हिमाचल प्रदेश में हैं तो जरूर करें ये चीजें

पश्चिमी हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश बेहद ही आकर्षक जगह है। यहां पर आपको प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने का मौमका मिलता है। अगर आप यहां पर हैं तो आप प्राचीन मंदिरों से लेकर मठों, हरी-भरी घाटियों, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, एडवेंचर्स स्पोर्ट्स आदि का आनंद ले सकती हैं। यह राज्य यहां आने वाले यात्रियों को कभी भी निराश नहीं करता है। फिर चाहे आपको कुछ एडवेंचर्स करने का मन हो या फिर आप सिर्फ शहरी भीड़भाड़ से दूर कुछ वक्त सिर्फ प्रकृति की गोद में बिताना चाहते हों, इस राज्य में घूमना यकीनन आपके लिए एक पैसा वसूल ऑप्शन है।
हो सकता है कि आप भी इस राज्य में घूमने का मन बना रही हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप हिमाचल प्रदेश में घूमते हुए एक्सपीरियंस कर सकती हैं-
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में प्रकृति की खूबसूरती निहारें
754 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कुल्लू में स्थित यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यह एरिया अल्पाइन चोटियों और अल्पाइन घास के मैदानों से भरा हुआ है। इसमें कई पर्वतीय ग्लेशियर और नदियां भी शामिल हैं। इस नेशनल पार्क में वनस्पति और जानवरों की 375 से अधिक प्रजातियां हैं। आप ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ भी उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- हिमाचल प्रदेश की यह अद्भुत जगह सैलानियों की बन रही है पहली पसंद
हनुमान टिब्बा में हेली-स्कीइंग का उठाएं आनंद
हिमाचल प्रदेश के मनाली के हनुमान टिब्बा में हेली-स्कीइंग दिसंबर में की जाने वाली ऑफबीट चीजों में से एक है। हनुमान टिब्बा बर्फ से भरे हिमालय में हेली-स्कीइंग का मज़ा और रोमांच प्रदान करता है। प्राकृतिक बर्फ में हेली-स्कीइंग का अपना एक अलग ही आनंद है। अगर आप हिमाचल प्रदेश में लीक से हटकर कुछ करना चाहते हैं तो यह यकीनन एक बेहद ही अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

बीर बिलिंग में करें पैराग्लाइडिंग
अगर आप एडवेंचर्स प्रवृत्ति के हैं और हिमाचल प्रदेश में एक अद्भुत अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाया जा सकता है। 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, बीर बिलिंग सभी एडवेंचर्स लोगों के लिए एक बेहतरीन प्लेस है। समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई से कूदना यकीनन जीवन के यादगार अनुभवों में से एक हो सकता है।
करें ट्रेकिंग
अगर आपको ट्रेकिंग करना काफी अच्छा लगता है तो यकीनन हिमाचल प्रदेश एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको अवश्य जाना चाहिए। हिमाचल की भूमि ट्रेकिंग ट्रेल्स से भरी हुई है। यहां पर चलते हुए आप हिमालय की सुंदरता का अनुभव कर सकती हैं। यहां पर त्रिउंड ट्रेक, खीरगंगा ट्रेक, ब्यास कुंड ट्रेक और ट्रेक टू इंद्रहार दर्रा आदि कुछ ट्रेकिंग ट्रेल्स हैं जो सबसे लोकप्रिय ट्रेक्स में से हैं। ऐसे ही अन्य कई रास्ते भी हैं जो पूरे हिमाचल प्रदेश राज्य में फैले हुए हैं।
इसे जरूर पढ़ें- हिमाचल की इन जगहों पर जरूर गुजारें गर्मी के कुछ दिन
करें रिवर राफ्टिंग
रिवर राफ्टिंग एक बेहद ही एक्साइटिंग स्पोर्ट है और हिमाचल प्रदेश आने वाला हर सैलानी रिवर राफ्टिंग करना पसंद करता है। चूंकि हिमाचल प्रदेश वाटर रैपिड्स से भरा हुआ है, इसलिए यहां पर इस एडवेंचर्स स्पोर्ट का आनंद लिया जा सकता है। मनाली, कुल्लू, डलहौजी और लाहौल कुछ ऐसी बेहतरीन जगहें हैं, जहां पर आप रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

तो अब जब भी आप हिमाचल प्रदेश जाएं तो इन बेहतरीन चीजों को अवश्य करें और अपने टूर को बेहद ही यादगार बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।