Honeymoon Places In North East India Like Pahalgam: इस समय जम्मू कश्मीर का पहलगाम देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, क्योंकि बीते मंगलवार यानी 22 अप्रैल को कुछ अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था, जिसमें करीब 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई कपल्स ने भी अपने पार्टनर को खो दिया है, जो हनीमून मनाने के लिए गए थे। ऐसे में इस हमले के बाद पर्यटक जम्मू कश्मीर के किसी भी शहर में घूमने जाने से डर रहे हैं।
अगर आप पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में हनीमून मनाने नहीं जाना चाहते हैं, तो हम आपको पूर्वोत्तर भारत कुछ ऐसी शानदार और हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप पार्टनर के साथ पहुंच सकते हैं।
गंगटोक (Gangtok best places)
पूर्वोत्तर में स्थित सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले गंगटोक की हसीन वादियों में ही पहुंचते हैं। गंगटोक, पूर्व भारत का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
गंगटोक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक सुरक्षित हिल स्टेशन भी माना जाता है। गंगटोक के पहाड़ों से दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। यहां आप पार्टनर के साथ सुकून का पल बिता सकते हैं। गंगटोक में पार्टनर के साथ सोमगो झील, त्सोमो झील और सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश के इस अनोखे और अद्भुत गांव को एक्सप्लोर किया आपने? खूबसूरती देख झूम उठेंगे
शिलांग (Why Shillong is so famous)
शिलांग, मेघालय की राजधानी है। समुद्र तल से करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद शिलांग पूर्व भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन्स में से एक है, जहां घूमना कई लोगों का सपना होता है। शिलांग को पूर्व भारत का एक रोमांटिक शहर भी माना जाता है।
शिलांग की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि 'पूर्व का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। शिलांग को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गर्मी में मौसम में यहां कई कपल्स हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं। शिलांग में आप एलीफेंट फॉल्स, शिलांग पीक और वार्ड्स लेक जैसी रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
जीरो वैली (Ziro Valley)
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित जीरो वैली, पूर्व भारत की उन जगहों जगहों में से एक है, जहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। जीरो वैली को अरुणाचल प्रदेश में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए जीरो वैली को पूर्व भारत के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।
भरे-भरे खास के मैदान, अल्पाइन के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने जीरो वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां का शांत परिवेश कपल्स को सबसे अधिक आकर्षित करता है। यह वैली दुर्लभ ऑर्किड के फूलों के लिए जाना जाता है। गर्मी के मौसम में यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है।
हाफलोंग (Where Is Haflong)
अगर आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया की भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर किसी हसीन और शांत जगह हनीमून मनाने जाना चाहते हैं, तो फिर आपको हाफलोंग पहुंच जाना चाहिए। हाफलोंग असम के डिमा हासाओ जिले में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है।
हाफलोंग, असम का एकमात्र हिल स्टेशन माना जाता है, जो कुदरती खूबसूरती के लिए खूब जाना जाता है। हाफलोंग को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। हाफलोंग में अपने पार्टनर के साथ हाफलोंग झील जैसी रोमांटिक जगह को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इन जगहों पर भी पहुंचें
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में अन्य और भी ऐसी कई शानदार और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं, जहां पहलगाम की जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे- नॉर्थ सिक्किम, डॉकी, लाचुंग, युमथांग घाटी और चेरापूंजी जैसी जगहों पर पार्टनर के साथ हनीमून मनाने के लिए पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों