काशी में कई प्रसिद्ध पूजा स्थल हैं। काशी में एक अनोखा मंदिर भी है जिसका नाम भारत माता का मंदिर है। इस मंदिर में गर्भगृह की जगह चौकोर मंडप में भारत माता का मकराना के संगमरमर से बना विशाल चित्र है। इस मंदिर में लोग दूर-दूर से पूजा करने के लिए आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी पर इस मंदिर का उद्घाटन महात्मा गांधी ने 1936 में किया था।
क्यों बना यह मंदिर?
आपको बता दें कि यह मंदिर देशप्रेम का भव्य स्मारक माना जाता है। अंग्रेजों के शासन में दबे भारतीयों ने इस भव्य और अनूठे मंदिर की परिकल्पना को करीब 10 लाख रुपये से शिव प्रसाद गुप्त ने इसका निर्माण कराया था। इस मंदिर का उद्घाटन महात्मा गांधी ने साल 1936 में किया था। यहां संगमरमर पर उभरा हुआ भारत का चित्र भी बना है। (कर्नाटक के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल)इसे बनाने के पीछे का कारण यह था कि लोगों के बीच धर्मों और जातियों को लेकर कोई भेदभाव ना हो और सब मिलकर रहना सीखें।
यह मंदिर देश में धार्मिक एकता, शांति तथा प्रेम की भावनाओं को बढ़ाने में बड़ा योगदान देता है। आपको बता दें कि इस मंदिर का भवन दो भागों में बंटा हुआ है। नीचे दीवारों पर ग्रहों से सूर्य का चित्र है और लिपि चिह्न भी बनाए गए हैं। इसमें हरिद्वार के भारत माता मंदिर के समान देवी-देवताओं की मूर्तियां अंकित नहीं हैं लेकिन लाल रंग के पत्थर से बना यह मंदिर अपनी शैली में एक अनूठा प्रयास है।
इसे भी पढ़ें- जानें भारत के प्राचीन मंदिरों के बारे में, जिसका वर्षों पुराना है इतिहास
भारत माता का चित्र
यह एकलौता मंदिर है जहां किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि अखंड भारत की मूर्ति की आराधना होती है। यहां अखंड भारत का चित्र बना है जो उभरा हुआ है और चित्र में यह भी दिखाया गया है कि सीमाएं पाकिस्तान पार अफगानिस्तान और पूरब में पश्चिम बंगाल के आगे फैली हुई थी।
यह मंदिर बनाने के लिए 25 शिल्पकारों और 30 मजदूरों ने बनाया था(विश्व के प्रसिद्ध इन अद्भुत हिन्दू मंदिरों के बारे में कितना जानते हैं आप?)। इसे बनाने में पूरे छह साल का समय लगा था। मंदिर की लंबाई 31 फुट 2 इंच और चौड़ाई 30 फुट 2 इंच है। इसे बनाने में 11-11 इंच के 762 टुकड़े और कुछ और छोटे-मोटे टुकड़े काम में लाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत का अद्भुत मंदिर! जहां प्रसाद में दिया जाता है सोना-चांदी
यह मंदिर देखने में बेहद खूबसूरत है और हर साल लाखों पर्यटक यहां आते हैं। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों