अक्सर लोग कुछ नया, अलग और थ्रिलिंग करना चाहते हैं। ऐसे में मन में सबसे पहला ख्याल आता है पैराग्लाइडिंग। बादलों के उपर दुनिया का एक अलग ही रूप देखने को मिलता है। जहां एक मन में बेहद उत्साह होता है, वहीं दूसरी ओर थोड़ा डर भी लगता है। लेकिन डर और उत्साह के अनूठे अनुभव का संगम है पैराग्लाइडिंग। अगर आप भी पैराग्लाइडिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही आपको ऐसी कई जगह मिल जाएंगी, जहां पर आपा आसानी से पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
पावना
अगर आप सोचते हैं कि पैराग्लाइडिंग का लुत्फ सिर्फ भारत के पहाड़ी इलाकों में ही उठाया जा सकता है, तो आप गलत है। महाराष्ट्र की पावना जगह एक ऐसी जगह है, जहां पर आप स्मारक, झील, शिखर और न जाने क्या-क्या देख सकते हैं। साथ ही यहां की पावना झील के तो कहने ही क्या! आप नवम्बर से मार्च के बीच इस जगह पर एक बार अवश्य घूमने जाएं।
इसे जरूर पढ़ें: एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेना है तो जरूर आइए मसूरी
बीर बिलिंग
घाटी ऑफ कांगड़ा में स्थित, बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग Paragliding के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर एक पैराग्लाइडिंग सेशन करीबन 30 मिनट के लिए होता है और केवल मार्च और जून के बीच उपलब्ध होता है। यानी अगर आप पैराग्लाइडिंग का अनुभव लेना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश आपको मार्च से जून के बीच में ही जाना चाहिए। इस लोकेशन की नेचुरल ब्यूटी भी देखते ही बनती है। यह जगह मनाली और धर्मशाला के करीब है। आमतौर पर लोग मनाली या धर्मशाला से एक दिन के लिए बीर बिलिंग जरूर जाते हैं।
Recommended Video
सिक्किम
सिक्किम का पूरा राज्य ही पैराग्लाइडिंग एक्टिविटीज के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको कई लॉन्चिंग साइट मिल जाएंगी, जहां पर पैराग्लाइडिंग सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इतना ही नहीं, उत्तर पूर्व भारत के इस राज्य में ऐसे कई सेंटर्स भी हैं, जो टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को पैराग्लाइडिंग पर क्रैश कोर्स भी करवाते हैं।
सिक्किम में आप पैराग्लाइडिंग के अलावा भी कई तरह की एंडवेचर्स और थ्रिलिंग एक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच का है।
इसे जरूर पढ़ें: भारत की इन चार जगहों पर मिलेगा स्नोफॉल का असली मजा
कुंजापुरी
कुंजापुरी उत्तराखंड में शिवालिकों के करीब स्थित है। यहां पर जब आप ग्लाइड करते हैं, आप बंदरपंच, गंगोत्री और अन्य चोटियों को देख सकते हैं। अगर आप सच में प्रकृति का वास्तविक आनंद उठाना चाहते हैं तो आप सूर्यास्त और सूर्योदय के समय यहां आएं। यहां पर पैराग्लाइडिंग के लिए आपको कुछ लॉन्चिंग साइट भी मिल जाएंगी। वैसे तो कुंजापुरी में पैराग्लाइडिंग बारह महीने की जा सकती है, लेकिन अगर आप सर्दी के मौसम में यहां आते हैं तो आपको एक अलग ही यादगार नजारा देखने को मिलता है।
नन्दी हिल्स
बैंगलोर से 70 किमी दूर स्थित नन्दी हिल कर्नाटक में लोगों का एक बेहद पसंदीदा पर्यटन स्थल है। इस पहाड़ी इलाके में आपको पैराग्लाइडिंग के अलावा भी कई तरह की थ्रिलिंग एक्टिविटीज करने का मौका मिलता है। लॉन्चिंग साइट नंदी हिल्स पर है। जब आप यहां पर ग्लाइड करते हैं तो आपको हेब्बल झील का नजारा देखने को मिलता है। यहां पर घूमने और पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जून के बीच का है।