्कृति की खोज सबसे दिलचस्प चीजों में से एक है। यहां का ट्रेडिशन आर्ट राज्य के इतिहास को दर्शाता है। वर्कला कल्चर सेंटर में हर शाम कथकली शैली के नृत्य प्रदर्शनों के साथ-साथ कलारीपयट्टू का प्रदर्शन किया जाता है, जो आपको एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है।

    इसे जरूर पढ़ें:  विंटर के मौसम में दक्षिण भारत में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेसेस

    Varkala beach

    पोन्नुमथुर्थु द्वीप में घूमना

    अगर आप वर्कला में वाइल्ड लाइफ को एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो आपको पोन्नुमथुर्थु द्वीप पर जरूर जाना चाहिए। यह केरल के सबसे सुंदर द्वीपों में से एक है। इसका क्षेत्रफल लगभग 5 हेक्टेयर है। यहां पर खूबसूरत झीलों को देखने के अलावा आप विदेशी प्रवासी पक्षी, दुर्लभ जल पक्षी और अन्य वन्यजीवों को यहां पर आसानी से देख सकती हैं। नेचर लवर और बर्ड वॉचिंग लवर के लिए यह एक बेहतरीन जगह है। (केरल ट्रिप tips)

    वर्कला बीच में मस्ती करना

    वर्कला में आपको वर्कला बीच जरूरी जाना चाहिए। यह करीबन 20 किमी लंबा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस बीच का जल पवित्र है, जो कई बीमारियों का इलाज कर सकता है। इसलिए इस बीच की अपनी एक अलग महत्ता है। आप समुद्र तट के प्राचीन पानी में तैर सकते हैं और मछली पकड़ने में शामिल हो सकते हैं या प्राकृतिक झरने में डुबकी लगा सकते हैं जो आपको बेहद उत्साह व आनंद प्रदान करता है।

    Varkala fish

    वर्कला एक्वेरियम

    अगर आप बच्चों के साथ वर्कला जा रही हैं, तो यकीनन यह घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। एक्वेरियम दो समुद्र तटों, ब्लैक बीच और ओडेम समुद्र तट के बीच स्थित है, जो इसे और भी रोमांचक बनाता है। वर्कला में करने के लिए मजेदार चीजों में से एक मछलीघर में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को देखना है।

    जनार्दन स्वामी मंदिर

    यदि आप एक ऐसी शांत जगह की तलाश में हैं जहाँ आप आराम से बैठकर अपने मन और आत्मा दोनों को आराम दे सकती हैं, तो जनार्दन स्वामी मंदिर आपके लिए है। यह वर्कला की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। मंदिर में आशीर्वाद मांगने के अलावा, आप मंदिर (फेमस मंदिर) के अद्भुत स्ट्रक्चर को भी जरूर देखें।

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

     Image Credit: holidify.com,ekeralatourism,bluebirdtravels,tripadvisor, templepurohit 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi