भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा गया है। श्री राम ने कई राक्षसों का वध किया था और इनमें से एक रावण भी था। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, श्री राम भगवान के कुछ मंत्रों का जाप करने से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन से विघ्न-बाधाओं का अंत होता है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन से मंत्रों का जाप करके जीवन में सफलता हासिल कर सकती हैं।
मंत्र- ॐ राम ॐ राम ॐ राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम - क्लीं राम क्लीं राम। फ़ट् राम फ़ट् रामाय नमः
अगर आप यह मंत्र रोज जपती हैं तो इससे आपको जीवन में जल्दी सफलता मिल सकती है। यह भगवान राम के प्रति पुकार है । इस मंत्र में श्री राम की स्तुति है और यह उनके प्रति पूर्ण समर्पण है। प्रतिदिन भगवान श्रीराम के इस मंत्र का जाप करने से मनचाही कामना भी पूरी होती है।
इसे भी पढ़ें : भगवान श्री राम के इन 5 'मंत्रों' के जाप से जीवन की सारी परेशानियां हो जाएंगी दूर
मंत्र- श्री रामचन्द्राय नमः
अगर आप हर रोज सुबह जाप करेंगी तो इससे आपको जीवन में सफलता मिलेगी। अगर आपके बनते काम अटक जाते है या फिर काम अधूरे रह जाते है तो इस मंत्र का आप जाप कर सकती हैं। मंत्र जाप के लिए आप रुद्राक्ष या तुलसी की माला का प्रयोग कर सकती हैं। इस मंत्र का जाप आपको पूर्व दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए।
मंत्र- ॐ रामभद्राय नमः
प्रभु श्री राम का यह मंत्र बहुत प्रभावकारी माना जाता है। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ हो तो आपको इस मंत्र का जाप हर रोज करना चाहिए। इससे आपके काम बिगड़ते नहीं हैं और आपको जीवन में उन्नति मिलती है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : कर्पूर गौरम करुणावतारम मंत्र से मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानें इसका महत्व
मंत्र- ॐ दाशरथये विद्महे, सीता वल्लभाय धीमहि, तन्नो रामा: प्रचोदयात्.
यह श्री राम गायत्री मंत्र होता है और अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यह मंत्र सारे संकटों का नाश करने वाला और सिद्धिदायक है। इस मंत्र को अगर आप हर रोज पांच बार भी जाप करती हैं तो आपको जीवन में सफलता मिल सकती है।
आप इन सभी मंत्रों का अगर जाप सच्चे मन से करेंगी तो जीवन में सफलता आपको मिल सकती है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- indiamart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।