क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जिसे ‘Sleeping State of India’ कहा जाता है? यह नाम सुनते ही मन में कई सवाल उठते हैं कि आखिर क्यों कहा जाता है ऐसा? क्या यहां के लोग ज्यादा सोते हैं या फिर यहां की रफ्तार बहुत धीमी है? अगर ऐसा है तो इसके पीछे की वजह क्या है? मन में ये तमाम सवाल उठना लाजिमी है।
ऐसा इसलिए क्योंकि जब बात भारत की आती है तो यहां का हर राज्य हंसता और दौड़ता हुआ नजर आता है। लेकिन आखिर क्यों यहां का एक राज्य को सोता हुआ कहा जा रहा है? यह नाम वाकई चौंकाने वाला है। असल में, यह टैग मजाक में नहीं बल्कि इस राज्य की लाइफस्टाइल, सुकून और रूटीन को देखकर रखा गया है।
यहां के लोग बहुत जल्दी दिन की शुरुआत करते हैं और सूरज ढलते ही अपने घरों में लौट जाते हैं। बाजार बंद, सड़कें शांत और माहौल सुकून भरा होता है। मगर इस राज्य का असल नाम क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
इस नाम से हिमाचल प्रदेश को पुकारा जाता है। यहां पर बहुत सारे ऐसे टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, जिसका दीदार करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
इन जगहों पर वाकई इतना सुकून है कि मानो ऐसा लगता है कि जैसे यहां पर कोई है ही नहीं.. एकदम शांत माहौल, हरे मैदान, नदी, झील और सुंदरता का मेल इन जगहों को खूबसूरत बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- केदारनाथ के बाद जरूर करें इन 3 जगहों को एक्सप्लोर, पूरी होगी यात्रा
इसलिए इस राज्य को स्लीपिंग स्टेट ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि, पहले इस राज्य को त्रिगर्त के नाम से भी जाना जाता था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर स्लीपिंग स्टेट रख दिया। यहां की जिंदगी बाकी मेट्रो शहरों से बिल्कुल अलग है।
हिमाचल प्रदेश यानी बर्फ की गोद में बसा हुआ प्रदेश...यह नाम बखूबी यहां की खूबसूरती को बयान करता है। बता दें पहली बार हिमाचल प्रदेश के नाम का जिक्र संस्कृत विद्वान और आचार्य दिवाकर दत्त शर्मा ने सुझाया था। फिर इसी नाम को 1948 में आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया गया, जब यह क्षेत्र कई छोटे-छोटे पहाड़ी राज्यों को मिलाकर बना।
हिमाचल प्रदेश वो खजाना है जहां पर आपको कहीं एडवेंचर, कहीं शांति, कहीं धार्मिक आस्था, तो कहीं संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। आप बहुत ही आराम से किसी भी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं, लेकिन आप कसौली, स्पीति वैली, किन्नौर, चंबा, शिमला, धर्मशाला या मनाली को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पहलगाम की तरह खूबसूरत हैं नॉर्थ ईस्ट इंडिया की ये बेहतरीन जगहें, आप भी हनीमून डेस्टिनेशन बनाएं
वैसे तो हिमाचल प्रदेश चारों मौसम में अपना अलग रंग दिखाता है, लेकिन आपका ट्रैवल एक्सपीरियंस इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस चीज की तलाश में हैं।
अगर आप बर्फ देखने के लिए जा रहे हैं, तो ठंड के मौसम में जाएं। हरियाली के लिए गर्मी के मौसम बेस्ट है, एडवेंचर के लिए मानसून या कोई भी मौसम चलेगा।
हिमाचल प्रदेश को Sleeping State भले ही आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है, लेकिन यहां की शांति और सादी लाइफस्टाइल जरूर उसे यह अधिकार दिलाएगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।