Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

दिल्ली से करीब 296 किमी की दूरी पर मौजूद बड़ोग हिल स्टेशन आप भी पहुंचे

दिल्ली के आसपास वीकेंड में किसी बेहतरीन जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बड़ोग हिल स्टेशन ज़रूर पहुंचे।
Updated:- 2021-10-29, 11:07 IST
KNOW best places to visit barog himachal pradesh

दिल्ली से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर कुछ ऐसे हिल स्टेशन मौजूद हैं, जहां वीकेंड में घूमने के बाद किसी दूर हिल स्टेशन घूमने जाना भूल सकते हैं। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल आदि हिल स्टेशन के बारे में तो हर कोई जनता है और यहां हर दिन लाखों सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।

लेकिन, हर बार की तरह इस बार हम आपको एक ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे।

जी हां, हम बात कर रहे हैं राजधानी से लगभग 296 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद खूबसूरत हिल स्टेशन बड़ोग के बारे में। वीकेंड में घूमने के लिए इससे बेहतरीन जगह कोई और नहीं, तो आइए जानते हैं यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में।

चूर चांदनी चोटी

best places to visit barog himachal pradesh inside

समुद्र तल से लगभग 3 हज़ार से भी अधिक की ऊंचाई पर मौजूद चूर चांदनी चोटी बड़ोग की सबसे फेमस जगह है। चूर चांदनी चोटी को कई सैलानी चूड़धार पर्वत के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि चांदनी रात में ऐसा प्रतीत होता है मानो चांदी की चूड़ियां ढलान से गुजर रही हो। इसलिए इसका नाम चूर चांदनी चोटी रख गया। ट्रेकिंग डेस्टिनेशन के रूप में पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह फेमस है।

इसे भी पढ़ें:Travel Tips: 8000 से भी कम में ऐसे प्लान करें उदयपुर का ट्रिप


Dolanji बोन मोनास्ट्री

साल 1969 के आसपास निर्मित Dolanji बोन मोनास्ट्री पर्यटकों के बीच बेहद ही लोकप्रिय है। चारों तरह से देवदार के पेड़ और बीच में बोन मोनास्ट्री को देखते ही बनाता है। अगर आप बड़ोग में भी किसी शांत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस जगह घूमने के लिए जा सकते हैं। (नाहन हिल स्टेशन) मोनास्ट्री के बगल में एक छोटा शहर मौजूद है जहां भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

सुकेती फोस्सिल पार्क

best places to visit barog himachal pradesh inside

मर्कान्दा नदी के तट पर मौजूद सुकेती फोस्सिल पार्क बगोड़ में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। कहा जाता है यह पहला जीवाश्म पार्क है। आपको बता दें कि यह पार्क जानवरों और कंकालों के जीवन-आकार के मॉडल के लिए प्रसिद्ध है। इस पार्क के आसपास शिवालिक पर्वतमाला भी स्थित है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि इस पार्क में मौजूद जीवाश्म लगभग 8.5 मिलियन वर्ष पुराने हैं।

इसे भी पढ़ें:हाब्बन वैली: खूबसूरत वादियों में बसी इस घाटी के बारे में जानें

कैसे पहुंचे-

best places to visit barog himachal pradesh inside

अगर आप शिमला घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको बता दें कि यह जगह दिल्ली से शिमला के बीच है। ऐसे में शिमला ना जाकर बगोड़ एक से दो दिन के लिए घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा आप नाहन हिल स्टेशन घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपको बता दें कि बड़ोग लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। (सिरमौर हिल स्टेशन) आपको बता दें कि बगोड़ में आप परिवार के साथ भी वीकेंड में घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@tripnight.com,cloudinary.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।