भोपाल का वो वीरान किला जहां काट दिया था रानी का सिर, आज भी मौजूद हैं निशानियां

अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको भोपाल के वीरान पड़े की कहानी बताएंगे। यह किला न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि यहां राजा-रानी की रोचक कहानी भी दफन है। 

 
story of raisen fort in bhopal

भोपाल को मध्य प्रदेश का दिल कहा जाता है क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारत और झीलें मौजूद हैं। यहीं वजह है कि भोपाल शहर को झीलों की नगरी भी बोला जाता है। झीलों की वजह से यहां पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है, न सिर्फ देश के बल्कि विदेश से भी सैलानी आते हैं। बता दें कि भोपाल घूमने आने वाले सैलानियों के लिए यहां कई अति मनमोहक टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, जिनकी ख्याति विदेशों तक भी फैली हुए हैं।

भोपाल में शौर्य स्मारक, भारत भवन, वाटर पार्क जैसे कई पर्यटन स्थल जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। पर आज हम आपको भोपाल के भीड़भाड़ वाले हिस्से से बिल्कुल दूर वीरान पड़े रायसेन फोर्ट की तरफ लेकर जाते हैं। कहा जाता है कि यह प्राचीन वास्तुकला और गुणवत्ता का एक अद्भुत प्रमाण है, जो कई शताब्दियां बीत जाने के बाद भी शान से उसी तरह खड़ा है, जैसा पहले था।

पर इस किले को लेकर कहा जाता है कि यहां एक राजा ने रानी का सिर काट दिया था, जिसकी निशानियां आज भी मौजूद हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस किले की कहानी क्या है।

रायसेन फोर्ट का इतिहास

Raisen fort bhopal

इसके रहस्य पर बात करने से पहले जरूरी है कि इतिहास पर बात की जाए। हालांकि, इस किले के बारे में ज्यादा जिक्र नहीं मिलता है। पर मौजूद शिलालेखों और विभिन्न इतिहासकारों के अनुसार इसका निर्माण 11वीं शताब्दी के आसपास हुआ था।

वहीं, कई लोगों का यह भी मानना है कि गोंडवाना के सल्लम यानी सलाम वंश के शासकों द्वारा इस फोर्ट को बनवाया गया था।वहीं कई लोगों का मानना है कि रायसेन फोर्टको 10वीं शताब्दी में परमार वंश के राजा राज सिंह द्वारा बनवाया गया था।

इसे जरूर पढ़ें-मानसून में भोपाल की इन हसीन जगहों पर आप भी पार्टनर संग एक बार जरूर पहुंचें

इसके बाद रायसेन फोर्ट पर कई शासकों का आधिपत्य रहा है। कहा जाता है कि लगभग 16वीं शताब्दी तक यह किला मुगल और भोपाल के नवाबों के भी अधीन रहा। इस किले पर शेर शाह सूरी ने भी कब्जा करने की भी कोशिश की। पर वो विफल हो गए थे, खैर इसके बाद यह किला पर्यटकों का केंद्र बन गया।

रायसेन फोर्ट की कहानी

कहा जाता है कि यहां शासन कर रहे राजा ने खुद अपनी रानी का सिर काट दिया था। इसके पीछे एक बेहद ही हैरान करने वाली ऐतिहासिक कहानी है। इसे जानने के लिए हमें इतिहास के पन्नों को पलटना होगा। कहा जाता है कि शेर शाह सूरी ने इस किले को धोखे से जीतकर अपना झंडा फहराया था।

धोखा देने के लिए शेर शाह सूरी का साथ और किसी ने नहीं, बल्कि किले में मौजूद लोगों ने दिया था। जब इस धोखे का पता राजा पूरनमल को लगा, तो उन्होंने दुश्मनों से अपनी पत्नी रानी रत्नावती को बचाने के लिए उनका सिर खुद ही काट दिया था।

रायसेन फोर्ट का रहस्य

Raisen fort history in hindi

इतना ही नहीं, इस किले को लेकर कहा जाता है कि किले के राजा राजसेन के पास एक जादुई पत्थर था, जिसमें इतनी शक्ति थी जो लोहे को भी सोना बना देता था। इस पत्थर को लेकर काफी युद्ध हुए ...कई राजाओं ने राजसेन से पत्थर को छीनने की भी कोशिश की ...पर वो कहते हैं कि राजा प्रणान दे देगा, लेकिन अपनी चीजों की पूरे दिल से रक्षा करेगा।

कहा जाता है कि राजा राजसेन ने पारस पत्थर को किले में ही स्थित एक तालाब में फेंक दिया, जिसे कई राजाओं ने तलाशने की भी कोशिश की पर वो ना कामयाब रहे।

रायसेन फोर्ट की वास्तुकला

Raisen fort in hindi

रायसेन फोर्ट एक ऊंचे पहाड़ पर बना हुआ है। इसकी वास्तुकला में प्राचीन भारतीय स्थापत्य शैली का प्रभाव दिखाई देता है। इसकी दीवारें काफी मजबूत हैं। किले में कई मंदिर, गुमटियां, मछलीघर और कई कमरे हैं, जहां राजा-महाराजा रहा करते थे।

वास्तुकला के प्रमुख तत्वों में यहां उच्च किनारों और दीवारों पर कला के सुंदर नक्काशी का उपयोग किया गया है। दीवारों की शैली और उनकी गहरी निर्माण कला, इस किले को एक अनोखी पहचान देती है। इसके अलावा, किले के अंदर के संरचनाओं की वास्तुकला में दक्षिण भारतीय और मुगल शैली का भी प्रभाव दिखाई देता है।

इसे जरूर पढ़ें-भोपाल की इन जगहों पर पहुंचें दोस्तों के साथ मस्ती और धमाल करने

रायसेन फोर्ट वास्तुकला के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारक है, जिसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ यहां आती है।

फोर्ट घूमने का सही समय

इस किले में घूमने के समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 पांच बजे के बीच है। इस वक्त आप कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस फोर्ट में घूमने के लिए किसी भी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है, आप यहां आराम से जा सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपको कोई और किले का रहस्य जानना है, तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP