बारिश का मौसम अपने साथ नमी ही नहीं, यादें बनाने का मौका भी लेकर आता है। हर बूंद दिल को सुकून देने का काम करती है और अगर बाहर घूमने का प्लान बना लिया जाए तो बना ही आ जाता है। अगर साथ हो कोई अपना...तो मौसम और भी खास हो जाता है। दिल्ली जैसी तेज और व्यस्त जिंदगी जीने वाले शहर में मानसून कुछ पलों की राहत और रोमांस लेकर आता है।
इस मौसम में अगर बाइक की पिछली सीट पर आपका पार्टनर बैठा हो और आगे खुली सड़क, भीगे पेड़ और हल्की फुहारें साथ चल रही हो... तो फिल्मी सीन होना लाजिमी है। इस रफ्तार भरे दौर में जहां हर कोई ट्रैफिक, मीटिंग और टाइम-टेबल से बंधा रहता है, तो वहीं बारिश रफ्तार को धीमा कर देती है। बारिश ही है जब कोई इंसान बाहर जाने का सोचता है, बाइक पर शहर की सैर करता है।
घूमने का प्लान बनाता है, ऐसे में आप भी सुबह बाइक पर सैर करने का प्लान बना रही हैं, तो बिना किसी डेस्टिनेशन के बेवजह की घूमने के लिए जा सकती हैं। सुबह इसलिए क्योंकि इस वक्त न भीड़, ना शोर और ना वक्त की बर्बादी होती है.... क्योंकि दिल्ली की सड़कें बिल्कुल खाली मिलती है। इंडिया गेट के पास की सड़कें, लोधी गार्डन की हरियाली, चाणक्यपुरी की शांति या हौज खास की तंग गलियां... सब एक नई चमक में डूबे होते हैं। इस समय बाइक पर घूमना सिर्फ सैर नहीं, बल्कि शहर को नए नजरिए से देखना होता है।
दिल्ली में मानसून बाइक राइड के लिए बेस्ट रूट्स
- आप इंडिया गेट से राजपथ तक बाइक पर घूमने के लिए जा सकती हैं। भीगी सड़कें, तिरंगे की रोशनी और खुला हुआ आसमान...यकीनन सफर सुंदर बना देता है।
- मजनूं का टीला से सिविल लाइंस का रास्ता भी तय किया जा सकता है। यहां पर हरियाली बहुत है और घने पेड़ों से घिरी सड़क और कम ट्रैफिक इस रास्ते को रोमांटिक बना देते हैं।
- चाणक्यपुरी से साउथ एवेन्यू रोड से दिल्ली बहुत ही खूबसूरत लगती है। आप यहां पर स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकती हैं।
- संजय वन और आरे कॉलोनी रोड के भी दिल्ली घूमने का रास्ता तय किया जा सकता है। यहां पर आपको हरियाली, एडवेंचर और रोमांस का मिक्स मिलेगा।
- आप नॉर्थ कैंपस से रिंग रोड होते हुए लोधी गार्डन की सैर कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको यूथफुल वाइब्स, कैफे स्टॉप और शांत मौसम...सब कुछ एक साथ मिलेगा।
क्यों बाइक राइड पर जाना है रहेगा परफेक्ट?
- बारिश में खुला आसमान बहुत ही अच्छा लगता है और इंसान आसानी से ट्रैफिक से निकल भी जाएगा।
- बाइक पर इंडिया गेट, लोधी गार्डन, हुमायूं का मकबरा जैसे लोकेशन बारिश में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
- बाइक राइड के दौरान आप अपने पार्टनर के और भी करीब आ जाते हैं और घूमने में अलग ही मजा आता है।
- बाइक को आसानी से रोककर सड़क किनारे स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया जा सकता है।
राइट के दौरान इन चीजों को साथ लेकर जाएं
- बारिश में भीगने से बीमार होने का खतरा रहता है। इसलिए ट्रांसपेरेंट रेनकोट साथ लेकर या पहनकर जरूर जाएं।
- अपना सामान, फोन, पर्स या पावर बैंक जैसी चीजें रखने के लिए ट्रांसपेरेंट वाटर प्रूफ कवर साथ रखें।
- हेलमेट का वाइजर साफ करने या हाथ पोंछने के लिए टिशू बहुत काम आता है। इसलिए टिशू पेपर और माइक्रोफाइबर कपड़ा को जरूर साथ रखें।
अगर आप राइड को और खास बनाना चाहती हैं, तो एक छोटा स्पीकर लेकर कुछ फेवरेट बारिश वाले गाने सुन सकती हैं।
इन जगहों पर बारिश में बाइक की सैर करने का अपना अलग ही मजा है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों