चंडीगढ़ के पास मानसून में इन जादुई झीलों की सैर कर आइए, खूबसूरती आपका मन मोह लेगी

Hidden lakes near chandigarh: दिल्ली-एनसीआर से करीब 244 किमी दूर स्थित चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी के साथ-साथ एक खूबसूरत शहर भी है। यह शहर सबसे अधिक ऊंची-ऊंची बिल्डिंग्स और नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध है। चंडीगढ़ हरियाणा की भी राजधानी है। चंडीगढ़, एक ऐसा शहर है, जो हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है। चंडीगढ़ में स्थित सुखना लेक के बारे में तो हर कोई जानता होगा, लेकिन आसपास में ऐसी अन्य और भी कई हसीन और मनमोहक झीलें मौजूद हैं, जहां मानसून में घूमना किसी स्वर्ग से कम नहीं। इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ के आसपास में स्थित कुछ ऐसी मनमोहक झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मानसून में पार्टनर के साथ जाना किसी हसीन ट्रिप में कम नहीं। इस वीकेंड आप भी पार्टनर के साथ पहुंच जाएं।
टिक्कर ताल झील (Tikkar Taal Lake)
चंडीगढ़ के आसपास में स्थित किसी खूबसूरत और लोकप्रिय झील को मानसून में एक्सप्लोर करने की बात होती है, तो कई कपल्स सबसे पहले टिक्कर ताल झील ही पहुंचते हैं। टिक्कर ताल झील, हरियाणा के पंचकूला में मोरनी हिल्स में स्थित है।
टिक्कर ताल झील अपनी शांत, सुंदरता और रोमांटिक पॉइंट के लिए जानी जाती है। यह झील एक साइड ऊंचे पहाड़ तो दूसरे साइड मैदान से घिरी हुई है। मानसून में टिक्कर ताल झील के आसपास की हरियाली देखते ही बनता है। मानसून में यहां चंडीगढ़ से लेकर हरियाणा के शहरों से भी कपल्स क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचते हैं।
- दूरी-चंडीगढ़ से टिक्कर ताल झील की दूरी करीब 50 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: जिंदगी रोमांस से भर जाएगी, मानसून में जालंधर के पास स्थित इन हसीन जगहों को एक्सप्लोर कर आएं
गोविंद सागर झील (Gobind Sagar Lake)

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित गोविंद सागर झील, चंडीगढ़ के आसपास में स्थित सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है। यह एक मानव निर्मित झील है, जो नदी के किनारे स्थित है। इसका नाम दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के नाम पर रखा गया है।
गोविंद सागर झील अपनी प्राकृतिक सुंदरा के लिए सभी अधिक प्रसिद्ध है।बीच में झील और चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। गोविंद सागर झील को एक रोमांटिक पॉइंट भी माना जाता है। चंडीगढ़ के आसपास अन्य कई शहरों से कपल्स इस झील के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचते हैं।
- दूरी-चंडीगढ़ से गोविंद सागर झील की दूरी करीब 153 किमी है।
तनी जुब्बर झील (Tanni Jubbar Lake)

शिमला से करीब 70 किमी दूर स्थित तनी जुब्बर झील, हिमालय की हसीन वादियों में स्थित सबसे खूबसूरत और झीलों में से एक है। जी हां, यह झील नारकंडा की वादियों में मौजूद है, जो कपल्स को खूब आकर्षित करती है।
तनी जुब्बर झील एक कृत्रिम झील। यह झील ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और देवदार के बड़े-बड़े पेड़ों के बीच में स्थित है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग काम करती है। यहां का शांत वातावरण भी सैलानियों को खूब आकर्षित करता है। मानसून और बर्फबारी में तनी जुब्बर झील की खूबसूरती चरम पर होती है।
- दूरी-चंडीगढ़ से तनी जुब्बर झील की दूरी करीब 183 किमी है।
पराशर झील (Parashar Lake)

समुद्र तल से करीब 8 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित पराशर झील, खूबसूरती का सैम भंडार है। पराशर झील हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है, जो ऋषि पराशर के नाम से जाना जाता है।
मंडी मुख्य शहर से जब पराशर झील के जाते हैं, तो रोड ट्रिप में एक से एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। यह झील चारों तरफ से ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है। मानसून और बर्फबारी में पराशर झील की खूबसूरती चरम पर होती है।
- दूरी-चंडीगढ़ से पराशर झील की दूरी करीब 214 किमी है।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में झांसी के आसपास में स्थित इन बेहतरीन जगहों पर घूम आएं
चंडीगढ़ के आसपास अन्य झीलें
चंडीगढ़ के आसपास अन्य और भी कई झीलें मौजूद हैं, जहां आप पार्टनर के साथ हसीन मानसून का लुत्फ उठाने पहुंच सकते हैं। इसके लिए आप कराली झील, साधुपुल झील और रिवालसर झील भी पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।