Best Places In Gujarat: भारत के पश्चिम में मौजूद गुजरात देश का एक प्रमुख राज्य है। अपनी जीवंत संस्कृति और प्राचीन विरासत के अलावा विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगहों के लिए दुनिया भर में फेमस है।
गुजरात में स्थित रन ऑफ कच्छ, सोमनाथ मंदिर, द्वारका, गांधीनगर, गिर नेशनल पार्क, जूनागढ़ और स्टैचू ऑफ यूनिटी जैसी चर्चित जगहों को देखने और घूमने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं।
खंभात की खाड़ी के पास में स्थित 'विल्सन हिल्स' भी गुजरात की एक ऐसी जगह है जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को मात देती है। इस आर्टिकल में हम आपको विल्सन हिल्स की खूबसूरती और घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विल्सन हिल्स की खासियत के बारे में (Know Why Wilson Hills Is Famous)
विल्सन हिल्स में घूमने की जगहों के बारे में जानने से पहले इसकी खासियत के बारे में जान लेते हैं। विल्सन हिल्स गुजरात का एक बेहतरीन हिल स्टेशन माना जाता है। यह खूबसूरत हिल्स वलसाड के पास है।
विल्सन हिल्स की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से तुलना करते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, ठंडी हवाएं और समुद्र का किनारा इसकी खूबसूरती में चार चांद लगते हैं। यहां का मौसम भी एकदम सुहावना होता है।
इसे भी पढ़ें:Maharashtra Travel: विजयदुर्ग नहीं गए तो महाराष्ट्र घूमना हो सकता है बेकार, जल्दी प्लान बनाएं
विल्सन हिल्स में घूमने की जगहें (Which Is The Famous Hill In Gujarat)
प्रकृति के बीच में मौजूद विल्सन हिल्स में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर घूमने के बाद गुजरात की अन्य जगहों को भूल जाएंगे।
ओजोन घाटी (Ozone Valley Wilson Hills In Gujarat)
विल्सन हिल्स की खूबसूरती को करीब से देखने की बात होती है, तो सबसे पहले ओजोन घाटी का नाम जरूर शामिल रहता है। ओजोन घाटी की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि इसे कई लोग गुजरात का नैनीताल यह शिमला मानते हैं।
विल्सन हिल्स से करीब 5 मिनट की दूरी पर मौजूद ओजोन घाटी एक व्यू पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। ओजोन घाटी विल्सन हिल्स की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। इस घाटी में असीम हरियाली और अद्भुत नजारों को निहार सकते हैं।(गुजरात में घूमने की जगहें)
बिलपुड़ी ट्विन वॉटरफॉल (Bilpudi Twin Waterfalls Gujarat)
विल्सन हील्स में मौजूद बिलपुड़ी ट्विन वॉटरफॉल एक छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यह वॉटरफॉल स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज पर्यटकों के बीच भी कभी फेमस है।
घने जंगल और छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच में मौजूद बिलपुड़ी ट्विन वॉटरफॉल पिकनिक स्थल के रूप में भी काफी फेमस माना जाता है। वॉटरफॉल को लेकर कहा जाता है कि जब 30 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है वॉटरफॉल की खूबसूरती देखने लायक होती है।
लेडी विल्सन म्यूजियम (Lady Wilson Museum Gujarat)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विल्सन हिल्स को लेकर कहा जाता है कि तत्कालीन समय में मुंबई के गवर्नर नाम लार्ड विल्सन था और उन्हीं के नाम पर इस हिल्स का नाम रखा गया।
अगर आप विल्सन हिल्स का इतिहास जानना चाहते हैं, तो फिर लेडी विल्सन म्यूजियम घूमने जा सकते हैं। यहां आप लेडी विल्सन और लार्ड विल्सन से सम्बंधित चीजों को देख सकते हैं। आपको बता दें कि हसीन पहाड़ों में मौजूद लेडी विल्सन म्यूजियम पर्यटकों के लिए खास स्थान माना जाता है।
इसे भी पढ़ें:Himachal Travel: हिमाचल की इन जगहों पर फ्री में ठहरकर आप भी घूमने का लुत्फ उठाएं
विल्सन हिल्स कैसे पहुंचें? (How To Reach Wilson Hills In Gujarat)
विल्सन हिल्स पहुंचना बहुत आसान है। गुजरात के किसी भी शहर से विल्सन हिल्स आसानी से पहुंच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विल्सन हिल्स सूरत से 130 किमी, धरमपुर से 27 किमी, वलसाड से 60 किमी, सापुतारा से 120 किमी और मुंबई से करीब 250 किमी दूर है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों