herzindagi
do you know why there is a place named civil lines in every indian city

क्या आपको पता है कि हर शहर में क्यों होता है सिविल लाइंस? आज भी 80% लोगों को नहीं पता इसका जवाब

आज के समय हम सभी अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए अपने गांव को छोड़कर दूसरे शहर आते हैं। अब यहां आकर बहुत नई जगहों के नाम के बारे में चलता है। साथ ही कुछ ऐसे मेन चौरहों के नाम भी शामिल होते हैं, जो हमारे शहर और अन्य शहरों में कॉमन होता है। इस लिस्ट में सिविल लाइंस नाम खास है। अब ऐसे में क्या आपने कभी सोचा कि आखिर हर सिटी में सिविल लाइंस क्यों होता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण-
Editorial
Updated:- 2025-06-10, 14:07 IST

हम सभी अपने शहर के गांव-कस्बे और चौराहों के नाम से बहुत अच्छे परिचित होते हैं। लेकिन कई बार दूसरे लोगों के मुंह से सुनने को मिल जाता है कि हमारे यहां सिविल लाइंस है। अब ऐसे में हम थोड़ा चौंक कर जवाब देते हैं कि अरे क्या बात कर रहे हो। मेरे यहां भी सिविल लाइंस जगह है। अब ऐसे में कई बार लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि क्या भारत के लगभग हर शहर में सिविल लाइंस इलाका होता है। यकीनन आपके दिमाग में यह सवाल तो जरूर आया होगा। अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आपको सिविल लाइंस के पीछे का कारण पता है कि यह इलाहा हर सिटी में क्यों है, तो शायद ही इसका सही जवाब पता होगा। बता दें कि सिविल लाइंस नाम नहीं बल्कि एक पहेली है, जिसका जवाब आज भी 80% से ज्यादा लोग नहीं जानते। अगर आप इस प्रश्न के उत्तर के बारे में जानना चाहती हैं, तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों इस नाम का इलाका हर जगह मौजूद है।

सिविल लाइंस का क्या होता है मतलब?

Civil Lines history India

सिविल लाइंस नाम आजादी से पहले के भारत से ब्रिटिश राज के दौर से जुड़ा हुआ है। 'सिविल लाइंस' शब्द अपने आप में ही उस दौर की प्रशासनिक और समाजिक व्यवस्था को बयां करता है। जहां 'सिविल' का अर्थ नागरिक यानी सेना से इतर, ब्रिटिश प्रशासन के वे अधिकारी जैसे कलेक्टर, मजिस्ट्रेट, पुलिस प्रमुख, और अन्य उच्च अधिकारी जो देश चलाने का काम करते थे। वहीं लाइंस का मतलब आवासीय कतारें उन अधिकारियों के लिए विशेष रूप से बनाए गए बड़े बंगलों की कतारें हुआ करती थी।

इसे भी पढ़ें-  इंडियन करेंसी पर राष्ट्रपिता से पहले छप चुकी हैं इन खास लोगों की तस्वीरें

हर शहर में क्यों होता है सिविल लाइंस?

Civil Lines meaning

ब्रिटीश लोगों ने हर शहर में एक ऐसी जगह, जो मुख्य केंद्र की तरह काम करें। उसका नाम सिविल लाइंस रखा। सिविल लाइंस ब्रिटिश शासन की शक्ति, श्रेष्ठता और अलगाव का प्रतीक भी थे। यहां रहने वाले अंग्रेज अधिकारी खुद को स्थानीय आबादी से अलग रखते थे, जो उनके सामाजिक दर्जे को दर्शाता था। आजादी के इतने दशकों बाद भी, ये सिविल लाइंस अपनी मूल पहचान को बरकरार रखे हुए हैं। हालांकि बदलते दौरा के साथ भले ही अब यहां भारतीय अधिकारी या लोग रहते हों। लेकिन आज भी इन इलाकों में एक विशिष्ट कॉनिकल आभा महसूस की जा सकती है, जो हमें उस दौर की याद दिलाती है जब भारत एक बिल्कुल अलग देश था।

यह विडियो भी देखें

सिविल लाइंस नाम के इलाके में आपको शहर के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले भारतीय मोहल्लों और औद्योगिक क्षेत्रों से दूर, स्ट्रैटजी रूप से विकसित किया जाता था। ब्रिटिश अधिकारी अपने यूरोपीय जीवनशैली को बनाए रखने के लिए एक शांत, स्वच्छ और नियंत्रित वातावरण चाहते थे। इन सिविल लाइंस में सिर्फ बंगले ही नहीं होते थे, बल्कि चौड़ी सड़कें, हरे-भरे लॉन, क्लब, चर्च और टेनिस कोर्ट जैसी सुविधाएं भी होती थीं, जो ब्रिटिश समुदाय के मनोरंजन और सामाजिक मेलजोल का केंद्र थीं। सिविल लाइंस एक प्रकार का ब्रिटीश राज के समय में 'मिनी-इंग्लैंड' था, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप में स्थापित किया गया था।

इसे भी पढ़ें- दुनिया के इन देशों में हर नागरिक को देनी पड़ती है आर्मी में सेवा? महिलाओं की भी करवाई जाती है भर्ती

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।