पिछले महीने मुझे मुंबई जाने का मौका मिला था। अवसर था गणेश उत्सव की कवरेज करने का,जहां मैं और मेरी एक कलीग पहुंची। मुंबई जाने से पहले हमें महाराष्ट्र में 2 दिन बिताने थे। इस दौरान मौका मिला महाराष्ट्र के पालघर जाने का। महाराष्ट्र का एक ऐसा जिला जो अपने समृद्ध इतिहास और आलौकिक दृश्यों के लिए जाना जाता है, आज भी भीड़-भाड़ से कोसो दूर है। यहां मुंबई की तरह बड़ी-बड़ी इमारतें नहीं हैं। यहां खूबसूरत बीच, मंदिर और फोर्ट्स हैं। यहां है ऐसा सुकून जो आपको मुबंई के शोर में शायद न मिले।
इस जगह लोग साथ में रहते हैं। त्योहार में साथ मिलकर साज-सज्जा होती है। यहां ऐसे हॉट स्प्रिंग्स हैं, जो सर्दियों में शरीर को आराम पहुंचाते हैं। पालघर ऐतिहासिक और तीर्थ स्थलों से भरा एक बड़ा और अद्भुत शहर है। चलिए आपको बताएं यहां कि खासियत क्या है?
महाराष्ट्र के ठाणे जिले का खूबसूरत हिस्सा है पालघर
पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया केलवा किला हो या राम मंदिर, ऐसी न जाने कितने अद्भुत स्थल और वास्तुकला के खूबसूरत उदाहरण पालघर में आपको सब कुछ देखने को मिलेगा। केलवा किले के पास ही बीच है, जो एकदम शांत लगता है। पालघर में एक अन्य किला शिरगांव है जो हरे-भरे ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है। यहां राम मंदिर और शीतला माता मंदिर है, जो अपनी अद्भुत शक्तियों के लिए जाना जाता है। पालघर का मनोर शहर यहां अवश्य देखना चाहिए। अपने मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध, मनोर बिल्कुल शांतिपूर्ण है और पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई के आसपास में स्थित ये ऑफबीट जगहें आपका मन मोह लेंगी
हॉट वाटर स्प्रिंग के लिए लोकप्रिय है पालघर
पालघर में जियोथर्ममल स्प्रिंग्स हैं, जो अपने हाई सल्फर कॉन्टेंट के लिए जाने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह पानी में डुबकी लगाने से गठिया, स्किन कंडीशन और सांस समस्याओं सहित कई बीमारियों को ठीक करने का काम कर सकता है। घने जंगल के बीच शिव मंदिर में मौजूद यह हॉट वाटर स्प्रिंग स्थानीयों के बीच लोकप्रिय है। यह स्थान एकांत में समय बिताने का अनुभव प्रदान करता है और पर्यटकों को प्रकृति से जुड़ने का मौका देता है।
वर्ली आर्ट और पालघर का संबंध
क्या आपको वर्ली कला के बारे में जानकारी है? यह पालघर की सबसे लोकप्रिय आकर्षण में से एक है। हम पालघर में एक स्थानीय और प्रसिद्ध आर्टिस्ट से मिलने पहुंचें। इस कला के बारे में हमने जाना और समझा भी। हमें मौका मिला कि इस कला में छुपी होती हैं कई सारी कहानियां, जिसे उकेरकर तैयार की जाती हैं अद्भुत पेंटिंग्स।
पालघर का केलवा फोर्ट और बीच
केलवे किला पालघर में केलवा फोर्ट के पास स्थित 16वीं सदी का एक ऐतिहासिक किला है। यह पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया था,जो क्षेत्र के समृद्ध इतिहास की गवाही देता है। यह आसपास के परिदृश्य के आश्चर्यजनक दृश्यों का आनंद लेने के लिए एक शानदार जगह है।
शीतला देवी मंदिर
शीतला देवी मंदिर, माता शीतला माता को समर्पित एक बड़ा मंदिर है। इसके प्रांगण में एक राम कुंड है और मंदिर के अंदर शिवलिंग है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम और रावण के युद्ध के दौरान राम जी ने लंका की ओर जाने से पहले इस मंदिर में पूजा अर्चना की थी। उस समय पानी के लिए उन्होंने जमीन में त्रिशूल मारा और यह कुंड बनाया। भगवान राम की पूजा के बाद यह लिंग अवतरित हुआ है, जिसे इस कुंड से ही पानी चढ़ाया गया। साल भर खुले इस मंदिर में के दर्शन आपको लेने हों, तो आप भी इस मंदिर में जरूर जाएं।
इसे भी पढ़ें: बच्चों के साथ मुंबई में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे बेहतरीन जगहें
धनाऊ बीच
यह बीच एक सुंदर, शांत समुद्र तट है जो शहर धनाऊ में है। यह साफ रेत और हरे-भरे वातावरण के लिए जाने जाता है। शहर के शोर-शराबे से दूर आप यहां सुकून से अपने परिवार के साथ नारियल पानी पीते हुए आसापास की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।
मैंने अपने सबसे खूबसूरत पलों को यहां पर जिया। अगर गणेश उत्सव को कवर करने नहीं आती, तो शायद इस जगह से रूबरू नहीं हो पाती। आप भी इस अनुभव को पाने के लिए इस जगह की सैर कर सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों