चंडीगढ़ या फिर दिल्ली से लगभग 450 किलोमीटर की दूरी पर कुछ ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां एक से दो दिन घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं। सिरमौर हिल स्टेशन, वक्नाघट हिल स्टेशन , मोरनी हिल्स, नाहन हिल स्टेशन और हाब्बन वैली आदि कई जगहों के बार में इससे पहले आप लेख में पढ़ चूके होंगे। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश में मौजूद खूबसूरत पालमपुर हिल स्टेशन के बारे में। चंडीगढ़ से लगभग 480 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद पालमपुर एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। इस लेख में हम आपको पालमपुर में मौजूद कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे जानकारी देने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
समुद्र तल से लगभग 2 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद करेरी झील एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। कांगड़ा जिले में धर्मशाला के लगभग 9 किमी दूरी पर मौजूद यह एक ताजी पानी की झील है। आपको बता दें कि यह धौलाधार रेंज में है। बर्फ़बारी के दौरान इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। एक प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ-साथ यह ट्रैकिंग स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। अगर आप पालमपुर में किसी शांत जगह घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको भी यहां ज़रूर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:दिल्ली से करीब 250 किमी की दूरी पर है खूबसूरत नाहन हिल स्टेशन
अगर आप अपनी यात्रा में असंख्य प्रकृति की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो अधिक समय लिए बिना आपको धौलाधार रेंज पहुंचा जाना चाहिए। बादलों से ढके पहाड़ और पहाड़ के ऊपर उड़ते बादल यक़ीनन आपकी यात्रा में चार चांद लगा सकते हैं। हिमालय की दक्षिणी सीमा पर मौजूद इस जगह से आप बर्फ से ढकी हिमालय की पहाड़ियों को भी आसानी से देख सकते हैं। (बड़ोग हिल स्टेशन) आपको बता दें कि यह जगह सबसे अधिक ट्रैकिंग के लिए फेमस है।
यह विडियो भी देखें
पालमपुर से कुछ ही दूरी पर मौजूद बीर बिलिंग एक खूबसूरत गांव है। इस गांव को हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में भारत की पैराग्लाइडिंगराजधानी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप घूमने के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग का शौक रखते हैं, तो यहां आपको ज़रूर पहुंचना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैराग्लाइडिंग विश्व कप भारत में पहली बार बीर-बिलिंग में ही हुआ था। खूबसूरत पहाड़, चारों तरफ हरियाली और शांत वातावरण जैसी जगह घूमने का दिल कर रहा है, तो आपको भी यहां ज़रूर पहुंचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:श्रीशैलम: पवित्र कृष्णा नदी के किनारे स्थित घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह
हालांकि, इन जगहों के अलावा आप कालेश्वर महादेव मंदिर और कुछ ही दूरी पर मौजूद कांगड़ा किला भी घूमने के लिए जा सकते हैं। वैसे तो यहां कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन, नवंबर के बाद यहां घूमने के लिए सबसे अधिक सैलानी पहुंचते हैं। सर्दियों में बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाने के लिए देश के हर होने से सैलानी पहुंचते हैं। पालमपुर में आप भटूरा, चना मदरा, चिकन अनारदाना, मीठे चावल आदि कई स्थानीय भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@suttersocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।