herzindagi
jagmandir palace grand wedding

Jagmandir Palace: ड्रीम वेडिंग के लिए जगमंदिर पैलेस क्यों है हर दुल्हन की पहली पसंद? यहां जानें बुकिंग और सुविधाओं की पूरी जानकारी

यदि आप ड्रीम वेडिंग प्लान कर रही हैं तो आप जगमंदिर पैलेस को ना भूलें। यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में इसकी सुविधा और इसके लागत के बारे में पता होना जरूरी है। 
Editorial
Updated:- 2025-11-24, 21:31 IST

जगमंदिर आईलैंड पैलेस उदयपुर में स्थित है। यह एक परफेक्ट ड्रीम डेस्टिनेशन है, जहां पर न केवल कई फिल्मों की शूटिंग हुई है बल्कि आजकल लड़के लड़कियां अपनी ड्रीम वेडिंग भी करते हैं। ऐसे में यहां दूर-दूर से टूरिस्ट न केवल घूमने आते हैं बल्कि इसे सिटी आफ लेक्स के नाम से भी जाना जाता है। यह कपल्स के बीच में काफी फेमस है। यदि आप अपनी वेडिंग प्लान कर रही हैं तो जगमंदिर आईलैंड पैलेस बेहद अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जगमंदिर पैलेस में आपको क्या-क्या सुविधा मिलेगी और इसमें कितनी लागत लगती है। पढ़ते हैं आगे...

जगमंदिर आईलैंड पैलेस

इनके आसपास कई देखने की जगहें हैं। गुल महल और पिचोला का म्यूजिक, यह दोनों ही मुख्य केंद्र है। गुल महल का निर्माण 1951 में महाराणा अमर सिंह के काल में हुआ था। वहीं म्यूजियम एक ऐतिहासिक घटनाओं और जगमंदिर आईलैंड पैलेस से जुड़ी चीजों को बताता है।

jagmandir palace

यह पैलेस बॉलीवुड को अपनी और भी आकर्षित करता है। यहां कई शूटिंग भी हुई हैं। बता दें कि रितिक रोशन करीना कपूर खान का गाना यादें इसी पैलेस में शूट किया गया था।

जगमंदिर आयरलैंड पैलेस में कमरे बेहद खूबसूरत हैं। यहां चार द्वीप हैं। जगमंदिर, जग निवास, मोहन मंदिर और आरती विला, यहां पर किसी भी वक्त वोट राइड की जा सकती है, लेकिन सबसे अच्छा वक्त सूर्यास्त का माना जाता है। बता दें कि यह वोट राइड करीब 1 घंटे की होती है।

इसे भी पढ़ें -अब घर में रखे Gold से भी भर सकते हैं अकाउंट, फायदा लेने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

अगर हम इसमें शादी के खर्च की बात करें तो बता दें कि यहां शादी समारोह और रिसेप्शन के लिए रूम बेहद आसानी से रेंट पर लिए जा सकते हैं। आसपास कई ऐसे होटल भी हैं, जो मेहमानों को रोकने की सुविधा देते हैं।

यहां पर थीम के हिसाब से डेकोरेशन होता है। वहीं शादी की सजावट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कस्टम पैकेज 12 लाख से 20 लाख तक है। वहीं रहने के लिए 150 मेहमानों की लागत 60 लाख से 90 लाख तक हो सकती है। इनमें नाश्ते के साथ-साथ स्नैक्स भी शामिल होता है।

jagmandir

दोपहर और रात के खाने का खर्च लगभग 6500 प्रति प्लेट है। इस तरह शादी का कुल खर्च 35 लाख टैक्स रहित हो सकता है। हालांकि, यह आपके मेहमानों पर भी निर्भर करता है। इस द्वीप स्थल को एक दिन के लिए रिसेप्शन और शादी समारोह आयोजित करने के लिए 30 लाख से 50 लाख रुपए में बुक किया जा सकता है।

वहीं मनोरंजन और अन्य लागत जैसे- फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, मेकअप कलाकार, मेहंदी, डीजे, साउंड टीम, ढोल, लाइव बैंड स्वागत आदि का सामान्य खर्च 10 लाख से 20 लाख के बीच में आ सकता है।

इसे भी पढ़ें -धर्मेंद्र के इन आइकॉनिक रोल्स ने बनाया उन्हें बॉलीवुड का 'ही-मैन', आज भी जुबां पर रहते हैं उनके ये दमदार डायलॉग्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।